Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Uncategorized
Home›Uncategorized›Lok Sabha Election: शिमला संसदीय सीट पर गढ़ खो चुकी कांग्रेस को लगाना होगा जोर

Lok Sabha Election: शिमला संसदीय सीट पर गढ़ खो चुकी कांग्रेस को लगाना होगा जोर

By hinditvnews
March 14, 2024
310
0
Lok

Lok Sabha Election: शिमला संसदीय सीट पर गढ़ खो चुकी कांग्रेस को लगाना होगा जोर, जानें सियासी समीकरण

शिमला संसदीय सीट हमेशा सत्ता का केंद्र रही है। कांग्रेस के कृष्ण दत्त (केडी) सुल्तानपुरी यहां से लगातार छह बार सांसद रहे हैं। सुल्तानपुरी प्रदेश के पहले ऐसे सांसद हैं जिनके नाम यह रिकॉर्ड है।

कभी कांग्रेस का अभेद्य किला रहे शिमला संसदीय सीट पर पिछली तीन बार से भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस को अपना दुर्ग फिर से लेना है तो चक्रव्यूह रचना होगा। यह संसदीय सीट हमेशा सत्ता का केंद्र रही है। कांग्रेस के कृष्ण दत्त (केडी) सुल्तानपुरी यहां से लगातार छह बार सांसद रहे हैं। सुल्तानपुरी प्रदेश के पहले ऐसे सांसद हैं जिनके नाम यह रिकॉर्ड है। भाजपा कांगड़ा की तरह यहां से भी जीत का चौका लगाना चाहेगी तो प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस को केडी की विरासत वापस लेने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। उधर, भाजपा ने शिमला से सांसद सुरेश कश्यप को टिकट देकर मनोवैज्ञानिक बढ़त ले ली है।

शिमला संसदीय सीट का ज्यादातर क्षेत्र पहाड़ी है। 1977 में पहली बार भारतीय लोक दल के बालक राम यहां से सांसद चुने गए। इसके बाद 1980 से 1998 तक कांग्रेस के कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी ने लगातार छह बार जीत दर्ज की। उनके सामने कोई भी धुरंधर टिक नहीं पाया। इसके बाद धनी राम शांडिल ने 1999 में हिमाचल विकास कांग्रेस से चुनाव लड़कर कांग्रेस के किले में सेंधमारी की। 2004 में हुए चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर फिर जीत दर्ज की। 2009 से अब तक हुए तीन चुनावों में दो बार वीरेंद्र कश्यप और एक बार सुरेश कश्यप ने सीट जीती और भाजपा की हैट्रिक लगाई। पिछले तीन चुनावों से भाजपा की जीत का अंतर हर बार बढ़ा है। 2014 में भाजपा करीब 84 हजार मतों से जीती। 2019 में यह अंतर 3 लाख 27 हजार हो गया।

ये विधानसभा क्षेत्र आते हैं इस सीट में 
भाजपा को इस बार भी मोदी फैक्टर की आस है। कांग्रेस के पास शिमला को सरकार में प्रतिनिधित्व देने में विशेष तरजीह देने का तर्क है। शिमला संसदीय क्षेत्र में अर्की, नालागढ़, दून, सोलन, कसौली, पच्छाद, नाहन, श्रीरेणुकाजी, पांवटा साहिब, शिलाई, चौपाल, ठियोग, कसुम्पटी, शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण, जुब्बल-कोटखाई और
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

जातीय समीकरण, टिकटों पर कांग्रेस का मंथन
टिकटों के लिए कांग्रेस में मंथन जारी है। अमित नंदा, दयाल प्यारी, कौशल मुंगटा, सोहन लाल समेत कई नाम चर्चा में हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र में कुल जनसंख्या का 26.51 फीसदी भाग अनुसूचित जाति से संबंधित है। सिरमौर जिले के बड़े इलाके में अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं। सोलन में 28.35 फीसदी अनुसूचित जाति, जबकि 4.42 फीसदी लोग अनुसूचित जनजाति के हैं। सिरमौर में 30.34 फीसदी अनुसूचित जाति के लोग हैं। यहां पहले केवल 2.13 फीसदी जनसंख्या अनुसूचित जनजाति की थी।

