Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›PM Modi In Sambhal Live: पीएम मोदी ने कल्कि धाम में रखी ऐतिहासिक मंदिर की आधारशिला, मंच से बाेले-‘जो भी अच्छे काम, लोग मेरे लिए छोड़ गए

PM Modi In Sambhal Live: पीएम मोदी ने कल्कि धाम में रखी ऐतिहासिक मंदिर की आधारशिला, मंच से बाेले-‘जो भी अच्छे काम, लोग मेरे लिए छोड़ गए

By hinditvnews
February 19, 2024
394
0
pm Modi

HIGHLIGHTS

  1. दसवां अवतार भगवान कल्कि का है
  2. भगवान कल्कि का अवतार संभल में
  3. पूजा अर्चना में पीएम मोदी के साथ बैठे आचार्य प्रमोद कृष्णमसंभल के श्रीकल्कि धाम में मंदिर के शिलान्यास के लिए पीएम मोदी ने पूजा की। कल्कि धाम की आधारशिला पीएम मोदी ने रखी। गर्भगृह में मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि (अवतार होना है) का पूजन हुआ।

    । आज कल्कि धाम नया इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री के हाथों भगवान श्री विष्णु के दसवें अवतार श्री कल्कि भगवान के भव्य धाम की आधारशिला रखी गयी। महाकाल उज्जैन से आए पंडितों की ओर से स्वस्ति वाचन, मंत्रोच्चार किया गया। प्रधानमंत्री गर्भ गृह में प्रवेश कर अनुष्ठान को छह मिनट में पूर्ण हुआ। प्रधानमंत्री के शिलान्यास स्थल पर पूजा के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम मौजूद रहे। मंच से आचार्य ने कहा कि जिंदगी में कभी ऐसे पल आते हैं। जब शब्द खो जाते हैं। वाणी थम जाते हैं। शबरी के पास बेर थे। हमारे पास आपके स्वागत को कुछ नहीं है। पीएम ने मंच पर पहुंचकर हास्य भाव में आचार्य प्रमोद कृष्णम से कहा कि अच्छा हुआ आपने कुछ दिया नहीं। वरना आज वीडियो बन जाते, सुदामा को कृष्ण ने जो दिया वो सुप्रीम कोर्ट चला जाता।

    पीएम ने कहा− यह परिवर्तन का नया दौर, हम विकास के साथ विरासत भी संभाल रहे

    संभल। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान कल्कि के विषय में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गहरा अध्ययन किया। भगवार राम की तरह ही कल्कि का अवतार हजारों वर्षाें की रूपरेखा तय करेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम जैसे लोग अपना जीवन लगा रहे हैं। पिछली सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि ये कहा गया था कि मंदिर बनने पर शांति व्यवस्था बिगड़ जाएगी। लेकिन आचार्य प्रमोद कृष्णम इस सरकार में मंदिर बनाइये। पीएम मोदी ने कहा कि सदियों के बलिदान फलीभूत हो रहे हैं। आज भारत के अमृतकाल में भारत के गौरव और सामर्थय का बीज अंकुरित हो रहा है। चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव तक पहुंचने वाले देश बने हैं। आज वंदेभारत, नमो भारत ट्रेन चल रही हैं। बुलेट ट्रेन चलाने की व्यवस्था हो रही है। देश में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का ज्वार अद्भुत अनुभूति है।

    पीएम ने कहा कि राष्ट्र को सफल होने के लिए सामूहिकता से ताकत मिलती है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका कार्य, राष्ट्र के लिए काम कर रहा है। पिछले दस वर्षाें में पक्के घर, शाैचालय, घर में बिजली, पानी के लिए कनेक्शन, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, कम कीमत पर गैस, आयुष्मान कार्ड, दस करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, कोरोनाकाल में हर देशवासी को मुफ्त वैक्सीन, आज दुनिया में भारत के काम की चर्चा हो रही है।

    पीएम मोदी ने कहा कि भगवान कल्कि के आशीर्वाद से संकल्पों की यात्रा समय से पहले सिद्धि तक पहुंचेगी। सशक्त और समर्थ भारत के सपने काे पूरा होता देखेंगे।

    PM Modi Live News: संभल से पीएम मोदी ने दिया ‘सनातन’ संदेश

    संभल। आज शिवाजी महाराज को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि यहां भगवान के सभी दस अवतार विराजमान होंगे। दस गर्भगृह होंगे। पीएम ने भगवान के स्वरूपों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि इसी काल में विश्वनाथ के वैभव को काशी की धरती पर निखरता हुआ देखा है। काशी का कायाकल्य होते देख रहे हैं। महाकाल के महालोक की महिमा देखी है। सोमनाथ का विकास देखा है। केदार घाटी का पुर्न निर्माण देखा है। विकास भी विरासत भी इस मंत्र को लेकर चल रहे हैं। आज मंदिर बन रहे हैं तो देश में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं। विदेशों से प्राचीन मूर्तियां भी वापस आ रही हैं। रिकार्ड संख्या में विदेशी निवेश भी आ रहा है। ये परिवर्तन प्रमाण है। समय का चक्र घूम चुका है। एक नया दौर आज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। ये समय है हम उस आगमन का दिल खाेलकर स्वागत करें। इसलिए लालकिले से देश को विश्वास दिलाया था, यही समय है सही समय है। जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुयी थी, तब कहा था 22 जनवरी से अब नए कालचक्र की शुरुआत हो चुकी है।

    PM Modi: मंच पर पहुंचने से पहले पंडाल में उठे लाखाें हाथ, जो छूटे हुए काम है, वो पूरे करेंगे

