Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

By hinditvnews
September 16, 2026
56
0
Himachal High Court

सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद: डीएनए जांच से खुली थी डेढ़ दशक पुरानी रेप-मर्डर की पहेली

हिंदी टीवी न्यूज,चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Wed, 16 Sep 2026

2010 का मामला करीब 14 साल तक अनसुलझा रहा। संरक्षित फोरेंसिक साक्ष्यों की दोबारा जांच से मिले डीएनए सुराग के बाद पुलिस मोनू तक पहुंची और 2 मई 2024 को उसे गिरफ्तार किया।

करीब डेढ़ दशक तक पुलिस के लिए पहेली बने रहे सीरियल किलर मोनू कुमार को चंडीगढ़ जिला अदालत ने तीसरे दुष्कर्म व हत्या के मामले में भी उम्रकैद की सजा सुनाई है।

मंगलवार को अदालत ने साल 2024 में 60 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मोनू को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इससे पहले मोनू को 2010 में 21 वर्षीय एमबीए छात्रा और 2022 में 40 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में उम्रकैद हो चुकी है।
तीनों मामलों की कड़ी जोड़ने में वैज्ञानिक साक्ष्यों और खासकर डीएनए जांच ने अहम भूमिका निभाई। 2010 का मामला करीब 14 साल तक अनसुलझा रहा। संरक्षित फोरेंसिक साक्ष्यों की दोबारा जांच से मिले डीएनए सुराग के बाद पुलिस मोनू तक पहुंची और 2 मई 2024 को उसे गिरफ्तार किया।
पहले से हिरासत में था मोनू, पूछताछ में खुला 60 वर्षीय महिला की हत्या का राज
27 फरवरी 2024 की शाम मोहाली निवासी 60 वर्षीय महिला अचानक लापता हो गई थी। उसके पति के मुताबिक, वह करीब साढ़े छह बजे घर लौटे तो पत्नी घर पर नहीं थी। रातभर तलाश के बाद अगले दिन सुबह मोहाली पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसी दौरान सेक्टर-54 में सरकारी स्कूल के पास जंगल में एक राहगीर ने महिला का शव पड़ा देखा। जांच में सामने आया कि महिला करीब ढाई महीने पहले यूपी स्थित अपने पैतृक गांव से चंडीगढ़ आई थी।

पुलिस के मुताबिक, महिला मलोया-सेक्टर-54 के पास सुनसान रास्ते से जा रही थी तभी मोनू ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि मारपीट और दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन और चांदी की पायल चोरी कर ली। इस वारदात के समय मोनू पहले से ही एक अन्य दुष्कर्म व हत्या मामले में हिरासत में था। पूछताछ के दौरान उसने 60 वर्षीय महिला की हत्या और पायल चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने इसके बाद अन्य साक्ष्य जुटाकर मामला अदालत में पेश किया।

14 साल बाद डीएनए से खुला 2010 का राज
2010 में सेक्टर-38 वेस्ट में 21 वर्षीय एमबीए छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्यारे की तलाश में 500 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन मामला अनसुलझा रहा। संरक्षित फोरेंसिक साक्ष्यों की दोबारा जांच में जून 2023 में बड़ा सुराग मिला। 2010 के मामले और जनवरी 2022 में मलोया में हुई 40 वर्षीय महिला की हत्या से मिले जैविक साक्ष्यों की जांच में दोनों वारदातों की कड़ी एक ही व्यक्ति तक पहुंची। इसके बाद एसआईटी ने संदिग्धों के डीएनए नमूनों का मिलान कराया और मोनू का डीएनए संरक्षित साक्ष्य से मैच हो गया। इसके बाद 2 मई 2024 को उसे गिरफ्तार किया गया।

2022 की हत्या में भी मिल चुकी है उम्रकैद
जनवरी 2022 में मलोया की 40 वर्षीय सब्जी विक्रेता महिला बाजार गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला था। जांच में यह मामला भी मोनू से जुड़ा। अदालत ने 21 अगस्त 2026 को उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं 2010 के एमबीए छात्रा हत्याकांड में अदालत ने 28 नवंबर 2025 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

पहचान छिपाकर रहता था, आधार कार्ड और बैंक खाता तक नहीं बनवाया
मोनू डड्डूमाजरा के पास शाहपुर कॉलोनी में रहता था। पुलिस के मुताबिक वह अपनी पहचान छिपाकर रहता था। उसने आधार कार्ड और बैंक खाता तक नहीं बनवाया था। वह ऑटो और इंटरसिटी टैक्सी चलाता था और अक्सर अपना ठिकाना बदलता रहता था। 2011 से 2020 के बीच चोरी और झपटमारी के सात मामले भी उसके खिलाफ दर्ज हुए।

हिमाचल में छह साल की बच्ची के रेप-मर्डर का केस भी दर्ज था
साल 2008 में हिमाचल प्रदेश के चंबा में छह साल की बच्ची के दुष्कर्म और हत्या का मामला भी मोनू के खिलाफ दर्ज हुआ था। आरोप था कि 12 सितंबर 2008 को ढाबे पर काम करने वाली बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। इस मामले में मोनू करीब डेढ़ साल हिमाचल की जेल में रहा लेकिन बाद में साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया।

एक नजर में अपराध की पूरी टाइमलाइन
2008: हिमाचल में छह साल की बच्ची के रेप-मर्डर का केस, बाद में साक्ष्य के अभाव में बरी।
2010: सेक्टर-38 वेस्ट में 21 वर्षीय एमबीए छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या।
2011-2020: चोरी-झपटमारी के सात मामलों में केस दर्ज।
11-12 जनवरी 2022: मालोया में 40 वर्षीय महिला की हत्या।
जून 2023: सीएफएसएल जांच में 2010 और 2022 के मामलों के जैविक साक्ष्यों की कड़ी जुड़ी।
27-28 फरवरी 2024: 60 वर्षीय महिला की हत्या।
2 मई 2024: डीएनए मैच के बाद मोनू गिरफ्तार।
28 नवंबर 2025: 2010 के एमबीए छात्रा हत्याकांड में उम्रकैद।
21 अगस्त 2026: 2022 के मामले में उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माना।
14 सितंबर 2026: 60 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में दोषी करार।
15 सितंबर 2026: तीसरी उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा।

Share :
Tagschandigarh newsChandigarh Serial killer Monu gets third life sentence DNA test misdeed murder mysteryhindi news
Previous Article

उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया ...

Next Article

Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fasal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भूस्खलन से किसानों की मुश्किलें, फसल नालों में बही

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: चिट्टा तस्करी में पकड़े कर्मचारी बिना जांच होंगे बर्खास्त, कड़े निर्देश जारी

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत, कमरा अंदर से बंद मिला

    September 24, 2026
    By hinditvnews
  • Lahaul Spiti News
    लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    Lahul News: लाहौल-स्पीति में एंटी फ्रीज तकनीक से बनेंगी 24 योजनाएं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • yogi adityanath
    उत्तर प्रदेश

    यूपी कैबिनेट: ट्रांसफर पॉलिसी समेत 11 बड़े फैसले, पार्किंग नियम भी बदले

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • farmar
    राष्ट्रीय

    Bharat Bandh LIVE: पंजाब में बाजार बंद, दिल्ली में रेंग रहे वाहन; कहां-कहां है भारत बंद का असर?

    February 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Pradesh Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार शिमला, होटल ऑक्यूपेंसी 80% तक पहुंची

  • Charas
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: पंथाघाटी में 505 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकारी कर्मियों की वरिष्ठता सूची नए सिरे से बनेगी

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.