Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

पंजाब
Home›पंजाब›Loksabha Election: चंडीगढ़ में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस

Loksabha Election: चंडीगढ़ में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस

By hinditvnews
May 18, 2024
245
0
Chd

Loksabha Election: चंडीगढ़ में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस, अब 19 के बीच होगी कुर्सी की जंग

चंडीगढ़ में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार राजेश, नवतेज सिंह, प्रेमपाल, अमित शर्मा, सतनाम सिंह, सुरेंद्र कुमार (बसपा प्रत्याशी के कवरिंग कैंडिडेट) और अजय तिवारी (कांग्रेस प्रत्याशी के कवरिंग कैंडिडेट) का नामांकन खारिज कर दिया गया।

चंडीगढ़ में चुनाव की स्थिति अब साफ हो गई है। कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी के आखिरी दिन एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नाम वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है। इसके साथ उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए। अब मुख्य मुकाबला भाजपा के संजय टंडन और कांग्रेस के मनीष तिवारी के बीच है। हालांकि, इन्हें बसपा की रितु सिंह भी चुनौती दे रही हैं।

नामांकन वापसी के लिए आखिरी समय तीन बजे रखा गया था। एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया। निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में शाम 4 बजे चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी की तरफ से जनरल ऑब्जर्वर एसएस गिल की उपस्थिति में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के साथ बैठक की गई।

उम्मीदवारों को मतपत्रों की छपाई की समय-सारिणी के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें यह भी बताया गया कि वे छपे हुए पोस्टल बैलेट की छपाई प्रक्रिया, परिवहन और स्टोरेज को देखने के लिए अपने प्रतिनिधियों (प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक-एक) को तैनात कर सकते हैं। इस मौके पर उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी गई और विभिन्न अनुपालनों के बारे में बताया गया। उम्मीदवारों को अपने मतदान और मतगणना एजेंटों को उचित रूप से प्रशिक्षित करने की भी सलाह दी गई।

आपराधिक केसों की तीन बार अखबार-टीवी से करनी होगी घोषणा
आपराधिक पृष्ठभूमि के प्रकाशन के संबंध में आयोग के निर्देशों को शुक्रवार को फिर से दोहराया गया। बताया गया कि लोकसभा, विधानसभा के चुनाव में उम्मीदवार जिनके विरुद्ध आपराधिक मामले हैं, उन्हें टीवी चैनल और समाचार पत्रों में घोषणा प्रकाशित करनी होगी। यह घोषणा एक विशेष प्रारूप में है, जिसे चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से साझा किया गया। ऐसे उम्मीदवारों को नाम वापसी के पहले 4 दिनों के भीतर। इसके बाद अगले 5वें से 8वें दिन के बीच और 9वें दिन से लेकर प्रचार के आखिरी दिन तक उन्हें अखबार-टीवी पर देना होगा ताकि मतदाताओं के पास उम्मीदवार को जानने का पूरा समय मिले।

मुख्य उम्मीदवारों की जानकारी
नाम- संजय टंडन
पार्टी- भाजपा
उम्र- 60
शिक्षा- सीए
संपत्ति- 111 करोड़
केस- कोई केस नहीं

नाम- मनीष तिवारी
पार्टी- कांग्रेस-आप गठबंधन
उम्र- 58
शिक्षा- लॉ
संपत्ति- 28.68 करोड़
केस- कोई केस नहीं

नाम- रितु सिंह
पार्टी- बहुजन समाज पार्टी
उम्र- 35
शिक्षा- पीएचडी स्कॉलर
संपत्ति- 7.11 लाख
केस- आठ एफआईआर

अब मैदान में यह उम्मीदवार
नाम                               पार्टी                   चुनाव चिह्न

मनीष तिवारी                    कांग्रेस                      हाथ
डॉ रितु सिंह             बहुजन समाज पार्टी                हाथी
संजय टंडन            भारतीय जनता पार्टी              कमल का फूल
दीपांशु शर्मा         अखिल भारतीय परिवार पार्टी           केतली
राज प्रिंस सिंह          सुपर पावर इंडिया पार्टी             दूरबीन
राजिंदर कौर               सैनिक समाज पार्टी          सीसीटीवी कैमरा
सुनील थमन            हरियाणा जन सेना पार्टी          गन्ना किसान
किशोर कुमार                  निर्दलीय                       कोट
कुलदीप राय                    निर्दलीय                    वाटर टैंक
पुष्पिंदर सिंह                    निर्दलीय                       कैमरा
प्रताप सिंह राणा                निर्दलीय                     ऑटो रिक्शा
प्यार चंद                       निर्दलीय                      गैस सिलिंडर
बलजीत सिंह                  निर्दलीय                         सेब
रनप्रीत सिंह                    निर्दलीय                    पेन निब विद सेवन रेज
रविकांत मुनि                  निर्दलीय                      लेटर बॉक्स
लखवीर सिंह                 निर्दलीय                        बाल्टी
विनोद कुमार                 निर्दलीय                          बैटरी टॉर्च
विवेक शर्मा                  निर्दलीय                           हीरा
सुनील कुमार                 निर्दलीय                          कैंची

निर्दलीय उम्मीदवार शकील ने नाम लिया वापस, तिवारी को समर्थन
निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले शकील मोहम्मद ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया। शकील ने नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस-आप के प्रत्याशी मनीष तिवारी को समर्थन दिया। कहा कि वह अब मनीष तिवारी को चुनाव जिताने के लिए मेहनत करेंगे। बता दें कि शकील पहले आम आदमी पार्टी के सदस्य थे लेकिन लखबीर सिंह बिल्लू के पार्टी छोड़ने के बाद उन्हें दरकिनार कर दिया था, जिससे नाराज होकर शकील ने पार्टी छोड़ दी थी। अब फिर वो पार्टी के साथ हो गए हैं।

 

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of lok sabha election chandigarhnews of pu politicsnews of punjabnews of punjab politics
Previous Article

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में गर्मी ने तोड़े ...

Next Article

International Museum Day: 71 साल के चंडीगढ़ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    पंजाब

    Punjab: मोगा में किसान की बेरहमी से हत्‍या

    December 18, 2023
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    Hit and Run Law Protest: सड़कों पर दौड़ने लगी बसें

    January 3, 2024
    By hinditvnews
  • 11
    पंजाब

    रूस की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने को मजबूर हुए पंजाब के दो युवा

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Gurinder
    पंजाब

    Punjab Politics: पूर्व ADGP गुरिदंर सिंह ढिल्लों ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

    April 30, 2024
    By hinditvnews
  • Rinku
    पंजाब

    इकलौते सांसद के भाजपा में जाने से बिफरी आप,

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Minister
    पंजाब

    Punjab Budget 2024: पंजाब का 2.04 लाख करोड़ का बजट पेश

    March 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Koksar
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : तीन दिन में मनाली पहुंचे 50,000 सैलानी

  • kollkata
    hospitalहिमाचल प्रदेश

    रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का आईजीएमसी से सचिवालय तक पैदल मार्च आज

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Homestay: होमस्टे लीज पर देने वाले नपेंगे, लाइसेंस होंगे रद्द, लीज पर चल रहे 60 फीसदी होम स्टे

Timeline

  • September 11, 2026

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • September 11, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • September 11, 2026

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • September 11, 2026

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • September 11, 2026

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Badrinath

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.