Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›Kisan Andolan: किसान आंदोलन का असर, ऊना आने वाली 8 ट्रेनें रद्द

Kisan Andolan: किसान आंदोलन का असर, ऊना आने वाली 8 ट्रेनें रद्द

By hinditvnews
December 30, 2024
357
0
Una

Kisan Andolan: किसान आंदोलन का असर, ऊना आने वाली 8 ट्रेनें रद्द, हिमाचल एक्सप्रेस ही करेगी आवाजाही, HRTC अलर्ट

हिंदी टीवी न्यूज़, ऊना। Published by: Megha Jain Updated Mon, 30 Dec 2024

Kisan Andolan: पंजाब में किसान आंदोलन के मद्देनजर जिला ऊना आने वाली कुल नौ ट्रेनों में आठ सोमवार को रद्द रहेंगी।

जिला ऊना आने वाली कुल नौ ट्रेनों में आठ सोमवार को रद्द रहेंगी। रेलवे की ओर से यह फैसला पंजाब में किसान आंदोलन के मद्देनजर लिया गया। केवल हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14053/54 ही सुबह और शाम को आवाजाही करेगी। उसके अलावा वंदे भारत सहित अन्य सभी रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।

 

जानकारी के अनुसार सोमवार को किसान संगठनों के अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब बंद का एलान किया है। ऐसे में सड़क व ट्रेनों के रास्ते बाधित किए जाने की पूर्ण संभावना है। किसी अनहोनी घटना से बचाव के लिए देश के अलग-अलग स्थानों से आने वाली रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। हालांकि, सुबह करीब 6:45 बजे दिल्ली से ऊना आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन का रूट पहले की तरह रखा गया है। यह ट्रेन सोमवार रात को दोबारा दिल्ली भी लौटेगी।
जिन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है, उनमें  04501/04502 हरिद्वार-ऊना हिमाचल- हरिद्वार पैसेंजर, 22448/22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 04593/04594 अंबाला छावनी- अंब अंदौरा- अंबाला छावनी पैसेंजर रद्द, दौलतपुर चौक-अंबाला छावनी जंक्शन-दौलतपुर चौक पैसेंजर, साबरमती-दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस और जनशताब्दी रद्द रहेंगीं। रद्द ट्रेनों में जनशताब्दी अंबाला तक आएगी। जबकि साबरमती एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र जंक्शन तक ही चलेगी।

कालका-शिमला ट्रैक पर कोई असर नहीं
किसानों की ओर से कई मांगों को लेकर पंजाब बंद का असर कालका-शिमला विश्व धरोहर ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों पर नहीं पड़ेगा। नव वर्ष के चलते सभी ट्रेनें कालका से शिमला और शिमला से कालका चलेंगी। हालांकि, कालका रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और आरपीएफ की तैनाती भी की है। खास बात यह है कि अभी तक किसान आंदोलन को लेकर कोई भी ट्रेन और टिकट भी कैंसिल नहीं हुई है।
तनावपूर्ण स्थिति होने पर पंजाब  नहीं जाएंगी एचआरटीसी की बसें
पंजाब में किसान संगठनों ने सोमवार को बंद का एलान किया है। इसके चलते रेल और सड़क यातायात प्रभावित होने का अंदेशा है। बंद की घोषणा के बाद एहतियातन एचआरटीसी ने प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों परवाणू, ऊना और पठानकोट के क्षेत्रीय प्रबंधकों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। तनावपूर्ण स्थिति की सूचना मिलते ही ऊना और चंडीगढ़ से आगे निगम की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। निगम मुख्यालय से भी स्थिति पर नजर रखी जाएगी। हिमाचल से दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लिए रोजाना करीब 245 सामान्य और लग्जरी बसें चलती हैं। तनावपूर्ण स्थिति के दौरान बसों, यात्रियों और स्टॉफ की सुरक्षा के मद्देनजर निगम प्रबंधन ने विशेष एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने नियंत्रण कक्षों के नंबर भी जारी किए हैं जहां फोन कर यात्री बसों के संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिमला – 0177- 2657326, चंडीगढ़ – 0172-2668943, दिल्ली – 011-23868694, और हरिद्वार – 01334-222781।
सोमवार को किसान आंदोलन के कारण हिमाचल एक्सप्रेस को छोड़कर सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी। कहा कि वंदे भारत में रविवार को तकनीकी खराबी आई थी। जिसे ठीक करने में समय लगा। उसके बाद इस ट्रेन को रवाना किया गया- राजवीर रंजन, सहायक अधीक्षक ऊना रेलवे स्टेशन 
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsKisan Andolan Effect of the farmers movement 8 trains coming to Una are cancelled even today
Previous Article

West UP News Live: अगले दो दिन ...

Next Article

Dharamshala : निर्वासित तिब्बती संसद का चीनी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rahul
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

    April 30, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    JaipurRajasthan

    कोटा मौसम अलर्ट: हीटवेव को लेकर गाइडलाइन जारी, बरतें सावधानियां

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Fine
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ई-बस देरी पर कंपनी पर ₹8 करोड़ जुर्माना

    April 29, 2026
    By hinditvnews
  • Yadav
    उत्तर प्रदेश

    UP: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Faruq
    Jammu & Kasmir

    J&K: कांग्रेस-नेकां गठबंधन मजबूरी नहीं बल्कि जरूरत, राज्य का दर्जा वापस लाएंगे

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ: ‘मैं भी जैन हूं’ कहकर महिला ने कारोबारी से ठगे 44.50 लाख

    February 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (10)
    Himachal Tourists placesशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पर्यटकों के लिए खुशखबरी: मनाली-लेह मार्ग बहाल

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 26 को येलो, 27-28 को ऑरेंज अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

  • Cm Sukhu
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    बद्दी के अरोमा उद्योग में लगी आग में जान गंवाने वालों को इतना मुआवजा देगी हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.