Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

  • मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

  • Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा में भाग लिया

  • Himachal Weather: जून में अधिक बारिश, मौसम साफ होने की संभावना

  • हिमाचल: जीएसटी नंबर न लिखने पर कार्रवाई, जुर्माने की तैयारी

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Kedarnath: पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू,एवलांच का खतरा..

Kedarnath: पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू,एवलांच का खतरा..

By hinditvnews
March 7, 2024
134
0
Ssss

Kedarnath: पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू, एवलांच का खतरा…12 किमी हिस्से में पांच फीट बर्फ

16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर 12 किमी हिस्से पर जमी तीन से पांच फीट बर्फ की सफाई का काम शुरू हो गया है, लेकिन मौसम की बेरुखी काम में आड़े आ रही है। 50 मजदूर बर्फ की सफाई में जुटे हैं। पैदल मार्ग पर हिमखंडों के सक्रिय होने से बर्फ के खिसकने का खतरा बना है।

एक से तीन मार्च के बीच हुई बर्फबारी से केदारनाथ पैदल मार्ग से लेकर धाम तक बर्फ जमी है। पैदल मार्ग पर इस बार जंगल चट्टी से ही तीन फीट से अधिक बर्फ जमी है। भीमबली, रामबाड़ा, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, छानी कैंप तक पांच से सात फीट तक बर्फ जमी है। रुद्रा प्वाइंट से केदारनाथ तक पांच किमी क्षेत्र में भी पांच से आठ फीट तक बर्फ जमी है।

शीतकाल में केदारनाथ की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस और आईटीबीपी के जवान पानी से जुड़ी जरूरतों को बर्फ पिघलाकर पूरा कर रहे हैं। धाम में पेयजल लाइन भी जम गई है। इधर, लोनिवि गुप्तकाशी डिवीजन ने 50 मजदूरों के साथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से बर्फ सफाई का काम शुरू कर दिया है। दो-तीन टोलियों में मजदूर बर्फ को साफ कर रहे हैं।

अत्यधिक बर्फ होने के कारण उन्हें काफी मुश्किल हो रही है। विभागीय अफसरों का कहना है कि जिस तरह से हालात हैं, उसमें काम करने में काफी दिक्कत हो रही है। मौसम ठीक रहा और चटक धूप खिली रही, तो भी बर्फ पिघलने में लगभग एक माह का समय लग सकता है।

पैदल मार्ग पर टीएफटी चट्टी, कुवेर गदेरा, भैरव गदेरा, हथनी गदेरा सहित छह हिमखंड जोन भारी बर्फ के कारण सक्रिय हैं। यहां 25 से 40 फीट लंबाई और 40 से 60 फीट तक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमखंड हैं। ऊंचाई से बर्फ खिसककर तेजी से नीचे की तरफ आ रही है, जिससे बर्फ को काटकर रास्ता बनाना आसान नहीं है।

पैदल मार्ग में जंगल चट्टी से रामबाड़ा तक तीन से पांच फीट तक बर्फ जमी है। साथ ही रामबाड़ा से आगे सभी हिमखंड जोन भी सक्रिय हैं, जिससे बर्फ साफ करने का काम आसान नहीं है। बावजूद 50 मजदूरों द्वारा बीते दो दिनों से रामबाड़ा से बर्फ सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में मजदूरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। -विनय झिक्वांण, अधिशासी अभियंता, लोनिवि डिवीजन गुप्तकाशी।

 

Share :
Tagsnews of bheembali uttrakhandnews of choptanews of gorikundnews of kedarnathnews of rambada uttrakhandnews of uttrakhand
Previous Article

Himachal News: ओकओवर में मुख्यमंत्री सुक्खू से ...

Next Article

दर्दनाक: पटियाला में सामान लेने गई किशोरी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bsp
    उत्तराखण्ड

     चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा के प्रत्याशी नहीं हो पाए तय, दो सीटों पर अड़ंगा

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    Election 2024: संसद में उत्तराखंड के सांसद रहे सर्वाधिक हाजिर

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में भी आया एनकोर, अब प्रत्याशी करेंगे ऑनलाइननामांकन

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Rishikesh
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh News:पानी के लिए तरस रहा नीलकंठ का ये गांव

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Ongc
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: ओएनजीसी मुख्यालय को दून से शिफ्ट करने की तैयारी

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Heli
    उत्तराखण्ड

    Char dham Yatra 2024: हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम के लिए इस दिन से मिलेगी हेली सेवा

    March 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Computer Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla:शिक्षक संघ ने CM सुक्खू का जताया आभार

  • Mukesh
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सोनिया गांधी से मिले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नुकसान से अवगत करवाया

  • uttrakhand
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    रामपुर के समेज में सर्च ऑपरेशन जारी, सेना के खोजी कुत्तों की ली जा रही मदद

Timeline

  • June 6, 2025

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

  • June 6, 2025

    मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

  • June 6, 2025

    Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा में भाग लिया

  • June 6, 2025

    Himachal Weather: जून में अधिक बारिश, मौसम साफ होने की संभावना

  • June 6, 2025

    हिमाचल: जीएसटी नंबर न लिखने पर कार्रवाई, जुर्माने की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chinab

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Weather

    मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Dhami1

    Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा ...

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.