Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • fischer builds the future in Saudi Arabia

  • Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा

Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा

By hinditvnews
April 12, 2024
147
0
Meerut

Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई

मेरठ में दिल्ली रोड पर ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बखेड़ा हो गया। नमाजी एसपी सिटी और सीओ से उलझ गए। पुलिस ने सख्ती की तो नमाजियों ने धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए बैठे नमाजियों को उठाना जैसे ही पुलिस ने शुरू किया तो धक्का-मुक्की हो गई। हाथापाई तक की नौबत आ गई। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस बैकफुट पर दिखाई दी और सड़क पर नमाज अदा की गई। दूसरी ओर ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।

ईदगाह पर ट्रेनी सीओ सौरभ सिंह, इंस्पेक्टर रतनेश सिंह, इंस्पेक्टर विनय कुमार फोर्स के साथ मौजूद थे। शाही ईदगाह के बाहर का जिम्मा एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने संभाला हुआ था।

एसपी क्राइम अनित कुमार, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी घूम घूम कर नमाजियों की भीड़ को कंट्रोल करने में जुटे थे। जब नमाजियों की संख्या ईदगाह के अन्दर पूरी हो गई तो रेलवे रोड चौराहे और पत्ता मोहल्ला के बाहर बैरियर लगाकर नमाजियों को रोका गया। नमाजी बैरिकेडिंग तोड़कर ईदगाह तक पहुंच गए। यहां पर सड़क पर बैठकर नमाज पढ़नी शुरू कर दी। पुलिस ने नमाजियों को उठाना शुरू कर दिया, लेकिन नमाजी नहीं माने और धार्मिक नारेबाजी करनी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने पूरे प्रकरण वीडियोग्राफी भी कराई है।

किसी वाहन को नहीं रोका
रेलवे रोड तक जाने के लिए किसी वाहन को नहीं रोका गया। पिछले वर्ष पुलिस प्रशासन की ओर से जलीकोठी चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई थी। यहां से केवल पुलिस प्रशासन के वाहनों को ही अनुमति मिली। इस बार नमाज से ठीक पहले तक न केवल हल्के चार पहिया वाहन बल्कि रोडवेज की बसें भी निकलती दिखीं। हालांकि रेलवे रोड चौराहे से दिल्ली रोड पर पहुंचने के लिए उन्हें रोहटा रोड की तरफ से रवाना किया गया।

ईदगाह से हुआ एलान, दूसरी मस्जिद में पढ़ लो नमाज
ईदगाह में जब नमाजियों की संख्या पूरी हो गई तो पुलिस अधिकारियों ने ईदगाह में मुस्लिम धर्मगुरुओं से एलान कराया कि ईदगाह में नमाजियों की संख्या पूरी हो गई है, अब दूसरी मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ लो।

माइक का तार काटा
ईदगाह में तकरीरे पढ़ी जा रही थी। नमाजी सड़क पर बैठ गए थे। ऐसे में जो ईदगाह के अन्दर से तकरीरों की आवाज आ रही थी तो नमाजी सड़क पर न सुन सके तो यहां लगे लाउडस्पीकर के माइक के तार को काट दिया गया। जिसको लेकर भी मुस्लिम समाज के लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद ही मामला शांत हुआ।

ईदगाह में नमाजियों की संख्या पूरी हो गई थी। लोग नमाज सड़क पर पढ़ने के लिए बैठ गए। हमने सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए मना किया तो करीब दो सौ लोग सड़क किनारे नमाज पढ़ने लगे। इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। – आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी

Share :
Tagsnews of eid in meerutnews of meerutnews of muslims in meerutnews of upnews of uttar pradesdh
Previous Article

हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम का ...

Next Article

Shimla Accident: शिमला के ओल्ड बस स्टैंड ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • yogi
    उत्तर प्रदेश

    Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्‍या में उतरेंगे 100 चार्टर्ड विमान

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    Meerut News: दुर्गा टायर फैक्ट्री में भीषण हादसे से हड़कंप

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Dimple
    उत्तर प्रदेश

    संसद की कार्यवाही के दौरान हुई सुरक्षा चूक पर डिंपल यादव ने जताई चिंता

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Crime
    उत्तर प्रदेश

    अपराधी बेखौफ: मेरठ में पुलिस चौकी से पीछे बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Cricket 4
    उत्तर प्रदेशखेल

    World Cup: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

    October 12, 2023
    By hinditvnews
  • Gandhi
    उत्तर प्रदेश

    ‘क्या यही रामराज्य में…’ योगी सरकार के खिलाफ वरुण गांधी ने खोला मोर्चा, शराब को लेकर कही ये बात

    December 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव

  • dharmshal travel spot
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu: अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा, ईको-पर्यटन को देंगे बढ़ावा

  • Transfar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के बाद अब प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

Timeline

  • February 9, 2026

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • February 9, 2026

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • February 9, 2026

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • February 9, 2026

    fischer builds the future in Saudi Arabia

  • February 9, 2026

    Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment To 'housing For All' Under Pmay 2.0

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees For The 29th Mahaveer Awards Honouring Champions Of Humanitarian Service

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Jbcn International Schools Rank Among Top Five In India At Cambridge Outstanding Learner Awards

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.