Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Kangra: ग्राम सभा में आए शख्स ने कमरे में बंद कर दिए उपप्रधान और वार्ड पंच

Kangra: ग्राम सभा में आए शख्स ने कमरे में बंद कर दिए उपप्रधान और वार्ड पंच

By hinditvnews
October 3, 2024
521
0
Lock

Kangra: ग्राम सभा में आए शख्स ने कमरे में बंद कर दिए उपप्रधान और वार्ड पंच, जानें पूरा मामला

हिंदी टीवी न्यूज , लंबागांव (कांगड़ा) Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Oct 2024

कांगड़ा जिले के विकास खंड लंबागांव की अपर लंबागांव पंचायत में बुधवार को स्थिति हास्यास्पद और तनावपूर्ण बन गई। पंचायत के ही एक व्यक्ति ने ग्रामसभा के दौरान पंचायत उपप्रधान और दो वार्ड सदस्यों सहित कुछ लोगों को पंचायत कार्यालय के कमरे में बंद कर दिया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड लंबागांव की अपर लंबागांव पंचायत में बुधवार को स्थिति हास्यास्पद और तनावपूर्ण बन गई। पंचायत के ही एक व्यक्ति ने ग्रामसभा के दौरान पंचायत उपप्रधान और दो वार्ड सदस्यों सहित कुछ लोगों को पंचायत कार्यालय के कमरे में बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को जब एक बजे के करीब अपर लंबागांव पंचायत में ग्राम सभा की कार्यवाही चल रही थी तो पंचायत में ज्यादा भीड़ होने के कारण पंचायत उपप्रधान और दो पंचायत सदस्य सहित कुछ लोग पंचायतघर के कमरे के अंदर बैठे थे।  इतने में ही पंचायत का एक व्यक्ति बाहर से उठकर आया और अंदर बैठे लोगों से पूछताछ करने लगा और फिर बाहर से दरवाजा बंद करके चला गया।

पंचायत में ज्यादा भीड़ होने के कारण इस बात की भनक न तो वहां बैठे पंचायत सचिव को लगी और न पंचायत प्रधान को। इस बात का पता काफी देर बाद जब पंचायत उपप्रधान की बेटी को इसका पता चला तो उसने पंचायत कार्यालय का दरवाजा खोल करके अंदर बंद किए गए लोगों को बाहर निकाला। जब इस बात का पता पंचायत की ग्रामसभा की बैठक में अपने कामों की सूची लेकर आए लोगों को चला तो वे गुस्सा हो गए।  बिना हस्ताक्षर किए अपने घर लौटकर चले आए। इस संबंध में अपर लंबागांव पंचायत के उपप्रधान की ओर से पुलिस थाना लंबागांव में शिकायत दर्ज करवा दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जंजघर में चल रहा है पंचायतघर
दरअसल अपर लंबागांव पंचायत नई पंचायत बनी है। इसके चलते अभी तक पंचायत के पास अपना भवन नहीं है। वर्तमान में एक जंजघर में पंचायतघर चल रहा है। जहां लोगों के एकत्रित होने की जगह काफी कम है। ग्रामसभा के दौरान काफी धूप थी, पंचायत प्रधान और सचिव समेत पंचायत के सभी लोग बाहर धूप में बैठे थे। जबकि उपप्रधान और दो वार्ड सदस्य कमरे के अंदर थे। यह देख ग्रामीण गुस्सा हो गया और उसने कमरा बाहर से बंद कर दिया।

3,615 पंचायतों में ग्रामसभा, युवाओं को नशे से बचाने का प्रस्ताव पारित
हिमाचल की पंचायतों में 3,615 पंचायतों में बुधवार को ग्राम सभा हुई। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों समेत लोगों ने स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस बार ग्राम सभाओं में युवाओं को नशे से बचाने, नशा कराने वालों की पहचान किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। युवाओं को नशे से बचाने के लिए कई पंचायतों में शपथ भी ली गई। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से पंचायतों में हुए नुकसान के बारे में भी चर्चा की गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों को गति देने और विकास कार्यों की नई शैल्फें डाली गईं। पंचायतों में साढ़े 11 बजे ग्राम सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान ने की। पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम सभा के लिए 7 मामलों का एजेंडा भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों, महिला मंडल, युवक मंडल और गैर सरकारी संगठनों को जमीनी स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों के बारे जागरुकता पैदा करने में जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है।
Share :
Tagshimachal newshindi newsKnow The Whole MatterPerson Who Came To The Gram Sabha Locked The Deputy Pradhan And Ward Panch In A Roomshimla news
Previous Article

Himachal Weather: हिमाचल में बरसात थमी, अब ...

Next Article

Sharadiya Navratri: मंदिरों में माता के दर्शन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: सीनियर IFS पंकज कुमार का तबादला रद्द, निदेशक पद पर बरकरार

    July 14, 2026
    By hinditvnews
  • Building Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के धामी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, बाल-बाल बची लोगों की जान; यातायात ठप

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • Cricket
    cricketउत्तर प्रदेशखेल

    PL 2025: आज इकाना में लखनऊ-मुंबई की टक्कर, रोहित-ऋषभ पर रहेंगी निगाहें, जानें पिच रिपोर्ट

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला : सचिवालय वार्ड में जेठानी-देवरानी आमने-सामने

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Igmc shimla
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अल्ट्रासाउंड-ईसीजी शुल्क मेडिकल कॉलेज खुद तय करेंगे, सरकार ने दी अनुमति

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Igi
    दिल्ली

    Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान महंगी, डायल ने टैरिफ चार्ज करने की योजना बनाई

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Nathpa Jhakri Dam
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सूखे की मार : नदियों में घटा जलस्तर, 85 फीसदी तक गिर गया बिजली परियोजनाओं में उत्पादन

  • election
    Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने झोंकी ताकत, देहरा बनी हॉट सीट

  • Jairam Thakur
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा ने मानसून सत्र के लिए बनाई रणनीति, जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनावों पर भी हुआ मंथन

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.