Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

दिल्ली
Home›दिल्ली›NIPAH: संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई छह

NIPAH: संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई छह

By hinditvnews
September 15, 2023
416
0
Nipah

NIPAH Virus: संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई छह, जानिए कैसे फैलता है ये रोग और बचाव के लिए क्या करें

Nipah-Virus

केरल में निपाह वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, शुक्रवार तक यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोझिकोड जिले में एक 39 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने राज्य में बढ़ते संक्रमण के मामले को लेकर लोगों को अलर्ट किया है और बचाव के लिए प्रयास करते रहने की सलाह दी है

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को बताया, 39 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसमें निपाह वायरस की पुष्टि हुई है। राज्य में देखा जा रहा वायरस का स्ट्रेन बांग्लादेश का है, जिसे अध्ययनों में अधिक मृत्युदर वाला पाया गया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में राज्य में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़े हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को भी खास निगरानी में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 706 लोग संक्रमितों के कॉन्टैक्ट लिस्ट वाले हैं, जिनमें से 77 लोगों में उच्च जोखिम है। जोखिम वाले 153 लोग स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना ने कहा कि उच्च जोखिम श्रेणी वाले किसी में भी फिलहाल लक्षण नहीं दिख रहे हैं, हालांकि उन पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।

राज्य की स्थिति जानने पहुंचे केंद्र की टीम

केरल में बढ़ते निपाह के खतरे को देखते हुए आसपास के राज्यों को भी अलर्ट किया गया है। राज्य में स्थिति को देखते हुए केंद्र से अधिकारियों की टीम गुरुवार सुबह कोझिकोड पहुंची और राज्य के अधिकारियों के साथ बातचीत की। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे ने संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल का परीक्षण करने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोझिकोड में एक मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की है।

स्वास्थ्य विभाग के लोगों का कहना है कि संक्रमण के जोखिमों के देखते हुए सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है, ये वायरस अत्यधिक घातक हो सकता है।

nipahh

निपाह के कारण अधिक हो सकता है मृत्युदर

विशेषज्ञों ने केरल में चमगादड़ों और फलों के पेड़ों से सैंपल इकट्ठा करने की मुहिम तेज कर दी है। यहां जानना जरूरी है कि केरल 2018 के बाद से चौथी बार ऐसे वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। यह संक्रमित चमगादड़ों, सुअरों या संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थ के संपर्क से फैलता है, इसकी मृत्युदर 75% तक हो सकती है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

आइए जानते हैं कि इस घातक संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ किन उपायों का पालन करते रहने की सलाह देते हैं?

कैसे करें इस गंभीर रोग से बचाव?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इस गंभीर संक्रमण के जोखिमों को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है। कुछ उपायों का पालन करके संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।

  • चमगादड़ से मनुष्यों में संचरण का जोखिम अधिक होता है, ऐसे में उन स्थानों पर जाने से बचें जहां पर चमगादड़ अधिक हों।
  • बीमार जानवरों या संक्रमितों के निकट संपर्क से बचाव के लिए प्रयास करते रहें। ऐसे लोगों के निकट संपर्क से पहले दस्ताने और अन्य सुरक्षात्मक कपड़े पहनने चाहिए।
  • निपाह वायरस से संक्रमण वाले रोगियों के साथ निकट  शारीरिक संपर्क से बचना चाहिए।
  • गुड हाइजीन के उपायों का पालन करके इस रोग के संक्रमण के जोखिमों को कम किया जा सकता है।
————–
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

Share :
Tagsdelhi newskeral newsnipah virus update
Previous Article

Noida: ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा

Next Article

UP News: कौशांबी में सनसनीखेज वारदात

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Delhi
    दिल्ली

    Delhi Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में मिठाई की दुकान के पास स्कूटर में धमाका

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Amit
    दिल्ली

    दिल्ली: 43 परियोजनाओं की सौगात, अमित शाह ने केजरीवाल पर साधा निशाना

    October 22, 2026
    By hinditvnews
  • Aeroplane
    उत्तर प्रदेशदिल्ली

    नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

    June 15, 2026
    By hinditvnews
  • Hrtc bus
    कुल्लूदिल्लीपंजाबहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू से दिल्ली,चंडीगढ़,पठानकोट चलेंगी बसें

    September 6, 2023
    By hinditvnews
  • G
    दिल्ली

    Delhi News: G20 का सफल आयोजन

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • Kalka train
    दिल्ली

    भारत-पाक तनाव: रेलवे अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द-रूट बदले

    May 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 1 200
    हिमाचल प्रदेश

    Cyber Crime : एटीएम से पैसे निकालते समय रहें अलर्ट

  • Himachal Weather
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में हिमपात, 220 सड़कें बंद, 500 से अधिक ट्रांसफार्मर ठप

  • Dhankkhad
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.