Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›Himachal Weather: हिमाचल में बरसात थमी, अब विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

Himachal Weather: हिमाचल में बरसात थमी, अब विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

By hinditvnews
October 3, 2024
294
0
shimla 1

Himachal Weather: हिमाचल में बरसात थमी, अब विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार, जानें माैसम पूर्वानुमान

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Oct 2024

एक महीने में जिन शहरों में सड़कों की टारिंग नहीं हुई है, उन्हें पूरा करने का लोक निर्माण विभाग ने लक्ष्य रखा है।

मानसून की विदाई के साथ अब हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य गति पकड़ेंगे। एक महीने में जिन शहरों में सड़कों की टारिंग नहीं हुई है, उन्हें पूरा करने का लोक निर्माण विभाग ने लक्ष्य रखा है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में रात को भी टारिंग की जाएगी। बरसात के कारण जिन सड़कों के किनारे डंगे ढह गए थे उनका काम भी निर्धारित समय में निपटाया जा सकेगा।  लोक निर्माण विभाग ने मानसून के चलते फील्ड में भेजे कर्मचारियों को वापस अपने-अपने कार्यालय बुला लिया है। निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों की टारिंग, भवनों व पार्किंग के निर्माण के दौरान इंजीनियर का मौके पर होना अनिवार्य है ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे।

ठेकेदारों को भी निर्धारित समय में काम निपटाने को कहा गया है। उधर, जलशक्ति विभाग ने भी पानी के स्रोतों को सुधारने के निर्देश जारी किए हैं। मानसून के चलते जिन स्रोतों को नुकसान हुआ है, उन्हें दुरुस्त करने को कहा है। जो स्रोत आपदा से ढह गए हैं उन्हें नए सिरे से बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित करने को कहा है। पेयजल कनेक्शनों पर लगी रोक को भी प्रदेश सरकार जल्द हटा सकती है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 27 जून को मानसून के दस्तक दी थी। इसी बीच शिमला, कुल्लू, मंडी में मानसून के तबाही मचाई थी।कई भवन व स्कूल बाढ़ में बह गए। विभागों को भारी नुकसान हुआ था।

4 अक्तूबर तक मौसम साफ
प्रदेश में 4 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 5 को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 8 अक्तूबर को भी माैसम खराब बना रह सकता है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगडा में मौसम साफ रहेगा।

मानसून के दौरान 1,360 करोड़ का नुकसान, 342 लोगों की गई जान
प्रदेश में मानसून के चलते राज्य सरकार को 1,360 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बागवानी, जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग को इस सीजन में भारी क्षति हुइ। कुल्लू, मंडी और जिला शिमला में बाढ़ से ज्यादा नुकसान हुआ। बादल फटने, बारिश, बाढ़, वाहन दुर्घटना और गिरने से 342 लोगों की मृत्यु हुई है, 535 घायल हुए और 28 लोगों का पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में 81 पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 122 कच्चे मकान बाढ़ से ढह गए। वहीं 537 पशुशालाएं ध्वस्त हो गईं। कृषि विभाग को 132.64 लाख, बागवानी को 1,39,985.835 लाख, लोक निर्माण विभाग को 63,321.41, जेएसवी – 54,088.04 लाख, बिजली बोर्ड को 98.91 लाख, मत्स्य पालन विभाग को 87 लाख और पशुपालन विभाग को 3.25 लाख का नुकसान हुआ था।

न्यूनतम तापमान में कमी से सुबह-शाम बढ़ी ठंड
न्यूनतम तापमान में कमी से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। गुरुवार को शिमला न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर  14.0, भुंतर 14.4, कल्पा 7.8, धर्मशाला 17.0, ऊना 19.4, नाहन 19.8, केलांग 7.3, सोलन 12.4, मनाली 12.5, कांगड़ा 18.5, मंडी 16.7, बिलासपुर 17.2, चंबा 17.4, पांवटा 22.0, कसाैली 19.0, देहरा गोपीपुर 22.0, मशोबरा 14.8 और सैंज में 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather: The Rain Has StoppedKnow The Weather ForecastNow Development Work Will Pick Up Paceweather of shimla
Previous Article

शारदीय नवरात्रि 2024: कल सुबह 4 बजे ...

Next Article

Kangra: ग्राम सभा में आए शख्स ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Bhang
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: औद्योगिक भांग खेती के लिए लाइसेंस नियम जारी

    July 25, 2026
    By hinditvnews
  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाई डेंसिटी सेब बगीचा लगाने के लिए सरकार देगी लाखों रुपये की मदद, जानें आवेदन कैसे करें

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: मंडी के धर्मपुर में पेड़ कटान पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 60 साल में ही होंगे रिटायर, सरकार की SLP खारिज

    July 14, 2026
    By hinditvnews
  • Jairam
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly Winter Session: भाजपा घेरेगी सदन के भीतर और बाहर

    December 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla
    HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक

  • Cybercrime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अफसर से 1.18 करोड़ की ठगी

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल मर्ज करने के फैसले से लटकी जेबीटी नियुक्ति

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.