Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

दिल्ली
Home›दिल्ली›बीजेपी का विजय पथ गढ़ने में शामिल रहे दिल्ली के नेता

बीजेपी का विजय पथ गढ़ने में शामिल रहे दिल्ली के नेता

By hinditvnews
December 4, 2023
339
0
Delhi

बीजेपी का विजय पथ गढ़ने में शामिल रहे दिल्ली के नेता, दो महीने तक बहाया अपना पसीना; तब जाकर मिली प्रचंड जीत

भाजपा नेताओं ने मध्य प्रदेश राजस्थान व छत्तीसगढ़ में पार्टी को मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत बताया है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को मतदाताओं ने नकार दिया है। इससे स्पष्ट है कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा वर्ष 2019 से भी अधिक सीटें प्राप्त करेगी।

HIGHLIGHTS

  1. मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव प्रबंधन संभाल रहे थे यहां के नेता
  2. संगठन महामंत्री के साथ सांसद, विधायक व अन्य नेताओं ने बहाया पसीना

नई दिल्ली। तमाम पूर्वानुमानों को गलत साबित करते हुए भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में शानदार सफलता हासिल की है। इससे दिल्ली के नेता व कार्यकर्ता भी खुश व उत्साहित हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले इन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के कई भाजपा नेता लगभग दो माह तक अपना पसीना बहा रहे थे। उनका परिश्रम रंग लाया जिससे यह जीत दिल्ली के कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण बन गया है।

राजस्थान

भाजपा नेताओं को राजस्थान व मध्य प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई थी।अगस्त में दिल्ली के सात विधायकों को राजस्थान के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जमीनी स्थिति जानने के लिए भेजा गया था।

उसके बाद सितंबर से दिल्ली प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा सहित अन्य नेता राजस्थान में चुनावी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राणा उदयपुर संभाग के चुनाव प्रभारी थे।

28 में से 17 सीटों पर मिली जीत

इस संभाग के 28 में से 17 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। पिछली बार इस संभाग में भाजपा को 16 सीटें मिली थी। जाट मतदाताओं को पक्ष में करने के लिए पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को जोधपुर ग्रामीण दक्षिणी जिले का प्रभारी बनाया गया था। वर्ष 2018 में इस जिले में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।

इस बार चार में से तीन क्षेत्रों में पार्टी ने जीत प्राप्त की है। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी टोंक जिले में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के प्रभाव वाले इस जिले के चार में से दो सीटों पर जीत प्राप्त की है। पिछले चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली थी। विधायक अभय वर्मा अजमेर शहर व अजय महावर जालौर जिले में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी देख रहे थे। दोनों जिलों में पार्टी को दो-दो सीटें मिली है।

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय सिरोही और पूर्व महापौर जय प्रकाश जैसलमेर जिले में चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन जिलों में भाजपा को दो-दो सीटें मिली हैं।

वर्ष 2018 में भरतपुर जिला में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। इस बार सात में से पांच सीटों पर पार्टी को जीत मिली है। दिल्ली नगर पालिका परिषद के सदस्य कुलजीत सिंह चहल वहां चुनाव प्रबंधन देख रहे थे।

मध्य प्रदेश

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। इस बार भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारकर इस जिले में पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। यहां चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी संभाल रहे थे।

दिमनी सहित जिले के छह में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता के पास थी। पिछले चुनाव में इस जिले में भी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। इस बार यहां के तीन में से दो विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई है।

मोदी की नीतियों की जीत- भाजपा

भाजपा नेताओं ने मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में पार्टी को मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत बताया है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को मतदाताओं ने नकार दिया है। इससे स्पष्ट है कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा वर्ष 2019 से भी अधिक सीटें प्राप्त करेगी।

प्रदेश सचिव हरीश खुराना और प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आबकारी घोटाला व मुख्यमंत्री आवास नवीनीकरण में भ्रष्टाचार ने अरविंद केजरीवाल को जनता से दूर कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम में इसकी झलक देखने को मिली है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को नोटा से भी कम मत मिले हैं।

 

Share :
Tagsnews of BJP partynews of delhinews of modi
Previous Article

BJP के मंडल अध्‍यक्ष गुरमुख सिंह बल ...

Next Article

Shimla Accident: शिमला के सुन्नी में दर्दनाक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jp
    हरियाणा

    पंचकूला में JP नड्डा ने किया मेगा रोड शो; फूंका चुनावी बिगुल

    January 6, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    Uncategorizedउत्तराखण्ड

    कल उत्तराखंड का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Untitled 39801
    दिल्ली

    Noida में दिल दहलाने वाली वारदात: चाकू से गोदा… फिर बाइक से बांधकर घसीटा, युवक के साथ बर्बरता का वीडियो

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Report
    दिल्ली

    Delhi Weather: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • Swati Mali
    दिल्ली

    राज्यसभा चुनाव के लिए AAP ने की उम्मीदवारों की घोषणा

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Maya Gang
    राष्ट्रीय

    कौन है दिल्ली का किंग माया गैंग?

    August 31, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Masjid
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Masjid Protest: शिमला में संजौली में बिगड़े हालात

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी-चमियाना, केएनएच में आधे डॉक्टर अवकाश पर, मरीज परेशान

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 15 तक आधार-बैंक सीडिंग नहीं, तो छात्रवृत्ति बंद

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.