Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

  • Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

  • Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

  • Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें बंद

  • हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Lok Sabha Elections: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष बोले- हिमाचल में मतदान बढ़ाने के लिए चलेगा 72 पार अभियान

Lok Sabha Elections: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष बोले- हिमाचल में मतदान बढ़ाने के लिए चलेगा 72 पार अभियान

By hinditvnews
March 12, 2024
333
0

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग से ‘अमर उजाला’ ने खास बातचीत कीहिमाचल प्रदेश में मतदान को लेकर खासा उत्साह रहता है। 2019 के आम चुनाव में हिमाचल में रिकॉर्ड 72 फीसदी मतदान हुआ था, जो राष्ट्रीय औसत 67 से 5 प्रतिशत अधिक था। इस बार के चुनाव में हिमाचल निर्वाचन विभाग मतदान प्रतिशत और बढ़ाने के लिए 72 पार अभियान चलाएगा। टिप प्लान, मिशन 414 और ‘कैंपन 22 गोइंग टू 72’ से लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग से ‘अमर उजाला’ ने खास बातचीत की।

मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए इस बार क्या प्रयास किए गए हैं?
चुनाव आयोग के निर्देशों पर ‘टिप’ (टर्न आउट इंप्लीमेंटेशन प्लान) लागू किया जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनावों में 414 केंद्रों पर मतदान प्रतिशत 60 फीसदी से कम था। वहां इसको बढ़ाने के लिए ‘मिशन 414’ प्लान तैयार किया गया है। 22 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत प्रदेश की औसत से कम था। प्रदेश में जहां ये दर 72 फीसदी थी तो इन 22 क्षेत्रों की यह 63 से 70 के करीब थी। इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ‘22 गोइंग टू 72’ अभियान चलाया जाएगा।

चुनाव में नकदी और शराब बांटने के प्रयास होते हैं, इसे कैसे रोकेंगे?
प्रदेश भर में कड़ी नजर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी मतदान केंद्रों पर पुलिस के अलावा केंद्रीय बलों की तैनाती रहेगी। प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच का जिम्मा केंद्रीय बलों पर रहेगा। चुनाव के दिन मतदान से पहले केंद्रीय बलों की पोलिंग बूथ पर तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे।

दुर्गम स्थलों तक ईवीएम और पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए क्या तैयारियां हैं?
हिमाचल का पांगी, काजा और बड़ा भंगाल तीन अति दुर्गम स्थल हैं। यहां बर्फबारी और मौसम की अनिश्चितता के कारण विघ्न रहित चुनाव आयोजित करवाना चुनौती रहता है। लोकसभा चुनावों के लिए चंबा के पांगी, लाहौल-स्पीति के काजा और कांगड़ा के बड़ा भंगाल के लिए ईवीएम हेलिकॉप्टर से भेजी जाएंगी।

शिकायतों के निपटारे के लिए क्या तैयारी है?
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने कड़ी तैयारी की है। चुनावों के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। चुनाव प्रचार से लेकर मतदान तक हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। c-VIGIL के माध्यम से प्राप्त हर शिकायत पर 100 मिनट में कार्रवाई सुनिश्चित होगी। जिला स्तर पर उपायुक्तों की अगुवाई में इसके लिए टीमें भी गठित की गई हैं।

ईवीएम से मतदान में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए क्या योजना है?
ईवीएम-वीवीपैट लाने ले जाने वाले हर वाहन में जीपीएस लगाए जाएंगे। पोलिंग पार्टियों को लेकर जाने वाली परिवहन निगम की सभी बसें और अन्य वाहन जीपीएस से लैस होंगे। इन्हीं बसों और वाहनों में मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट वापस लाकर स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। चुनावों में राजनीतिक दल और प्रत्याशी तय सीमा से अधिक खर्च न करें, इसके लिए व्यय पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी।

वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए क्या तैयारी है?
चुनावों में वृद्धों और दिव्यांगों की मदद के लिए सक्षम एप बनाया गया है। निर्वाचन कर्मी मतदान के लिए आवश्यकता के अनुसार सहायता उपलब्ध करवाएंगे। जरूरत पड़ी तो मतदाता को घर से मतदान केंद्र तक लाने और छोड़ने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 85 वर्ष से अधिक आयु और शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को घरों से मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
Share :
Tagshihndi newshimachal
Previous Article

Himachal: हिमाचल में लगातार चौथी बार मुस्कान ...

Next Article

Assam: असम पुलिस ने विपक्षी दलों को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • CM SUKHU HIMACHAL
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- अनाथ बच्चों को अपनाने के लिए आगे आए समाज

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • toursim
    Himachal Tourists placesमौसमहिमाचल प्रदेश

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Politics
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: निर्दलीय विधायकों की सीटों पर जल्दी उपचुनाव के आसार कम, जानें पूरा मामला

    May 10, 2024
    By hinditvnews
  • Transfar
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इनके मुख्य सचिव बनने की चर्चा

    August 19, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानिए आज कैसा ...

    July 19, 2024
    By hinditvnews
  • Amit
    CHANDIGHARदिल्लीपंजाब

    Chandigarh: चार अगस्त को मनीमाजरा आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, 24 घंटे पानी समेत कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

    July 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सात जिलों में बाढ़ का जोखिम

  • Zheel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : सतलुज कैचमेंट में एक साल में बनीं 52 नई झीलें

  • snowfall in himachal
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल में ठंड का सितम बरकरार, कुफरी में 1.9 डिग्री पहुंचा तापमान; बारिश को लेकर जानें पूर्वानुमान

Timeline

  • July 25, 2026

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

  • July 25, 2026

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

  • July 25, 2026

    Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

  • July 25, 2026

    Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें बंद

  • July 25, 2026

    हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Wrestlers Protest Against Wfi President At Jantar Mantar, New Delhi, Delhi, India 15 May 2023

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Kalka Train

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Badrinath

    Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.