Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

पंजाब
Home›पंजाब›Patiala: मौत का कारण बनी आर्थिक तंगी

Patiala: मौत का कारण बनी आर्थिक तंगी

By hinditvnews
December 9, 2023
392
0
Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

Patiala: मौत का कारण बनी आर्थिक तंगी, इलाज न होने के कारण बेटे ने गंवाई जान; पिता ने घर में ही दफना दिया शव, ऐसे हुआ खुलासा

पटियाला में आर्थिक तंगी मौत का कारण बन गई। इलाज न होने से बेटे की तीन दिसंबर को मौत हो गई। विडंबना यह कि सब कुछ पता होने के बावजूद पड़ोसियों ने भी परिवार की मदद नहीं की। इसमें सबसे दुखद पहलू यह रहा कि आर्थिक तंगी के कारण पिता ने घर में ही तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर बेटे के शव को उसमें ही दफना दिया।

 पटियाला। पैसे के अभाव में एक पिता अपने बेटे का इलाज नहीं करवा पाया। इलाज न होने से बेटे की तीन दिसंबर को मौत हो गई। विडंबना यह कि सब कुछ पता होने के बावजूद पड़ोसियों ने भी परिवार की मदद नहीं की। इसमें सबसे दुखद पहलू यह रहा कि आर्थिक तंगी के कारण पिता ने घर में ही तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर बेटे के शव को उसमें ही दफना दिया। उस पर एक चादर भी डाल दी।

युवक की बहनों ने दी जानकारी

छह दिन से घर से दुर्गंध आ रही थी, लेकिन पड़ोसियों ने यह तक जानने की कोशिश नहीं की आखिर दुर्गंध किस चीज की आ रही है। युवक की बहनों ने जानकारी दी तो रिश्तेदार घर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस ने बडूंगर क्षेत्र की जय जवान कालोनी में एक घर के कमरे में दफन किशोर का शव निकलवाया। शव काफी सड़ चुका था।

पत्नी की भी मानसिक स्थिति खराब

किशोर की पहचान 17 वर्षीय अव्वल के रूप में हुई है। हालांकि, शव को बिना पोस्टमार्टम करवाए ही परिवार को ही सौंप दिया गया। इसके बाद उसका संस्कार करवाया गया। सिविल लाइन थाने के प्रभारी हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक भगवान दास अपत्नी और एक बेटे व दो बेटियों के साथ जय जवान कालोनी स्थित एक कच्चे मकान में काफी समय से रह रहा है। उसकी पत्नी की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

काफी दिनों से था बीमार

अव्वल भी बचपन से ही मानसिक रूप से परेशान था। पिछले कुछ समय से वह काफी बीमार चल रहा था। इस सदमे में भगवान दास की भी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। अव्वल की बहनें 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। वे बाहर काम कर परिवार का पालन-पोषण भी करती हैं। दोनों बहनों ने ही अपने मामा और मौसी को भाई की मौत और शव को घर में दफनाने की बात बताई।

उधर, इलाका निवासियों के अनुसार, छह दिन से जब भी वह अव्वल के घर के बाहर से गुजरते थे तो दुर्गंध आती थी। कुछ दिन तो सोचा कि शायद किसी कारण से दुर्गंध आ रही है, लेकिन जब रिश्तेदारों ने आकर अव्वल के बारे में उसके पिता से पूछा तो सच सामने आया।

 

Share :
Tagsnews of bhagwatman singhnews of patialanews of patiala punjabnews of punjab
Previous Article

उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश के दो युवकों ...

Next Article

जिलों के थानों में लंबे समय से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chd
    पंजाब

    Loksabha Election: चंडीगढ़ में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Maan
    पंजाब

    फरीदकोट के दौरे पर सीएम भगवंत मान, चाइल्ड विंग का करेंगे उदघाटन

    December 8, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    पंजाब

    Punjab Weather:दो दिन तक साफ रहेगा आसमान

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Amritsar
    पंजाब

    Amritsar: रंजीत एवेन्यू में कैब ड्राइवर पर चलाई गोलियां

    November 16, 2023
    By hinditvnews
  • Mohan
    पंजाब

    Punjab: पंजाब पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Haryana
    पंजाबहरियाणा

    हरियाणा में भाजपा या कांग्रेस! : 64.80 फीसदी मतदान से बढ़ा असमंजस

    May 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rana
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल CM सुक्खू को हटाने की मांग: कांग्रेस से दिक्कत नहीं, मुख्यमंत्री बदलो​​​​​​​

  • Lok Sewa
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPPSC कांस्टेबल भर्ती: EWS नियम बदले, 21 अगस्त तक आवेदन

  • WEATHER
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    भूस्खलन से राज्य में 142 सड़कें बाधित, 209 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप, जानें मौसम पूर्वानुमान

Timeline

  • September 11, 2026

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • September 11, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • September 11, 2026

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • September 11, 2026

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • September 11, 2026

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Badrinath

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.