Israel Hamas War: हिमाचल सरकार के मंत्री विक्रमादित्य बोले- ‘इजरायल-फलस्तीन मामले में दोनों पहलुओं को देखना जरूरी’
![30 10 2023 Himachal News 23568489](https://www.hinditvnews.co.in/wp-content/uploads/2023/10/30_10_2023-himachal_news_23568489-660x400.webp)
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इजरायल और फलस्तीन के मामले में हमें दोनों दृष्टि से देखने की आवश्यकता है। शांति के लिए दोनों ही पहलुओं का अध्ययन भी आवश्यक है। विक्रमादित्य सिंह रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ब्रह्माकुमारी आश्रम सुन्नी में आयोजित राज्यस्तरीय वार्षिक आध्यात्मिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संस्था देश व प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। हमें इन संस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से जनकल्याण का कार्य किया जा रहा है, जो प्रदेश व देश की प्रगति में कारगर साबित होगा। विकास को हर पैमाने से देखने की आवश्यकता है, तभी विकसित राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। इस संस्था ने 1937 में अस्तित्व में आने के बाद करोड़ों लोगों को मानसिक अवसाद से निकलने में योगदान भी दिया है।
प्रदेश सरकार की तरफ से संस्था को हर संभव सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सरकार ने शिमला ग्रामीण में 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए थे, जिनको आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।