Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Lok Sabha Election 2024: न करें बहिष्कार, वोट को बनाएं हथियार

Lok Sabha Election 2024: न करें बहिष्कार, वोट को बनाएं हथियार

By hinditvnews
March 23, 2024
169
0
Lok

Lok Sabha Election 2024: न करें बहिष्कार, वोट को बनाएं हथियार, समस्याओं के खिलाफ उठ रही हैं आवाजें

सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं के दशकों से समाधान न हो पाने से व्यथित जनता को लोकसभा चुनाव में ही अपनी बात सरकारी तंत्र तक पहुंचाने का सही अवसर प्रतीत हो रहा है। जन सरोकारों के मसलों के प्रति संवेदनशील जानकारों का मानना है कि बहिष्कार से नहीं, बल्कि मतदान से ही समाधान निकलेगा।

”जब तक पौड़ी का सम्मान नहीं, तब तक कोई मतदान नहीं”, ”सड़क नहीं तो वोट नहीं”, ”हमारी पंचायत में कोई जनप्रतिनिधि प्रवेश न करे”। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय जनता कुछ इस अंदाज में चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर रही है।

लोकतंत्र के चुनावी महापर्व में राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों के प्रचार के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव बहिष्कार की इन घोषणाओं से चुनाव प्रबंधन में जुटे सरकारी अमले की पेशानी पर बल हैं। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं के दशकों से समाधान न हो पाने से व्यथित जनता को लोकसभा चुनाव में ही अपनी बात सरकारी तंत्र तक पहुंचाने का सही अवसर प्रतीत हो रहा है।

लिहाजा, देहरादून, पौड़ी, चमोली जिले से लेकर ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा तक कई स्थानों पर जनता अपने-अपने जन मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतर आई है और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रही है। साथ ही जन समस्याओं के जल्द समाधान न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाना गलत भी नहीं है।

वोट ही एक ताकत
मगर, प्रश्न यही है कि क्या चुनाव या मतदान का बहिष्कार करने से समाधान निकल जाएगा। जन सरोकारों के मसलों के प्रति संवेदनशील जानकारों का भी मानना है कि बहिष्कार से नहीं, बल्कि मतदान से ही समाधान निकलेगा। जनतांत्रिक प्रणाली में चुनाव और वोट ही एक ऐसी ताकत है, जो अमीर और गरीब, मजबूत और कमजोर, पुरुष और महिला, जाति, पंथ, धर्म में कोई फर्क नहीं करती।

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर बटन दबाने वाली हर अंगुली की ताकत एक समान है। जीवन को सरल, सुगम बनाने के लिए जनता को वोट का हथियार दिया गया है। इसके दम पर ही वह ऐसे प्रतिनिधि का चयन कर सकता है, जो उनकी समस्याओं का समाधान करे। यदि ऐसा नहीं है तो नोटा भी एक विकल्प है, जो सरकारी तंत्र का हिस्सा बनने वाले जनप्रतिनिधियों को सोचने को बाध्य कर सकता है।

चुनाव बहिष्कार से सिस्टम को आईना दिखाने की कोशिश

लोकसभा चुनाव के अवसर पर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन निसंदेह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं। चिंता की एक वजह यह है कि जनता को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए चुनाव में दबाव बनाने को बाध्य होना पड़ रहा। दूसरी चिंता उस सरकारी सिस्टम और जनप्रतिनिधियों से जुड़ी है, जिन्होंने दशकों से लोगों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की कोशिश नहीं की। चुनाव बहिष्कार से जनता ने एक तरह से सरकारी तंत्र को आईना दिखाने की कोशिश भी की है।

पौड़ी से लेकर अल्मोड़ा तक समस्याएं ही समस्याएं

लोकसभा चुनाव के बहाने पौड़ी से लेकर अल्मोड़ा तक गांवों और शहरों में व्याप्त समस्याओं का भी खुलासा हुआ है। साथ ही सिस्टम की भी कलई खुली है कि दशकों तक उसने इन समस्याओं की परवाह नहीं की। यदि चिंता की होती तो लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन नहीं कर रहे होते।

