Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

मंडीशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Lok Sabha Chunav: मंत्रियों में रोहित, भाजपा में बिंदल के क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान

Lok Sabha Chunav: मंत्रियों में रोहित, भाजपा में बिंदल के क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान

By hinditvnews
June 3, 2024
441
0
Rohit

Lok Sabha Chunav: मंत्रियों में रोहित, भाजपा में बिंदल के क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान

पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के विधानसभा क्षेत्र कसुम्पटी में सबसे कम 61.33 फीसदी मतदान हुआ।

लोकसभा चुनावों में सुक्खू सरकार के नौ मंत्रियों में सबसे अधिक 75.48 फीसदी मतदान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के हलके जुब्बल-कोटखाई में हुआ है। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के विधानसभा क्षेत्र कसुम्पटी में सबसे कम 61.33 फीसदी मतदान हुआ।  मतदान प्रतिशत के मामले में घुमारवीं से विधायक तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 71.60 फीसदी के साथ दूसरे और शिलाई विधानसभा क्षेत्र से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह 70.99 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हलके शिमला ग्रामीण में 65.40 फीसदी मतदान हुआ जबकि स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के विधानसभा क्षेत्र सोलन से 68.59 फीसदी मतदान हुआ। मंडी लोकसभा क्षेत्र के तहत बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के विधानसभा क्षेत्र किन्नौर में 70.10 फीसदी मतदान हुआ है। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार के विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में 65 फीसदी जबकि युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में 62 फीसदी मतदान हुआ है।

नाहन में 78 प्रतिशत मतदान
भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के विधानसभा क्षेत्र नाहन में सबसे अधिक 78 फीसदी मतदान हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने नाहन में जनसभा की थी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के गृहक्षेत्र रामपुर में 74.16 फीसदी और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज में 75 फीसदी मतदान हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में 72.01 फीसदी मतदान हुआ है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र हरोली में 70.01 फीसदी मतदान प्रतिशत रहा।

नतीजे आते ही भितरघात करने वाले नपेंगे
हिमाचल प्रदेश में चुनावी नतीजे आते ही भाजपा और कांग्रेस कई नेता और पदाधिकारी भितरघात करने के लिए नपेंगे। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के विरुद्ध काम करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। दोनों ही राजनीतिक दलों में नुकसान पहुंचाने वालों की सूचियां बनेंगी। इनमें से कई नेताओं और पदाधिकारियों का छह साल के लिए भी निष्कासन हो सकता है।  हर चुनाव की तरह इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में भितरघात होने की चर्चा है। कई सीटों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्याप्त प्रचार नहीं किया तो कई स्थानों पर अंदरखाते मार की। कई नेता नाराजगी होने पर मनाने पर कहने के लिए तो मान गए, मगर उन्होंने वांछित प्रचार नहीं किया।

अगर उनके यहां वोट पक्ष में नहीं मिले तो यह उन पर कार्रवाई का आधार बन सकता है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने बताया कि पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा लाहौल स्पीति से पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और पूर्व प्रत्याशी राकेश चौधरी ने भी धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा है। ऐसे में उनके खिलाफ पहले ही कार्रवाई कर दी गई है। कोई और मामला सामने आता है तो पार्टी की ओर से इस पर विचार किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष नरेश चौहान का कहना है कि अभी तक भितरघात की शिकायतें तो सामने नहीं आई हैं। शिकायत मिली तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
Share :
Tagsneews of vikramaaditya singhnews of himachal lok sabha election 22024news of himachal politicsnews of rohit thakur
Previous Article

Himachal Tourism: सैलानी ने किया पहाड़ों का ...

Next Article

ऊना में एसडीएम से बदतमीजी के आरोप ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kangna1
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पहले इंकार, अब तैयार! मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं प्रतिभा सिंह

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘PM को सिर्फ चुनाव में आती है हिमाचल की याद

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Priyanka
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Priyanka Gandhi Himachal Visit: चंबा पहुंचीं प्रियंका गांधी

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Manish
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मतदाता सूचियों में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया 14 मई से पहले होगी पूरी

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • Vikramadityasingh
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: मंडी में कंगना पर बरसे विक्रमादित्य

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Kaul
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों में असमंजस

    March 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Landslide
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ओच्छघाट में घर पर पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टान, छत तोड़ आंगन में अटकी

  • Weatherहिमाचल प्रदेश

    शिमला में झमाझम बरसे बादल, राज्य में भूस्खलन से 65 सड़कें बाधित, इतने दिन जारी रहेगी बारिश

  • priyanks gandhi news today
    manaliशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    लोगों का हालचाल लेने हिमाचल पहुंचीं प्रियंका

Timeline

  • October 15, 2026

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • October 15, 2026

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • October 15, 2026

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • October 15, 2026

    LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • October 15, 2026

    Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE ...

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.