Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Kathua Terrorist Attack: उत्तराखंड ने खो दिए अपने पांच लाल…हर आंख नम, जौलीग्रांट लाए जा रहे पार्थिव शरीर

Kathua Terrorist Attack: उत्तराखंड ने खो दिए अपने पांच लाल…हर आंख नम, जौलीग्रांट लाए जा रहे पार्थिव शरीर

By hinditvnews
July 9, 2024
133
0
Army

उत्तराखंड ने खो दिए अपने पांच लाल…हर आंख नम

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड ने अपने पांच लाल खो दिए। जवानों के पार्थिव शव जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाए जा रहे हैं।  सरकार की ओर से मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एयरपोर्ट जा रहे हैं। खबर के बाद से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। हर किसी की आंख नम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आतंकी हमले में पांच जवानों के वीरगति को प्राप्त होने पर सीएम धामी ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने भाई और बेटा भी खोया है। हमारे रणबाँकुरों ने उत्तराखंड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठूवा में सेना के क़ाफ़िले पर आतंकवादियों द्वारा किए प्राणघाती हमले में देवभूमि उत्तराखंड के  पाँच जवानों के शहीद होने पर प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए सवेंदना व्यक्त की है ।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह कायराना घटना है। मैं शहीदों को शत शत नमन करता हूं। उनकी शहादत खाली नहीं जाएगी। उनसे शहीदों की शहादत  का बदला लिया जाएगा।
देवप्रयाग विधायक बलिदानी आदर्श नेगी के घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वाना देने के साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री एवं सांसद बलूनी से परिजनों की वार्ता कराई। कहा इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश एवं देश आपके साथ है।
पूरी डागर पट्टी में शोक की लहर है। लोग बलिदानी के घर पहुंच रहे हैं।
बलिदानी राइफलमैन अनुज नेगी का परिवार रखती खाल विकासखंड के डाबरिया गांव में रहता है।  बलिदानी के दो भाई-बहन है। पिता भारत सिंह वन विभाग में दैनिक श्रमिक के पद पर काम करते हैं। जबकि मां सुमित्रा देवी ग्रहणी है। ग्राम प्रधान नंदन सिंह ने बताया कि बलिदानी अनुज की शादी बीते साल नवंबर माह में हुई थी।
नई टिहरी जाखणीधार ब्लॉक के चौंड-जसपुर निवासी विनोद सिंह (33) ने भी कठुआ में हुए आतंकी हमले अपना बलिदान दे दिया। ग्राम प्रधान कीर्ति सिंह कुमाई ने बताया कि वीर सिंह भंडारी, शशि देवी के पुत्र विनोद सिंह 10 वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। वर्तमान में उनका परिवार भानियावाल देहरादून में रहता हैं। विनोद 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। वह घर के इकलौते बेटे थे। विनोद का चार साल का बेटा और चार माह की बेटी है। डेढ़ माह पहले ही वह घर भानियावाला आए थे। गांव में यह सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। विनोद सिंह के पिता वीर सिंह भंडारी पूर्व सैनिक है और वह तीन बहनों के इकलौता भाई थे।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी के बलिदान होने की सूचना है। खबर के बाद उनके घर में मातम है। पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 26 वर्षीय आदर्श 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श की 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार से हुई। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आदर्श तीन भाई-बहन में सबसे छोटे थे।  सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर परिजनों को मिली है| रुद्रप्रयाग जखोली ब्लाक के कांडा-भरदार निवासी नायब सूबेदार आनन्द सिंह रावत ने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। 41 वर्षीय सेना के जवान का परिवार देहरादून में रहता है। सेना द्वारा शहीद के गांव और परिवार को सूचना दे दी गई है।
Share :
TagsIndian Armyउत्तराखंड
Previous Article

HP Assembly: उपचुनाव के लिए ईवीएम के ...

Next Article

Uttarakhand Weather: कई जिलों में तेज बारिश ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Indian Army
    agniveerarmy bhartiदिल्लीराष्ट्रीय

    Agniveers Reservation: BSF महानिदेशक बोले- 10 फीसदी आरक्षण के साथ आयु सीमा में छूट भी, PM के नेतृत्व में फैसला

    July 24, 2024
    By hinditvnews
  • indian army
    army bhartiउत्तराखण्ड

    उत्तरकाशी: सेना की जरूरतों के लिए तैयार होगी भारत-चीन सीमा क्षेत्र की सड़क, बैली ब्रिज की जगह बनेंगे पक्के पुल

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • indian army
    army bhartiराष्ट्रीय

    Encounter in Kupwara: डोडा के बाद कुपवाड़ा में मुठभेड़ शुरू, सेना और SOG के जवानों ने आतंकियों को घेरा

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • Sikkim Snowfall
    राष्ट्रीय

    भारतीय सेना ने दिल जीत लिया, बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटकों को बचाया; माइनस डिग्री तापमान पर भारी दिखा जजबा

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • Snowfall In Auli
    Weatherउत्तराखण्ड

    Snowfall in Auli: औली में लगातार हो रही है बर्फबारी, दो फीट से अधिक जमीं बर्फ; नेशनल गेम्स आयोजन की ...

    February 6, 2024
    By hinditvnews
  • Pnb
    उत्तराखण्ड

    पीएनबी घोटाले मामले में एक आरोपी को पांच साल की सजा

    December 6, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को बीएड की सीटें भरने के लिए मिल सकती है छूट

  • apple market
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बागवानों ने बेचा सेब; बदले में हिमफेड से मिल रहा सीमेंट

  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Bilaspur: मार्च से मिलेगा पैट स्कैन की सुविधा

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.