Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Young Changemakers Run for a Greener Future

  • Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every Day

  • Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

  • Fiberise's FYBER Sells Out on Launch Day, Crosses Rs. 1 Crore Mark

  • "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

kedarnath yatraउत्तराखण्ड
Home›kedarnath yatra›Kedarnath Yatra : केदारनाथ यात्रा के लिए आज से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, किराये में मिलेगी 25 % की छूट

Kedarnath Yatra : केदारनाथ यात्रा के लिए आज से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, किराये में मिलेगी 25 % की छूट

By hinditvnews
August 7, 2024
111
0
Kedar

 केदारनाथ यात्रा के लिए आज से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी पहुंचकर अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद, उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर हालात पर चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार से 25 प्रतिशत कम किराये पर हेलिकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा शुरू की जाएगी। साथ ही पैदल यात्रा को जल्द शुरू करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर टिकट में जो छूट दी जाएगी, उसका वहन राज्य सरकार करेगी।मंगलवार को सोनप्रयाग पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा मार्ग से जुड़े सभी विभागों की समीक्षा करते हुए बरसात से हुई क्षति की जानकारी ली। उन्होंने विभागों द्वारा यात्रा को पुन: शुरू करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। सीएम ने बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग 29 स्थानों पर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। साथ ही रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को भी व्यापक क्षति पहुंची है। अतिवृष्टि से बिजली, पानी की लाइनों के साथ ही सरकारी संपत्तियों को क्षति पहुंची है। जिनकी मरम्मत प्राथमिकता से की जाए।मुख्यमंत्री ने बताया कि अतिवृष्टि के बाद से जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं ने पूरे मनोयोग से फंसे हुए यात्रियों और अन्य को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने में भूमिका निभाई है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू करने के लिए किए जाने वाले कार्यों में स्थानीय लोगों के सुझाव और सहायता ली जाए। इस मौके पर प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, लोनिवि सचिव पंकज पांडे, आपदा सचिव विनोद सुमन, कमिश्नर विनय शंकर पांडे, आईजी केएस नगन्याल आदि मौजूद थे।

रिकाॅर्ड समय में किया 12 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू
सोनप्रयाग में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अतिवृष्टि के बाद उपजे हालातों में सुरक्षा बलों ने रिकाॅर्ड समय में 12 हजार से अधिक लोगों का सकुशल रेस्क्यू किया है। कहा कि अतिवृष्टि से पैदल व सड़क मार्ग को जो नुकसान हुआ है, उसे जल्द दुरस्त करना है। साथ ही केदारनाथ तक सरल व सुलभ पहुंच के लिए वैकल्पिक मार्गों पर भी फोकस किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने रामपुर में केदारघाटी के आमजन, जनप्रतिनिधियों, तीर्थपुरोहितों व आपदा प्रभावितों से सीधा संवाद भी किया। कहा कि शासन, प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर रेस्क्यू अभियान में साथ देने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं, मैं उनका आभारी हूं। उन्होंने ग्राम पंचायत चौमासी के ग्राम प्रधान मुलायम सिंह तिंदोरी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुभाष रावत, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी आदि का राहत व बचाव कार्य में सहयोग पर विशेष आभार जताया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

 

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

Uttarakhand News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी ...

Next Article

कीटनाशकों के बढ़े दाम के खिलाफ किसानों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • delhi
    eudctionउत्तराखण्ड

    देहरादून में कल एक से 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, भारी वर्षा के अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, नैनीताल में भारी बारिश के आसार

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • Pushkar Singh Dhami
    rajnithiउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: नवंबर-दिसंबर में शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा शुरू करने की तैयारी, इस माह पूरे होंगे सिविल कार्य

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • Haridwar1
    उत्तराखण्ड

    Makar Sankranti: ठंड को दरकिनार कर उत्तरकाशी से हरिद्वार तक उमड़े श्रद्धालु

    January 14, 2025
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    रोज कागजों में बन रहा था 187 बच्चों के लिए मिड डे मील, दे रहे थे एक्सपायरी डेट का दूध

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    काशीपुर में धमाका: उत्तरांचल इस्पात कंपनी में विस्फोट, कई लोग घायल; इस वजह से हुआ हादसा

    July 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Baddi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Baddi Fire: बद्दी में एक दवा फैक्ट्री के स्क्रैप यार्ड में लगी आग

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: दूसरी पत्नी भी पारिवारिक पेंशन की हकदार

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU शिमला: हाजिरी पूरी करने पर ही भर सकेंगे परीक्षा फार्म

Timeline

  • March 14, 2026

    Young Changemakers Run for a Greener Future

  • March 14, 2026

    Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every Day

  • March 14, 2026

    Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

  • March 14, 2026

    Fiberise's FYBER Sells Out on Launch Day, Crosses Rs. 1 Crore Mark

  • March 13, 2026

    "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Young Changemakers Run For A Greener Future

    Young Changemakers Run for a Greener Future

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Lip Appreciation Day, The Kiro Way: Clean Colour, Flattering Nudes And Lip Care For Every Day

    Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every ...

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Chitkara University Online Introduces Global Accounting Mba Amid Rising Demand For International Finance Skills

    Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.