Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Jammu & Kasmirराष्ट्रीय
Home›Jammu & Kasmir›J&K में 370 की बहाली पर हमने तो कुछ नहीं कहा, आप ही बार-बार…’, अमित शाह के आरोपों पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

J&K में 370 की बहाली पर हमने तो कुछ नहीं कहा, आप ही बार-बार…’, अमित शाह के आरोपों पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

By hinditvnews
November 15, 2024
134
0
Amit Shah

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार (14 नवंबर, 2024) को कहा कि कांग्रेस ने कभी जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने की बात नहीं की है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उसे दावे के विरोध में यह बात कही है, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करने का इरादा रखती है.

उन्होंने कहा कि इस विवादास्पद प्रावधान को संसद ने निरस्त कर दिया है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर समाज में विभाजन पैदा करने के लिए अनुच्छेद 370 के मुद्दे को जीवित रखने का आरोप लगाया. वह पुणे में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अपशब्द कहने का आरोप लगाया.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘अमित शाह अपनी चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हैं. (लेकिन) वह (खुद) कह रहे हैं कि कांग्रेस (जम्मू-कश्मीर में) अनुच्छेद 370 वापस लाना चाहती है. मुझे बताइए, यह किसने और कब कहा? आप एक मुद्दा उठा रहे हैं. अगर यह (अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का प्रस्ताव) संसद में पहले ही पारित हो चुका है, तो आप फिर से इस मुद्दे को क्यों उठा रहे हैं?’

उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब है कि आप इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहते हैं ताकि लोग बंट जाएं. अगर आप यह कहना चाहते हैं तो कश्मीर जाकर कहिए. कश्मीर में चुनाव खत्म हो चुके हैं.’ जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अगस्त 2019 में रद्द कर दिया था.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ कांग्रेस का गठबंधन है. नेशनल कांफ्रेंस जम्मू-कश्मीर में सरकार का नेतृत्व कर रही है. पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें केंद्र से कहा गया था कि वह पूर्ववर्ती राज्य के विशेष दर्जे की बहाली के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों से बातचीत करे. मल्लिकार्जुन खरगे ने आरक्षण के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही संविधान में आरक्षण का प्रावधान किया था और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने नौकरियों और शिक्षा में अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण स्वीकृत करने का काम किया था. उन्होंने कहा कि लेकिन बीजेपी अब भी आरक्षण का मुद्दा उठा रही है.

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी पंडित नेहरू, आंबेडकर, वल्लभभाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस जैसी देश की महान राजनीतिक हस्तियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है. मल्लिकार्जुन खरगे कहा, ‘वे (भाजपा) अब कहते हैं कि बाबा साहब ऐसा करना चाहते थे, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा किया. वल्लभभाई पटेल ने ऐसा कहा और बोस ने ऐसा कहा. जब वे जीवित थे, तब आप संविधान के खिलाफ थे. आपने अपने कार्यालय में भारतीय ध्वज भी नहीं रखा.’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘आप अशोक चक्र (तिरंगे के मध्य में) को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे और आप मनु (मनुस्मृति, एक प्राचीन धार्मिक ग्रंथ) के आधार पर संविधान चाहते थे और अब आपको संविधान याद आ रहा है.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस देश को एकजुट रखना चाहती है और इसके लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार है.

Share :
Tagshindi newsnational news today
Previous Article

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक और ...

Next Article

मेरे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • gaggal airport sshimla
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    गगल से देहरादून, नोएडा और जयपुर के लिए सीधी उड़ान, शेड्यूल में बदलाव

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Rambilas
    हरियाणा

    Haryana Election News: महेंद्रगढ़ से भाजपा की टिकट पर असमंजस की स्थिति बरकरार

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    नए साल की शुरुआत हिमपात और बारिश के साथ, किसानों को राहत

    January 1, 2026
    By hinditvnews
  • Jaipur
    JaipurRajasthan

    जयपुर: जेल की 27 फीट ऊंची दीवार फांदकर दो कैदी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Narvare
    Mumbai

    संघर्ष विराम पर नरवणे: ‘युद्ध कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं’

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • Gst
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जीएसटी नंबर न लिखने पर कार्रवाई, जुर्माने की तैयारी

    June 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • cm HP
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: प्रशासनिक सचिवों के साथ आज CM सुक्खू करेंगे बैठक, सरकारी योजनाओं का लेंगे फीडबैक

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विमल नेगी मौत मामला CBI को सौंपने पर सियासी प्रतिक्रियाएं

  • Weather Update
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में छह दिन मौसम खराब रहने के आसार

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.