Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Kainchi Mela: दो दिन बाद कैंची धाम में लगेगा भव्य मेला, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

Kainchi Mela: दो दिन बाद कैंची धाम में लगेगा भव्य मेला, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

By hinditvnews
June 13, 2024
297
0
Kainchi Dhaam

Kainchi Mela: दो दिन बाद कैंची धाम में लगेगा भव्य मेला, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान; इन रास्तों से जाएं

Kainchi Mela: 15 जून को कैंची धाम का 60वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने मेले को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है।

15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने मेले को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है। जो 14 जून को दोपहर दो बजे के बाद लागू कर जाएगा। जिसमें भवाली पेट्रोल पंप से कैंची पनीराम ढाबा क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। हल्द्वानी की ओर से पहाड़ व पहाड़ से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों को क्वारब से वाया रामगढ़ व भीमताल मार्ग से भेजा जाएगा। पुलिस ने भवाली, भीमताल में पार्किंग समेत शटल सेवा को भी प्लान में शामिल किया है।

बुधवार को एसपी यातायात व अपराध हरबंश सिंह ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने अधीनस्थों को प्लान के अनुसार सख्ती से यातायात नियम अनुपालन करने के निर्देश दिये। एसपी ने पत्रकारों से हुई वार्ता में बताया कि मेले को लेकर यातायात प्लान के साथ ही 14 पार्किंग स्थल चयनित किए हैं। कैंची धाम जाने वाले वाहनों को पार्क करने के लिए सेनेटोरियम से रातीघाट, मस्जिद तिराहे से नैनीबैंड, रामलीला मैदान भवाली के साथ ही भीमताल के विकासभवन मैदान व मत्स्य विभाग के समीप पार्किंग स्थल बनाये गए हैं।

कैंची धाम के लिए भीमताल के सभी पार्किंग स्थल, भवाली मस्जिद तिराहा व खैरना से शटल सेवा के माध्यम से श्रंद्धालुओं को लाया जाएगा। 14 जून की दोपहर दो बजे से प्लान को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने यातायात प्लान को व्यवस्थित बनाये रखने के लिए लोगों से प्लान का पालन करने की अपील की है।

 

यह रहेगा प्लान

  • अल्मोड़ा, बेतालघाट, रानीखेत, खैरना से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से शीतला, धानाचूली खुटानी होते हुए भीमताल को भेजा जाएगा।
  • हल्द्वानी से अल्मोड़ा व पहाड़ को जाने वाले वाहनों को खुटानी से धानाचूली होते हुए भेजा जाएगा।
  • भवाली से दिल्ली, हरियाण, यूपी, काशीपुर, बाजपुर जाने वाले वाहन वाया ज्योलीकोट रुसी से होते हुए कालाढूंगी मार्ग से जायेंगे।
  • रामनगर कालाढूंगी से कैंचीधाम जाने वाले वाहन रुसी ज्योलीकोट होते हुए मस्जिद तिराहा भवाली तक जाएंगे।
  • भवाली से नैनीताल आने वाले वाहन ज्योलीकोट नंबर एक बैंड से रुसी होते हुए नैनीताल आयेंगे।
  • नैनीताल से दिल्ली, हरियाणा, यूपी व अन्य मैदानी क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक कालाढूंगी मार्ग से जायेंगे।
  • कालाढूंगी से नैनीताल आने वाला यातायात रुसी से होते हुए आयेगा।
  • नारायण नगर से आगे वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जहां से शटल सेवा के माध्यम से ही लोगों को नैनीताल भेजा जाएगा।

