Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

kedarnath yatraउत्तराखण्डधार्मिक यात्रा
Home›kedarnath yatra›Kedarnath: जिंदगी बचाने की मशक्कत…रस्से के सहारे खड़ी चट्टान से लोगों को नीचे उतारकर ला रहे जवान

Kedarnath: जिंदगी बचाने की मशक्कत…रस्से के सहारे खड़ी चट्टान से लोगों को नीचे उतारकर ला रहे जवान

By hinditvnews
August 3, 2024
189
0
Kedar

रस्से के सहारे खड़ी चट्टान से लोगों को नीचे उतारकर ला रहे जवान

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग ऊर्जा निगम के पावर हाउस बैंड से कुछ दूरी पर 60 मीटर पूरी तरह से वॉशआउट हो रखा है। यहां पर पहाड़ी दरक रही है, जिससे छोटे-बड़े पत्थर गिर रह रहे हैं। वहीं, 200 मीटर नीचे बह रही मंदाकिनी पूरे उफान पर है। इन दोनों के बीच में रेस्क्यू दल में जुटे जवान रस्सों के सहारे लोगों की जिंदगी बचाने की मशक्कत कर रहे हैं।

हल्की सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है, लेकिन जवानों का हौसला देखते बन रहा है। ये जवान जान हथेली पर रखकर एक-एक यात्री को खड़ी चट्टान से नीचे उतारकर सकुशल सोनप्रयाग पहुंचा रहे हैं। डीएम और एसपी की मौजूदगी में दोपहर तक 850 से अधिक यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका था।

बुधवार रात को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से उपजे हालात के बीच फंसे हजारों यात्रियों का रेस्क्यू किया जा रहा है। दो दिन से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस जवानों की मदद से रेस्क्यू अभियान चल रहा है। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे से सोनप्रयाग में हाईवे के दूसरी तरफ फंसे यात्रियों को सकुशल बाजार तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया। जहां पर रेस्क्यू किया जा रहा है, वहां हालात सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। यहां हाईवे से करीब 100 मीटर ऊपर से पहाड़ी दरक रही है।सड़क का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त होकर मंदाकिनी नदी में समा चुका है। पहाड़ी से लगातार छोटे-बड़े पत्थर के साथ मिट्टी गिर रही है, जबकि 200 मीटर नीचे मंदाकिनी नदी अपने चरम पर बह रही है। क्षेत्र में एनडीआरएफ के जवान गौरीकुंड से पहुंच रहे यात्रियों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू कर सोनप्रयाग बाजार तक पहुंचा रहे हैं। ये जवान रस्सों के सहारे यात्रियों को एक-एक कर पहाड़ी से निकालकर बाजार पहुंचाने के बाद ही सांस ले रह रेस्क्यू के दौरान कई यात्री घायल भी हो रहे हैं। 15-एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरएस धपोला कफोला ने बताया, पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के बीच एक-एक यात्री का सकुशल रेस्क्यू किया जा रहा है। पहाड़ी के लगातार दरकने से रॉक एंकर को स्थापित करने में भी दिक्कतें हुईं।

बेटे की तलाश में नोएडा से पहुंचा पिता, दिखा रहा फोटो

एक ओर जहां प्रशासन व पुलिस फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों के रेस्क्यू में जुटी है। वहीं, कई लोग ऐसे हैं, जिनसे परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। एक पिता अपने बेटे को ढूंढने के लिए नोएडा से सोनप्रयाग पहुंचे हैं। नोएडा से पहुंचे अनुराग ने बताया, उनका 21 वर्षीय बेटा चिराग 29 जुलाई को पांच लोगों के साथ केदारनाथ आया था। 31 जुलाई को बाबा केदार के दर्शन के बाद धाम से उसने फोन कर बताया था कि वह पैदल मार्ग से वापस लौट रहे हैं। उसका एक दोस्त सोनप्रयाग पहुंच चुका है, लेकिन अनुराग सहित अन्य चार का अभी तक कोई पता नहीं है। अनुराग, चिराग का फोटो लेकर सोनप्रयाग बाजार में घूमते हुए लोगों से उसके बारे में पूछ रहे हैं। इधर, केदारघाटी के खुमेरा गांव के अरविंद भी अपने भाई की तलाश कर रहे हैं।

पांच महिलाओं का हो रहा इंतजार

बनारस से बाबा केदार के दर्शनों को 25 सदस्यीय महिला यात्री दल पहुंचा था। यह दल 31 जुलाई को पैदल मार्ग से धाम जा रहा था पर मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि से वह नहीं पहुंच सके। बृहस्पतिवार को दल में शामिल 18 महिलाओं का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा चुका है। दल में शामिल रेखा साहनी ने बताया कि शेष छह सदस्य पैदल मार्ग से गौरीकुंड पहुंच रहीं हैं, जिनका इंतजार किया जा रहा है।

भोले के दर्शन कर सकुशल लौटा यात्री दल

यूपी के गाजियाबाद से बीते 30 अगस्त को 14 सदस्यीय दल 30 जुलाई को धाम पहुंचा था। यह दल अगले दिन दर्शन कर वापस लौट रहा था, लेकिन अतिवृष्टि ने उनकी राह रोक दी। रेस्क्यू अभियान के बीच दल में शामिल सभी लोग आराम-आराम से नीचे की तरफ बढ़ते रहे। शुक्रवार को 14 सदस्यीय दल सकुशल सोनप्रयाग पहुंच गया है। दल के सदस्यों का कहना है कि पैदल मार्ग की स्थिति कई जगहों पर भयावह बनी हुई है, बावजूद बाबा ने उन्हें बचा लिया है।

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

Himachal: शिक्षक पुरस्कार के लिए 70 आवेदन, ...

Next Article

Uttarakhand Weather:  आज भी तेज बारिश का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather Update
    उत्तराखण्डमौसम

    उत्तराखंड में देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश के आसार, मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी ने किया बेहाल

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    राजधानी देहरादून में धरती डोली, 3.1 मापी गई तीव्रता….अब तीन दिन होगी गहन निगरानी

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना…पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा

    July 22, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    eudctionउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: उच्च शिक्षा विभाग में 195 प्राध्यापकों के तबादले, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज को पांच प्राध्यापक मिले

    July 27, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Roadways
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: आज से फिर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 221 रोडवेज बसें

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand,govt hospital
    healthhospitalउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन शुल्क घटा:OPD,IPD और एम्बुलेंस के लिए देनी होगी कम फीस

    July 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Bilaspur
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, छात्रों का धरना

  • cricket-association
    खेलहिमाचल प्रदेश

    Cricket World Cup: हिमाचल के धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए टिकटों की बुकिंग 25 से

  • raksha bandan 2023
    धार्मिकहिमाचल प्रदेश

    Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर भद्रा का साया, कितने बजे बंधेगी राखी, कब मनाया जाएगा त्‍योहार 30 या 31 अगस्‍त को?

Timeline

  • March 9, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • March 9, 2026

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • March 9, 2026

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • March 9, 2026

    Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • March 9, 2026

    Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce At 6th Lineman Diwas On March 7, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, ...

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders With Felicitation On International Women's Day

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • What Is The Best Eco Friendly Refrigerator To Buy This Summer?

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.