शिमला से कब कौन बना सांसद
वर्ष             विजयी             पार्टी
1977     बालक राम           भारतीय लोक दल
1980    केडी सुल्तानपुरी    कांग्रेस
1984    केडी सुल्तानपुरी    कांग्रेस
1989    केडी सुल्तानपुरी    कांग्रेस
1991    केडी सुल्तानपुरी    कांग्रेस
1996    केडी सुल्तानपुरी    कांग्रेस
1998    केडी सुल्तानपुरी     कांग्रेस
1999    धनी राम शांडिल     हिमाचल विकास  कांग्रेस
2004    धनी राम शांडिल     कांग्रेस
2009    वीरेंद्र कश्यप        भाजपा
2014    वीरेंद्र कश्यप        भाजपा
2019    सुरेश कश्यप       भाजपा

बीते चार चुनावों में मिले वोट
वर्ष     कांग्रेस     भाजपा
2019    278668    606183
2014    301786    385973
2009    283619     310946
2004    311182    203002

 प्रमुख मुद्दे
विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाना
हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा दिलाने पर फंसा पेच
जंगली-जानवरों से फसलों की रोकथाम
पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य और सड़कों की स्थिति
परवाणू-शिमला फोरलेन के निर्माण में देरी

संसदीय क्षेत्र में 17 में से 13 विधायक कांग्रेस के
शिमला सीट में 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। वर्ष 2022 के विस चुनाव में 13 पर कांग्रेस, तीन पर भाजपा और एक सीट पर निर्दलीय विधायक ने जीत दर्ज की है। इसमें तीन जिले शिमला, सोलन और सिरमौर आते हैं। शिमला के सात, सोलन और सिरमौर के पांच-पांच विस क्षेत्र शामिल हैं। विस चुनाव में सोलन जिले की पांच सीटों में से एक में भी भाजपा खाता नहीं खोल पाई थी। चार पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई। शिमला जिले की सात में से केवल एक ही सीट भाजपा जीत पाई। सिरमौर की 5 सीटों में से दो पर ही भाजपा है।

महासू से शिमला हुआ नाम
वर्ष 1967 में प्रदेश की चौथी लोकसभा सीट शिमला (आरक्षित) बनाई गई। इससे पहले यह मंडी-महासू लोकसभा सीट थी। दूसरे चुनाव में इसे महासू कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने 1962 में महासू सीट से चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज की। 1967 में महासू सीट को शिमला (एससी) सीट बनाया गया।
Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachal
Previous Article

सीएम सुक्खू बोले- लोकसभा चुनाव के लिए ...

Next Article

Himachal Politics: ‘कांग्रेस का न कोई नेता ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    परवाणू से शिमला तक विश्व का सबसे बड़ा रोपवे बनाने का प्रस्ताव

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Bilaspur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Murder
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Manali Hotel Murder: 8 दिन से लापता, पुलिस के पास हुई थी गुमशुदगी दर्ज

    May 17, 2024
    By hinditvnews
  • Nit Hamirpur
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एनआईटी संस्थान के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi
    manaliकुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू-मनाली आने वाले मंडी का नहीं करेंगे रुख

    November 28, 2023
    By hinditvnews
  • Yojna
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Sukh Samman Nidhi Yojana: सरकार से नियमित आय नहीं है, तभी मिलेंगे 1500-1500 रुपये

    March 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Petrol
    बिलासपुरशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जिलों में पहुंची पेट्रोल-डीजल की खेप

  • Agni
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचआरटीसी के 9099 कर्मियों को ओपीएस, ग्रेच्युटी व नाइट अलाउंस जारी

  • Car
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चंबा में बड़ा सड़क हादसा, टाटा सूमो खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 10 घायल

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.