Ludhiana Crime: लुधियाना में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, पहचान छुपाने के लिए जलाया चेहरा; इलाके में फैली सनसनी

Ludhiana Crime पंजाब के लुधियाना में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लाडोवाल के इलाके में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना में बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को चादर में लपेट कर फैंका गया है। पहचान छुपाने के लिए चेहरा जलाया। लुधियाना। Ludhiana Crime: लाडोवाल के इलाके में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना में बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
चेहरा जलाया गया बुरी तरह
बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को चादर में लपेट कर फैंका गया है। वहीं उसकी पहचान छुपाने के लिए महिला का चेहरा बुरी तरह जलाया गया है। सूचना के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई है।