Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Business Analytics Conclave 2.0 Highlights AI-Driven Future at Manipal University Jaipur

  • Nimbus Projects Ltd, a BSE Listed Company, Also Gets Listed on NSE, Expands the Capital Market Access; Key Projects in the Pipeline

  • CoreStack Appoints Raj Kunnath as President of BetterCloud to Accelerate Unified Governance Across Cloud, SaaS, and AI

  • M3M India's Delivers its 13th Retail Project, 'M3M Paragon57' in Delhi-NCR

  • Axis Max Life Ranks #1 in Customer Experience Amongst Life Insurers in India: Hansa Research's Life Insurance CuES 2026

मंडीहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Kangana Ranaut Assets: 12वीं पास कंगना रनौत के पास 67 किलो सोना-चांदी व कई फ्लैट्स, कुल संपत्ति जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Kangana Ranaut Assets: 12वीं पास कंगना रनौत के पास 67 किलो सोना-चांदी व कई फ्लैट्स, कुल संपत्ति जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

By hinditvnews
May 15, 2024
211
0
Kangana Ranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने संसदीय क्षेत्र मंडी से अपना नामांकन पत्र (Nomination Of Kangana Ranaut) दाखिल कर दिया है। पर्चा भरने के दौरान उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया। उनके पास 67 किलो सोना चांदी और कई फ्लैट्स हैं। साथ ही वो कुल 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं। कंगना के पास पंजाब के जीरकपुर में चार प्लाट और फ्लैट भी हैं।मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, उनके पास करोड़ों रुपये का सोना-चांदी है। साथ ही उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत के पास कुल चल-अचल संपत्ति 90 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

करोड़ों के सोना-चांदी के साथ कई लग्जरी गाड़ियां

उनके पास 8.55 करोड़ रुपये का सोना, चांदी और हीरे हैं। 5.50 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां हैं। पांच करोड़ रुपये कीमत का 6.70 किलो सोना, 55 लाख की 60 किलो चांदी और तीन करोड़ रुपये कीमत के 14 कैरेट हीरे हैं। उनके पास 53,827 रुपये का 2013 माडल का वेस्पा स्कूटर है। 98.25 लाख की बीएमडब्ल्यू, 58.65 लाख की मर्सिडीज बेन्ज़ और 3.91 करोड़ रुपये की मर्सिडीज माइबाह कार है। यह कार मणिकर्णिका फिल्म्स के नाम पंजीकृत है। कंगना की कुल चल संपत्ति 28.73 करोड़ रुपये है।

पंजाब के जीरकपुर में चार प्लाट और फ्लैट

कंगना ने पंजाब के जीरकपुर में चार प्लाट और प्लैट खरीद रखे हैं। उनकी कीमत 2.46 करोड़ है। मुंबई के पाली हिल्स स्थित घर की कीमत 21.74 करोड़ और मनाली के घर की मार्केट कीमत 2.5 करोड़ है। कुल अचल संपत्ति 62.92 करोड़ रुपये है।

बाप, बहन और भाई सब कंगना के कर्जदार

कंगना ने अपने भाई अक्षत रनौत, पिता अमरदीप रनौत और बहन रंगोली को करोड़ों रुपये का ऋण दे रखा है। तीनों कंगना के कर्जदार हैं। भाई को 70.95, पिता को 28.79 और बहन को पांच करोड़ रुपये ऋण पर दिए हैं। मणिकर्णिका फिल्म्स को 39.97 करोड़ का कर्ज दिया है।

कॉपी राइट, धोखाधड़ी, मानहानि और धार्मिक भावना भड़काने के आरोप

कंगना रनौत पर कॉपी राइट, धोखाधड़ी, मानहानि, धार्मिक भावना भड़काने और विभिन्न समुदाय के लोगों में दुश्मनी पैदा करने आरोप हैं। मुंबई के खार और बांद्रा थाना में तीन केस पंजीकृत हैं। पांच मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

एलआईसी की 50 पॉलिसी

कंगना ने एलआईसी यानी जीवन बीमा निगम की 50 पॉलिसी खरीद रखी हैं। पॉलिसी की कीमत लाखों में है। उनके पास दो लाख रुपये नकदी है। 2021-22 के मुकाबले उनकी सालाना आय 8.18 करोड़ रुपये घटी है। 2021-22 में उनकी आय 12.30 करोड़ थी। जो 2022-2023 में घटकर 4.12 करोड़ रुपये रह गई है।

कंगना पर 17.38 करोड़ की देनदारी

कंगना पर विभिन्न बैंकों की 17.38 करोड़ रुपये की देनदारी है। डीएवी माडल स्कूल चंडीगढ़ से 2003 में जमा दो कक्षा उत्तीर्ण की थी।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsMANDI
Previous Article

Himachal Assembly byelection: धर्मशाला विधानसभा सीट पर ...

Next Article

Himachal Pradesh Weather: 17 मई से पश्चिमी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sdm
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी SDM हमले में नया मोड़, आरोपी अवैध खनन से नहीं था जुड़ा

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Sindoor
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: ऑपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून में हाई अलर्ट, संदिग्धों से पूछताछ

    May 7, 2025
    By hinditvnews
  • Pgi
    CHANDIGHARपंजाब

    Chandigarh: पीजीआई में अनुबंध कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनुबंध काल को वरिष्ठता में न शामिल करने पर कर्मचारी देंगे कोर्ट में चुनौती

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Download (64)
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बिगड़ा मौसम: रोहतांग-कोकसर में बर्फबारी शुरू, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

    February 18, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्विफ्ट चैट पोर्टल पर हाजिरी नहीं भरने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई, तय हुई समय सीमा

    September 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachaal
    हिमाचल प्रदेश

    बादल फटने और बाढ़ से एक सप्ताह में 500 करोड़ का नुकसान, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दवा सैंपल फेल होने की वजह का पता चलेगा, गुणवत्ता में सुधार होगा

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla : हाईकमान से मिलने आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुक्खू, विक्रमादित्य भी जाएंगे

Timeline

  • April 7, 2026

    Business Analytics Conclave 2.0 Highlights AI-Driven Future at Manipal University Jaipur

  • April 7, 2026

    Nimbus Projects Ltd, a BSE Listed Company, Also Gets Listed on NSE, Expands the Capital Market Access; Key Projects in the Pipeline

  • April 7, 2026

    CoreStack Appoints Raj Kunnath as President of BetterCloud to Accelerate Unified Governance Across Cloud, SaaS, and AI

  • April 7, 2026

    M3M India's Delivers its 13th Retail Project, 'M3M Paragon57' in Delhi-NCR

  • April 7, 2026

    Axis Max Life Ranks #1 in Customer Experience Amongst Life Insurers in India: Hansa Research's Life Insurance CuES 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Business Analytics Conclave 2.0 Highlights Ai Driven Future At Manipal University Jaipur

    Business Analytics Conclave 2.0 Highlights AI-Driven Future at Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    April 7, 2026
  • Nimbus Projects Ltd, A Bse Listed Company, Also Gets Listed On Nse, Expands The Capital Market Access; Key Projects In The Pipeline

    Nimbus Projects Ltd, a BSE Listed Company, Also Gets Listed on NSE, Expands the Capital ...

    By hinditvnews
    April 7, 2026
  • CoreStack Appoints Raj Kunnath as President of BetterCloud to Accelerate Unified Governance Across Cloud, SaaS, ...

    By hinditvnews
    April 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.