Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब
Home›पंजाब›Mission 2024: पंजाब में आप से गठबंधन पर कांग्रेस की न!

Mission 2024: पंजाब में आप से गठबंधन पर कांग्रेस की न!

By hinditvnews
January 10, 2024
177
0
Pp

Mission 2024: पंजाब में आप से गठबंधन पर कांग्रेस की न! सीनियर नेताओं को डर- कहीं पक्का काडर न बिखर जाए

इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आप राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ हैं लेकिन पंजाब में दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर बयानबाजी में इतना आगे निकल चुके हैं कि यहां गठबंधन दोनों दलों के लिए मुश्किल हो सकता है। हालांकि फैसला दोनों दलों के आलाकमान को लेना है।

लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कांग्रेस गठबंधन या सीट शेयरिंग नहीं कर सकती। ये बात प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी देवेंद्र यादव से की है।

यादव मंगलवार को चंडीगढ़ आए थे। यहां उन्हें पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी झगड़ों का सामना करना पड़ा, वहीं सीनियर लीडरशिप ने उन्हें बता दिया कि लोकसभा चुनाव के लिए आप के साथ सीट शेयरिंग नहीं की जा सकती।

पंजाब कांग्रेस भवन में देवेंद्र यादव ने प्रदेश के सीनियर नेताओं, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और मौजूदा व पूर्व विधायकों के साथ बैठकें करके फीडबैक लिया। इसी दौरान राज्य में आप से कांग्रेस के गठबंधन की चर्चाओं पर भी बातचीत हुई।

भविष्य में नुकसान ही होगा
सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर नेताओं ने अपने-अपने ढंग और दलीलों के साथ आप से गठबंधन न करने का सुझाव प्रदेश प्रभारी को दिया। कुछ सीनियर नेताओं ने दो-टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया कि अगर पंजाब कांग्रेस ने आप के साथ समझौता किया तो हो सकता है कि लोकसभा चुनाव में कुछ फायदा मिले लेकिन इससे भविष्य में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा।

कुछ नेताओं ने कहा कि आप के खिलाफ जनता में उभर रहा गुस्सा गठबंधन के बाद कांग्रेस को भी नुकसान पहुंचाएगा। इसके अलावा कांग्रेस का पक्का काडर भी बिखर सकता है, जिसका फायदा अन्य दलों को होगा।

रंधावा बोले-हमने अपनी राय दे दी
बैठक के बाद आप से गठबंधन के मुद्दे पर प्रदेश प्रभारी के साथ हुई बातचीत के बारे में, सुखजिंदर रंधावा ने इतना ही कहा- ‘इस मामले में नई दिल्ली में हाईकमान के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। इससे पहले भी हम अपनी राय और भावनाएं उन तक पहुंचा चुके हैं। उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि प्रदेश लीडरशिप और वर्करों की चिंताओं को दूर करने के बाद ही इस मामले में कोई फैसला लिया जाएगा।’

इस संबंध में, बैठक से बाहर आ रहे अन्य नेताओं से जब जानना चाहा तो उन्होंने इतना ही कहा कि उन्होंने अपनी बात इंचार्ज के सामने रख दी है और उम्मीद है कि हाईकमान पंजाब के नेताओं और वर्करों की भावनाओं के खिलाफ कोई फैसला नहीं लेगा।

यादव बोले-हाईकमान को देंगे रिपोर्ट
नए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस मामले पर इतना ही कहा कि वह पार्टी नेताओं और वर्करों से मिलने और उनके मुद्दों पर राय लेने आए हैं, जिसे वह हाईकमान तक पहुंचाएंगे और इसके बाद सीनियर लीडरशिप व हाईकमान मिलकर कोई फैसला लेंगे।

 

Share :
Tagsnews of congress party on punjabnews of loksabha election 2024news of punjab
Previous Article

पंजाब को आज चार हजार करोड़ की ...

Next Article

Kapurthala: हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्णा बहादुर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Exit Poll
    पंजाब

    Punjab Exit Poll 2024: एग्जिट पोल को कांग्रेस-आप ने नकारा

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • Grmi
    पंजाब

    तपती गर्मी की चपेट में पंजाब: स्कूलों में छुट्टियों का एलान

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Ppu
    पंजाब

    कमाही देवी से चंडीगढ़ के लिए सरकारी बस की 12 जनवरी से होगी शुरुआत

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Gandhi
    Lok Sabha Election 2024पंजाब

    Patiala: नौ में से पांच हलकों में हारकर भी पटियाला जीत गए धर्मवीर गांधी

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Punjab Police
    पंजाब

    Punjab News: पूरे सूबे में एक साथ कार्रवाई

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Amritsar
    पंजाब

    Amritsar: विधायक के सामने बैठक में भिड़े आप के नए व पुराने वर्कर

    May 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Bill
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: पानी बिल में पांच लाख रुपये तक की वृद्धि, उपभोक्ता परेशान

  • Anurag Thakur
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस सरकार से जनता तो क्या उनके अपने विधायक भी खुश नहीं’, ऊना में अनुराग ठाकुर बोले- मोदी सरकार ही

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPRCA भर्ती: 24 घंटे में 8 हजार युवाओं ने किया पंजीकरण

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.