Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

हरियाणा
Home›हरियाणा›Karnal: अब एजेंसी जारी करेगी वाहन का पक्का पंजीकरण प्रमाणपत्र

Karnal: अब एजेंसी जारी करेगी वाहन का पक्का पंजीकरण प्रमाणपत्र

By hinditvnews
June 12, 2024
233
0
Xr:d:dafjarlytp0:3,j:32653950327,t:22081110

Karnal: अब एजेंसी जारी करेगी वाहन का पक्का पंजीकरण प्रमाणपत्र, UP की तर्ज पर हरियाणा में लागू होगी नई व्यवस्था

अब नई व्यवस्था में आरसी आवेदन से लेकर तैयार करके वाहन मालिक को देने की जिम्मेदारी एजेंसी संचालक की ही रहेगी। वे विभाग द्वारा निर्धारित फीस ही ले पाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, जुलाई माह में इस नई व्यवस्था को लागू करने के साथ ही इसकी गाइडलाइन भी जारी की जाएगी।

नया वाहन खरीदने के साथ ही अब पक्का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) मिल जाएगा। हरियाणा में शीघ्र यह व्यवस्था शुरू वाली है। ऐसे में लोगों को वाहन की आरसी लेने के लिए एजेंसी या एसडीएम व आरटीए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में वाहन की आरसी जारी करने की प्रक्रिया को प्रदेश सरकार ऑटोमोड पर करने जा रही है। नई व्यवस्था में किसी भी तरह की नई गाड़ी खरीदते समय एजेंसी में ही आरसी बन जाएगी। परिवहन विभाग इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए सॉफ्टवेयर भी अपडेट कर रहा है। करीब डेढ़ से दो माह में इसे लागू भी कर दिया जाएगा।

वर्तमान में व्यवस्था है कि जिस एजेंसी से वाहन खरीदते हैं, वही एजेंसी दस्तावेजों की पूरी फाइल तैयार करके पंजीकरण विभाग यानी आरटीए या एसडीएम कार्यालय में भेजते हैं। विभाग निर्धारित समय अवधि में आरसी तैयार करके दिए गए पते पर डाक के माध्यम से भेजता है। यह व्यवस्था 2018 में लागू हुई थी। इससे पहले वाहन मालिक को ही आरसी बनवाने के लिए फाइल लेकर चक्कर काटने पड़ते थे और बाद में आरसी लेने के लिए विभाग के पास जाना पड़ता था।

अब नई व्यवस्था में आरसी आवेदन से लेकर तैयार करके वाहन मालिक को देने की जिम्मेदारी एजेंसी संचालक की ही रहेगी। वे विभाग द्वारा निर्धारित फीस ही ले पाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, जुलाई माह में इस नई व्यवस्था को लागू करने के साथ ही इसकी गाइडलाइन भी जारी की जाएगी। विदित हो कि प्रदेश में हर माह करीब 30 हजार से ज्यादा वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी होते हैं।

36 में से 29 सेवाएं हो चुकीं फेसलेस
परिवहन विभाग की 36 में से 29 सेवाओं को ऑनलाइन करते हुए फेसलेस कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, शेष बची सात सेवाओं को भी दो माह में फेसलेस करने की सरकार की तैयारी है। इसके बाद वाहन के पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित किसी भी कार्य के लिए व्यक्ति को एसडीएम या आरटीए कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। सभी कार्य व्यक्ति स्वयं ही पोर्टल पर जाकर कर सकता है।

 

  • वाहन पंजीकरण में ऑनलाइन हुई सेवाओं में वाहन का स्वामित्व हस्तांतरण, पते में बदलाव, नया परमिट, परमिट का नवीनीकरण, अस्थायी परमिट के लिए आवेदन, आरसी की प्रतिलिपि, मोटर वाहन का अस्थायी पंजीकरण, फिटनेस सर्टिफिकेट, परिवहन सेवाओं के रिकाॅर्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना शामिल है।
  • चालक लाइसेंस से संबंधित सेवाएं जैसे प्रतिलिपि जारी करना, लाइसेंस का नवीनीकरण, प्रतिस्थापन, पते का परिवर्तन, लाइसेंस निकलवाने का प्रावधान, अंतरराष्ट्रीय चालक परमिट, खतरनाक सामग्री को चलाने के लिए पृष्ठांकन, पहाड़ी क्षेत्र में चलाने के लिए पृष्ठांकन, लाइसेंस से वाहन की श्रेणी का समर्पण शामिल हैं।

अधिकारी के अनुसार
परिवहन विभाग में डीएल और वाहन पंजीकरण की सबसे बड़ी सेवा है। वाहन पंजीकरण की सेवा को ऑटोमोड करने जा रहे हैं। ऐसे में नई गाड़ी खरीदने पर एजेंसी में ही पक्का पंजीकरण कार्ड मिलेगा। इसके लिए एसडीएम कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। जुलाई माह तक यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। – नवदीप विर्क, प्रधान सचिव, परिवहन विभाग हरियाणा।

 

Share :
Tagsnews of karnalnews of Now The Agency Will Issue The Vehicle's Confirmed Registration Certificate In Haryananewws of haryana
Previous Article

Chandigarh: सेक्टर-32 के मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट-एयरपोर्ट को ...

Next Article

1500 Rupees Scheme: खटाखट मिलने वाले हैं ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम नायब सैनी ने ‘इंडी गठबंधन’ को लेकर कही ऐसी बात

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Medical
    हरियाणा

    मेडिकल कॉलेज में मारपीट मामले में अब जूनियर डॉक्टरों ने दर्ज कराया केस

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Honey
    हरियाणा

    भांजे ने अपने ही मामा को बनाया हनी ट्रैप का शिकार

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Rajnath
    हरियाणा

    करनाल में राजनाथ सिंह की रैली: मनोहर लाल व CM नायब सैनी के लिए करेंगे वोट की अपील

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Haryana
    हरियाणा

    झज्जर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित की रैली: कांग्रेस के गढ़ को भेदने की तैयारी में भाजपा

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Amit
    Lok Sabha Election 2024हरियाणा

    Haryana: करनाल से अमित शाह भरेंगे हुंकार, तीन जिलों की पुलिस तैनात

    May 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cyber crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP News: हिमाचल में साइबर ठगी बढ़ी, 3 माह में 5400+ शिकायतें

  • baner khadd
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: बनेर के तेज बहाव में बहे जेई का नहीं लगा सुराग, तीन लोग सुरक्षित निकाले

  • Manali
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की भीड़, रोज 5 हजार वाहन पहुंच रहे

Timeline

  • September 17, 2026

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • September 17, 2026

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • September 17, 2026

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • September 17, 2026

    EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • September 17, 2026

    S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5 Star Rating

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.