Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

  • कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

  • हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

  • हमीरपुर: ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, प्रधान पर FIR

  • Himachal: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से जाम, क्रेन से हटाई गाड़ियां

भोपाल
Home›भोपाल›MPमें कांग्रेस पर निशाना,पढ़ें भाषण की 10 बातें

MPमें कांग्रेस पर निशाना,पढ़ें भाषण की 10 बातें

By hinditvnews
September 25, 2023
478
0
Modi

जंग लगा लोहा…पुरानी सोच…’ MP में कांग्रेस पर निशाना, PM ने कहा- धोखा देगा घमंडिया गठबंधन, पढ़ें भाषण की 10 बातें

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बीजेपी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी सुबह सबसे पहले भोपाल पहुंचे और वहां से रोड शो करते हुए जंबूरी मैदान पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल के मंच पर पहुंचे. पीएम के साथ जीप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे. डेढ़ महीने में पीएम मोदी का यह तीसरा मध्य प्रदेश का दौरान था. पार्टी ने दावा किया था कि इस महाकुंभ में करीब 10 लाख पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर फिर कांग्रेस को एमपी में मौका मिलता है तो वह इसे बीमारू राज्य बना देगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जंग लोहा बताया. पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की 10 प्रमुख बातें…

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरासत और सनातन को समाप्त करना चाहता है. ऐसे दलों से मध्य प्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा. कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, अब दिवालिया हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों को दे दिया है. कांग्रेस का ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है. कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है.

 

  • विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे और पुरानी मानसिकता पर चल रही है. चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन माएने नहीं रखता है, कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान है. इन्होंने अतीत में भी यही काम किया और आज भी यह कर रहे हैं.

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं. इतने महत्वपूर्ण समय में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा.’

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का भष्टाचार। आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बिमारू बना दिया.’ इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने अपने हर कार्यकाल में मध्य प्रदेश को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है और इसलिए यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है. उन्होंने चारों तरफ से विकास करता मध्य प्रदेश ही देखा है.

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाता भाग्यशाली हैं कि उन्होंने मध्य प्रदेश में केवल भाजपा की सरकार देखी, जो भारत के विकास के दृष्टिकोण का अहम केंद्र है.

 

  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में जुटी रही है. कांग्रेस देश में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में ही जुटी रही हैं. कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है.

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘बिल पर विपक्ष की मजबूरी देखने को मिली. मजबूरी में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया. विपक्ष की नीयत में खोट है. घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में समर्थन किया है और अब घमंडिया गठबंधन नया खेल खेलेगा. नारी शक्ति को बांटने की कोशिश होगी.’

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भाजपा ने गरीबों, महिलाओं, एससी-एसटी, ओबीसी को विकास का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है. वंचितों को वरीयता की गारंटी मोदी ने दी है. उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया है.

 

  • महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘मैं मध्य प्रदेश की बहनों को याद दिलाने आया हूं कि मोदी ने जो आपको गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई. राज्यसभा में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का कानून पास हुआ. नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश में नया इतिहास रच दिया है. माताएं बहनें दशकों से इंतजार कर रही थीं, ये कहा जाने लगा कि नहीं हो पाएगी. मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गांरटी है

 

  • भोपाल के जंबूरी मैदान में ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ बहुत कुछ कहता है. इससे पता चलता है कि यहां के लोगों के मन में क्या है. ये बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को दर्शाता है. मध्य प्रदेश देश का दिल है. राज्य की जनता ने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है. ये राज्य न सिर्फ बीजेपी की विचारधारा है बल्कि देश का केंद्र बिंदु भी है. विकास का दृष्टिकोण.
Share :
Tagsnews of bhopalnews of madhya pradeshnews of modinews of modi road shownews of mPnews of PM modi
Previous Article

Cricket: निगम ने होटलों के पैकेज किए ...

Next Article

Himachal Politics: मंडी में सियासी हलचल?

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sukkhu
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘PM को सिर्फ चुनाव में आती है हिमाचल की याद

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Delhi
    दिल्ली

    बीजेपी का विजय पथ गढ़ने में शामिल रहे दिल्ली के नेता

    December 4, 2023
    By hinditvnews
  • Modi
    उत्तराखण्ड

    Election 2024: उत्तराखंड में पीएम मोदी की दूसरी जनसभा

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    Uncategorizedउत्तराखण्ड

    कल उत्तराखंड का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • 2024 1image 13 13 541692396modi (1)
    PM MODIराष्ट्रीय

    PM Modi Kerala Visit Live: पीएम मोदी ने गुरुवयूर मंदिर में किए दर्शन, राज्य को देंगे चार हजार करोड़ की ...

    January 17, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विदेश नीति पर बोले

    December 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Vikramadityasingh
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: मंडी में कंगना पर बरसे विक्रमादित्य

  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: जयराम ठाकुर का आरोप – कांग्रेस का पहलगाम हमले पर बयान दुखद

  • 2023 4image 23 52 198850869dcsinkangra
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2024: गुरुवार को पंजाब किंग्स, छह मई को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु पहुंचेगी धर्मशाला

Timeline

  • October 27, 2026

    शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

  • October 27, 2026

    कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

  • October 27, 2026

    हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

  • October 27, 2026

    हमीरपुर: ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, प्रधान पर FIR

  • October 27, 2026

    Himachal: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से जाम, क्रेन से हटाई गाड़ियां

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chitta

    शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Cm

    कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Dharamshala

    हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.