Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • 100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

कुल्लूहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›PM मुद्रा योजना: लाभार्थी पूनम से बोले पीएम मोदी – वाह, शानदार कहानी!

PM मुद्रा योजना: लाभार्थी पूनम से बोले पीएम मोदी – वाह, शानदार कहानी!

By hinditvnews
April 9, 2025
558
0
Yogna

PM Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की लाभार्थी पूनम से पीएम ने किया संवाद, कहानी सुन मोदी बोले… वाह

हिंदी टीवी न्यूज़, कुल्लू Published by: Megha Jain Updated Wed, 09 Apr 2025

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का एक दशक पूरा होने पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान कुल्लू की लाभार्थी पूनम शर्मा की बात सुनकर पीएम मोदी भी बोले… वाह।

गरीब लोगों को सशक्त करने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) का एक दशक पूरा होने पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। बातचीत के दौरान पीएमएमवाई के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि किस तरह से इस योजना ने उनके जीवन को बदल दिया। कुल्लू की लाभार्थी की बात सुनकर पीएम मोदी भी बोले… वाह।

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के गांव अलेऊ की रहने वाली पूनम शर्मा से मोदी ने पीएम मुद्रा योजना से जीवन में आए बदलाव पर बातचीत की। पूनम ने कहा कि हम मनाली में किसी के साथ काम करते थे। पति सब्जी मंडी में काम करते हैं। शादी के बाद मैंने पति से कहा कि किसी के साथ काम करने से अच्छा है कि हम अपना काम शुरू करते हैं। फिर हमने अपनी सब्जी की दुकान खोली। 2015 में जब मुद्रा योजना आई तो बैंक वालों ने लोन दे दिया। उनकी सब्जी की दुकान का दायरा बढ़कर किराने की दुकान में बदल गया। एक साथ दो दुकानों के होने से उन्होंने कारोबार को और बढ़ाने के लिए पांच लाख, फिर 10 लाख और अब बाद में 15 लाख रुपये का ऋण लिया। उनके कारोबार ने अब उनकी तकदीर को बदल दिया है।

पूनम ने कहा कि वह पहले 2 से 2.5 लाख साल में कमाती थी और अब 10 से 15 लाख साल में कमा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पूनम की कहानी सुनकर कहा… वाह। पीएम मोदी ने कहा कि यह नया भारत है। इस योजना में बिना गारंटी से पैसा मिलता है।

..2012-13 की बात मत करो मीडिया वाले पीछे पड़ जाएंगे…कहेंगे पिछली सरकार की बुराई कर रहे
पूनम ने बताया कि कैसे मुद्रा योजना ने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी। उन्होंने बताया, पहले भी लोन की अर्जी दी थी लेकिन कुछ गिरवी रखने के लिए नहीं था और लोन नहीं मिला। इस पर पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा, 2012-13 की बात कर रहे हो, मीडिया वाले लोग पीछे पड़ जाएंगे कि पिछली सरकार की बुराई कर रहे हैं।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newskullu newsPM Modi interacted with kullu Poonam a beneficiary of Pradhan Mantri Mudra Yojanashimla news
Previous Article

हिमाचल: उच्चतम पे स्केल के आदेशों पर ...

Next Article

हिमाचल: जंगलों की आग रोकने में सहयोग ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दैनिक वेतनभोगी सेवा पर ग्रेच्युटी आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

    July 10, 2026
    By hinditvnews
  • Gangotri Yamunotri
    उत्तराखण्ड

    चारधाम: केदारनाथ-बदरीनाथ में टोकन सिस्टम जारी रहेगा

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, चार की मौत, एक घायल

    February 14, 2026
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    उत्तराखण्ड

    UCC Portal: एक साथ 30 हजार एंट्री में भी नहीं अटकेगी वेबसाइट

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla news
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना ICU-वेंटिलेटर के हुई खोपड़ी की सर्जरी, कुल्लू अस्पताल बना मिसाल

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Bhagwant Maan
    पंजाब

    Sukhbir Badal Attack: सीएम मान बोले-चौड़ा ने भावनाओं में आकर हमला किया

    December 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vote
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ड्यूटी पर जाने से पहले ही वोट डाल देंगे 50,000 मतदान कर्मी

  • Images (7)
    हिमाचल प्रदेश

    महंगाई का झटका: हिमाचल में सीमेंट के दाम 15 रुपये बढ़ाए, 20 दिन में दूसरी बार की बढ़ोतरी

  • 30 10 2023 kullu dusseehra 23568738
    शिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में पांच, बजंतरियों को देय राशि में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा

Timeline

  • August 12, 2026

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • August 12, 2026

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • August 12, 2026

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • August 12, 2026

    100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • August 12, 2026

    M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI Integrated Wellness Retreat for Women

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.