Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pepe Jeans London Introduces Shiruku Denim – Inspired by the Softness of Japanese Silk

  • VinFast Wins Double Prestigious Awards at AUTO9 Awards 2026

  • From Diamond to Sun: How Goldi Solar Reignited Navsari's Sparkle

  • Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund to Build Evidence-Based, Future-Ready Ayurveda Ecosystem

  • Pawan Singh to Headline 'Rangeela Bihar', a Large-Scale Bhojpuri Music and Culture IP, in Delhi-NCR

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Kedarnath Yatra: धाम जाने के लिए सोनप्रयाग में लगी श्रद्धालुओं की कतार

Kedarnath Yatra: धाम जाने के लिए सोनप्रयाग में लगी श्रद्धालुओं की कतार

By hinditvnews
May 22, 2024
341
0
Kedar

Kedarnath Yatra: धाम जाने के लिए सोनप्रयाग में लगी श्रद्धालुओं की कतार, पुलिस हौसला बढ़ाते हुए भेज रही आगे

सोनप्रयाग पहुंच चुके श्रद्धालुओं को पुलिस कतार में खड़ा कर आगे भेज रही है। इस दौरान पुलिस श्रद्धालुओं से उनका हालचाल पूछकर उनका हौसला भी बढ़ा रही है। केदारनाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन के सामने यात्रा प्रबंधन चुनौती बना है।

बदरीनाथ व केदारनाथ यात्रा में बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। ऋषिकेश से चलने वाले वाहनों को पुलिस को मजबूरन रोकना पड़ रहा है। देवप्रयाग में सोमवार रात को दोनों ओर करीब चार घंटे तक वाहन रोके गए।

थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत के बताया कि श्रीनगर व रुद्रप्रयाग आदि स्थानों में बड़ी संख्या में यात्री वाहनों के पहुंचने से बनी जाम की स्थिति के कारण देवप्रयाग व तीन धारा में वाहनों को रोकना पड़ा। यहां करीब चार घंटे तक आवाजाही रोके जाने से दो से तीन किमी तक वाहनों की कतार लग गई। रात करीब 9.30 बजे पुलिस ने वाहनों को गंतव्यों की ओर रवाना किया।

श्रीनगर: एनआईटी व फरासू में शाम चार बजे से रोके गए वाहन

बदरीनाथ व केदारनाथ जाने वाले यात्री वाहनों को मंगलवार को भी एनआईटी श्रीनगर व फरासू में राजमार्ग पर रोका गया। पुलिस द्वारा फरासू में सुबह से ही कुछ समय के लिए वाहनों को रोका जाना शुरू कर दिया गया था। एनआईटी मैदान में शाम चार बजे से वाहनों को रोका गया। डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को भोजन और पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि सोमवार को एनआईटी, पॉलीटेक्निक सहित अन्य स्थलों पर विश्राम कर रहे लगभग 300 से ज्यादा यात्रियों को भोजन व पानी की व्यवस्था की गई। कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने कहा कि फरासू में पूरे दिन कुछ-कुछ समय के लिए वाहन रोके जा रहे हैं। एनआईटी में शाम चार बजे से वाहन रोके गए। राजमार्ग पर यातायात सामान्य होने पर वाहन छोड़ दिए जाएंगे।

रुद्रप्रयाग: प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को बांटे खाने के पैकेट
गौरीकुंड हाईवे पर विभिन्न पड़ावों पर लगे जाम में फंसे श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन की ओर से 4500 फूड पैकेट व पानी की बोतलें वितरित की गईं। भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे है। जिसके चलते रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर घंटों जाम लग रहा है।

मंगलवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे स्थित स्यालसौड, काकड़ागाड, दगडिया बैंड, रामपुर, शेरशी, जामू आदि स्थानों पर जाम लगा रहा है। इस दौरान जाम में फंसे श्रद्धालुों को प्रशासन की टीम ने करीब 4500 फूड पैकेट व पानी की बोतलें वितरित की।

उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने बताया कि चंद्रापुरी में रोड कटिंग के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ था जिसे खोल दिया गया है।

 

Share :
Tagsgaurikundnews of chardham yatranews of rudraprayagnews of uttrakhand
Previous Article

Srinagar Garhwal: ट्रक और सूमो की आमने-सामने ...

Next Article

Himachal News: जंगलों में लगी आग से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pashulok
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh: गंगा में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से किया बरामद

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Anupam
    उत्तराखण्डफ़िल्म

    शूटिंग की तैयारियों के लिए लैंसडाउन पहुंचे अनुपम खेर

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Dia
    उत्तराखण्ड

    Exclusive: एम्स के प्रोफेसर का दावा, केवल इस कैप्सूल से नियंत्रित होगी शुगर

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Helipad
    उत्तराखण्ड

    अब अपनी निजी जमीन पर बना सकते हैं हेलीपैड और हेलीपोर्ट

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Amit
    उत्तराखण्ड

    आज गंगा आरती में शामिल होंगे अमित शाह

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Lok Sabha Election: 22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन

    March 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sainik
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • Lpg
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP:एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू

  • Sanjauli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: संजौली में अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Timeline

  • January 24, 2026

    Pepe Jeans London Introduces Shiruku Denim – Inspired by the Softness of Japanese Silk

  • January 24, 2026

    VinFast Wins Double Prestigious Awards at AUTO9 Awards 2026

  • January 24, 2026

    From Diamond to Sun: How Goldi Solar Reignited Navsari's Sparkle

  • January 23, 2026

    Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund to Build Evidence-Based, Future-Ready Ayurveda Ecosystem

  • January 23, 2026

    Pawan Singh to Headline 'Rangeela Bihar', a Large-Scale Bhojpuri Music and Culture IP, in Delhi-NCR

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pepe Jeans London Introduces Shiruku Denim Inspired By The Softness Of Japanese Silk

    Pepe Jeans London Introduces Shiruku Denim – Inspired by the Softness of Japanese Silk

    By hinditvnews
    January 24, 2026
  • Vinfast Wins Double Prestigious Awards At Auto9 Awards 2026

    VinFast Wins Double Prestigious Awards at AUTO9 Awards 2026

    By hinditvnews
    January 24, 2026
  • From Diamond To Sun: How Goldi Solar Reignited Navsari's Sparkle

    From Diamond to Sun: How Goldi Solar Reignited Navsari's Sparkle

    By hinditvnews
    January 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.