जन समस्याएं इतनी बड़ी नहीं कि समाधान न हो पाए

पौड़ी में व्यापार सभा पार्किंग, कूड़ा निस्तारण जैसी समस्या का समाधान चाहता है। जिले में अपुणु गौं मुल्क विकास समिति के बैनर तले लोगों ने इसलिए चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया कि एकेश्वर, बग्याली, अमरोड सड़क का कई वर्षों से डामरीकरण नहीं हुआ। यमकेश्वर विस में 35 गांवों के लोग 24 साल से कौडिया-किमसार मोटर मार्ग की समस्या का समाधान चाह रहे हैं। डोईवाला में तीन गांवों के लोग नाराज हैं कि आजादी के बाद से अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।

कर्णप्रयाग में किमोली-पारतोली गांव लोग सड़क के डामरीकरण न होने से इतने नाराज हैं कि उन्होंने पोस्टर लगा दिए हैं कि उनके गांवों में कोई प्रतिनिधि प्रवेश न करे। अल्मोड़ा में 15 गांवों के लोगों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और शिक्षा की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। सल्ट की 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण झीपा-टनौला-डबरा तक मोटरमार्ग पर डामरीकरण नहीं होने से नाराज हैं। सितारगंज में भूमि पर मालिकाना हक, पुलिस चौकी और उप चिकित्सालय की मांग को लेकर लोग आंदोलित हैं। कुल मिलाकर जो समस्याओं को लेकर जनता में गुस्सा है, वे इतनी जटिल नहीं हैं कि उनके समाधान न हो सकें।

समस्याओं के समाधान के लिए चुनाव बहिष्कार से मैं इत्तेफाक नहीं रखता। चुनाव में मतदान जनता के पास अपना मत रखने का एक अवसर है। इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए। तमाम दुश्वारियों के खिलाफ आवाज उठाने के और भी रचनात्मक माध्यम हैं। ये लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें हम सभी की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। – अनूप नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता

प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार वह जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से है, जो प्रतिनिधि चुनकर जाएं, वे जनता की समस्या का समाधान करें। जब इन समस्याओं के प्रति जनप्रतिनिधित्व नहीं हो पाता तो कहीं न कहीं दबाव की रणनीति के तहत जनता यह सोचने को मजबूर हो जाती है कि विरोध करने से जनप्रतिनिधि व सरकार संज्ञान लेगी। हालांकि, यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उनके पास नोटा भी एक विकल्प है। चुनाव का बहिष्कार समाधान नहीं, वोट से ही समाधान निकालने की कोशिश होनी चाहिए। – जगदीश चंद, पूर्व सचिव, विधानसभा

 

Share :
Tagsnews of dehradunnews of haridwarnews of Lok Sabha Election 2024 uttrakhandnews of nainitalnews of rishikeshnews of uttrakhand
Previous Article

Himachal Politics: कांग्रेस के छह बागी, तीन ...

Next Article

Holi 2024 पर घर जाने वालों की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cbsc
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Board Exam 2024: यहां देखें डेटशीट

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Crime
    उत्तराखण्ड

    मासूम की हत्या के मामले में पुलिस को अब बिहार के युवक की तलाश

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Pnb
    उत्तराखण्ड

    पीएनबी घोटाले मामले में एक आरोपी को पांच साल की सजा

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Exam
    उत्तराखण्ड

    देहरादून में 22 हजार अभ्यर्थियों ने दी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

    December 18, 2023
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath Dham: केदारनाथ में एक दिन में ठहर सकते हैं 12 हजार यात्री

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Nainital
    उत्तराखण्ड

    New Year पर नैनीताल और कैंची धाम जाने का है प्लान तो पढ़ लें ये खबर

    December 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Pradesh Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल में मुसीबत बनी बारिश-बर्फबारी, 180 सड़कें अभी भी बंद; आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • Images (11)
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    किसानों पर आफत! 26 अप्रैल से फिर करवट बदलेगा मौसम

  • Kangna
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हॉट सीट मंडी में कंगना रणौत आगे, विक्रमादित्य सिंह पीछे

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.