यह रहेगी पार्किंग की स्थिति

  • ज्योलीकोट व नैनीताल की ओर से भवाली आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा से नैनी बैंड बाइपास, सेनेटोरियम से रातीघाट बाइपास व मस्जिद तिराहे से नैनीताल रोड में एक तरफ पार्क करवाया जाएगा।
  • भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों को रामलीला मैदान भवाली, नैनी बैड से मस्जिद तिराहा बाइपास, विकास भवन मैदान भीमताल, ग्राफिक एरा मैदान व भीमताल थाने व मत्स्य विभाग के समीप पार्क कराया जाएगा।
  • दोपहिया वाहनों को भारत माता पार्किंग भवाली, परिवहन निगम की चौराहे पर स्थित पार्किंग, सेनेटोरियम, पेट्रोल पंप, जीबी पंत स्कूल के समीप पार्किंग में पार्क करवाया जाएगा।

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। इसके विपरीत सड़क सुविधा, पार्किंग और अन्य संसाधन सीमित हैं। कैंची धाम में महज 200 वाहनों की ही पार्किंग है। ऐसे में इंट्री प्वाइंट पर वाहनों को रोककर शटल सेवा के जरिये श्रद्धालुओं को भेजने की व्यवस्था की जाती है।

इस बार यह रहेगी व्यवस्था
15 जून के लिए इस बार प्रशासन ने भवाली और गरमपानी में पार्किंग के लिए 14 स्थानों को चिह्नित किया है जिसमें 1500 से अधिक छोटे बड़े वाहन खड़े हो सकते हैं। भवाली, भीमताल और हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को नैनीबैंड बाईपास, भवाली मैदान और रानीखेत रोड पर पार्क किया जाएगा। नैनीताल, ज्योलीकोट आदि इलाकों से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा, सेनिटोरियम बाईपास में पार्क कर शटल सेवा से कैंचीधाम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही गरमपानी, रानीखेत, अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को गरमपानी में पार्क कर पनीराम के ढाबे तक शटल के माध्यम से भेजा जाएगा।

  • जाम से निजात पाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है जो भवाली में नैनीबैंड से सेनिटोरियम होते हुए रातीघाट पाटली तक जाएगा, लेकिन इसके तैयार होने में अभी समय लगेगा।
  • प्रदेश सरकार ने मानसखंड के तहत कैंची धाम क्षेत्र को विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत कैंचीधाम में 400 वाहनों की पार्किंग के लिए जगह का चयन किया गया है।
  • इसके अलावा भवाली में तीन जगह पार्किंग बनाई जा रही है, जिनकी कुल वाहन क्षमता करीब 1000 है।

Share :
Tagsnews of kainchi dham uttrakhandnews of nainitalnews of uttrakhandtraaffic plan for uttrakhand peoples
Previous Article

Uttarakhand: बदरीनाथ सीट पर गोदियाल भी हो सकते ...

Next Article

Punjab Mausam: जून में भी रिकॉर्ड तोड़ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi: सहस्त्रताल ट्रैक से लापता चार ट्रैकर्स के शव भी लाए गए भटवाड़ी

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Anupam
    उत्तराखण्डफ़िल्म

    शूटिंग की तैयारियों के लिए लैंसडाउन पहुंचे अनुपम खेर

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Pushkar
    उत्तराखण्ड

    CM ने राष्ट्रपिता और शास्त्री को किया नमन

    October 2, 2023
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राजस्थान पहुंचे CM धामी

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Ravat
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्ती

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • Badri
    उत्तराखण्ड

    बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई एसओपी

    April 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu Relief Package On Himachal Disaster Announcement Of Rs 4500 Crore Will Give Land To Build A 1696076216
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में आर्थिक तंगी के बीच बड़ी अच्छी खबर! केंद्र सरकार ने आपदा राहत के तौर पर दिए 189 करोड़

  • Weather
    किन्नौरकुल्लूचंबालाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: पहाड़ों पर पर्यटक बनाएंगे White New Year

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    TB Patients In HP: शोध में हुआ खुलासा, हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग टीबी की चपेट में

Timeline

  • September 11, 2026

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • September 11, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • September 11, 2026

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • September 11, 2026

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • September 11, 2026

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Badrinath

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.