    संभल। पीएम मोदी ने जय मां कैला देवी, जय बूढ़े बाबा की…भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी की धरती से प्रभु राम और प्रभु कृष्ण की भूमि से भक्ति भाव और आध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। संतों की साधना और जनमानस की भावना से एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा। सभी को शुभकामनाएं देता हूं। आचार्यजी ने कहा कि 18 साल की प्रतीक्षा के बाद ये अवसर आया है। उन्होंने कहा कि आचार्य जी कइ काम हैं जो कुछ लोग मेरे लिए छोड़कर चले गए हैं।

    सीएम ने कहा आज सीमाएं सुरक्षित, हर तबका सुरक्षित

    संभल। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आबूधाबी में हिंदू मंदिर की कल्पना साकार हो रही है। भारत के अंदर जो पहले असंभव था आज वो संभव हुआ है। जो पहले नामुमकिन था आज मुमकिन हुआ है। वैश्विक मंच पर भी भारत का गौरव और सम्मान बढ़ा है। सीएम ने कहा कि संभल में खेती किसानी के साथ ही हस्तशिल्प कला को पीएम ने आगे बढ़ाया। पीएम विश्वकर्मा से चीन को कड़ी टक्कर मिल रही है। मुरादाबाद और अमरोहा की चीजें आगे बढ़ रही है। आज नए भारत में गरीब को मकान भी मिल रहा है, तो इन्फ्राइस्ट्रक्चर भी बन रहा है। संभल से प्रयागराज की दूरी कम हो जाएगी, गंगा एक्सप्रेस वे से प्रयागराज की दूरी को कम करने का प्रयास हो रहा है। सीएम ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण ग्रंथाें में लिखा है कि भगवान कल्कि का अवतार अवश्य होगा।

    Sambhal News; सीएम योगी ने कहा 10 वर्षाें में नया भारत देखा

    संभल। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी का संभल की धरती पर स्वागत है। अयोध्या में पांच सौ साल के इंतजार को समाप्त करने के बाद प्रभु श्रीराम लला के भव्य मंदिर को बनाने और रामलला को विराजमान कराने के बाद पहली बार संयुक्त अरब अमीरात में भगवान श्रीनारायण का मंदिर का उद्घाटन हुआ। इसके बाद पीएम मोदी संभल आए हैं। पिछले दस वर्षाें में एक भारत का दर्शन किया है। इस नए भारत में युवाओं के आजीविका है तो भारत के आस्था का सम्मान है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में रामलला का पुन विराजामान होगा। केदार धाम का कार्य, महाकाल में महालोक की स्थापना। ये नए भारत की तस्वीर है। युवा की आजिविका की गारंटी के साथ आस्था की गारंटी, यही मोदी की गारंटी है। सीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग आस्था का सम्मान नहीं कर पाए और युवाओं को रोजगार नहीं दे पाए।

    PM Modi In UP: आचार्य प्रमोद कृष्णम स्वागत भाषण में बोले…

    संभल। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जिंदगी में कभी ऐसे पल आते हैं। जब शब्द खो जाते हैं। वाणी थम जाते हैं। शबरी के पास बेर थे। हमारे पास आपके स्वागत को कुछ नहीं है। देश के कोने कोने से आये तमाम संत जन का समूह सनातन धर्म के उद्घोष को साकार करने को एकत्र हुआ है। जो सपना 18 वर्ष पहले हमने देखा था। पुराणों में उल्लेख है, गीता में है। जब धरती पर पाप बढ़ जाएगा, तो अधर्म का नाश करने को भगवान आएगा। कलियुग में भवन कल्कि निष्कलंक के रूप में इस धरा पर अवतरित होंगे। अयोध्या में जितना काम आपके माध्यम से हुआ है। वह कोई नहीं कर सकता। भगवान राम के सभी काज प्रधानमंत्री द्वारा ही हुए हैं।

    Sambhal News: गर्भ गृह में इनका होगा पूजन

    संभल।  गर्भ गृह में इनका होगा पूजन l मत्स्य l कूर्म l वराह l नरसिंह l वामन l परशुराम l राम l कृष्ण l बुद्ध l कल्कि (अवतार होना है)।

    गर्भ गृह में इनका होगा पूजन

    संभल।  गर्भ गृह में इनका होगा पूजन l मत्स्य l कूर्म l वराह l नरसिंह l वामन l परशुराम l राम l कृष्ण l बुद्ध l कल्कि (अवतार होना है)

    नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी

    संभल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संभल में असमोली विकासखंड के गांव ऐचोडा कंबोह में कल्कि धाम शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। ऐसे में जिलाधिकारी मनीष बंसल नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है।

    PM Modi Visits: प्रधानमंत्री देश की 140 करोड़ जनता के पुजारी : कल्कि पीठाधीश्वर

     श्रीकल्कि धाम(संभल)। कल्कि धाम में पत्रकार वार्ता के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के 140 करोड़ की जनता के पुजारी हैं। वह देश की जनता के पुजारी हैं, भारत की मिट्टी के पुजारी हैं। मां भारती के पुजारी हैं।

    भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए वह दिन-रात एक कर चुके हैं। कुछ नेता हैं जिन्हें विकसित भारत की विकास यात्रा पसंद नहीं है। कमलनाथ के भाजपा में आने के संभावना पर कहा कि अभी देखिए बहुत कुछ होना है। जहां बुजुर्गों का सम्मान नहीं है वहां कौन रहेगा। खुद के भाजपा में जाने के सवाल पर बोले कि 19 को देखिए क्या-क्या होता है। आचार्य ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आभार जताया। उनके संदेश को पढ़ा और कहा भारत की राष्ट्रपति ने श्री कल्कि धाम को युगों-युगों तक आध्यात्मिकता का केंद्र बताया है। प्रधानमंत्री के सोमवार को आगमन पर कहा कि यह संभल का सौभाग्य है और धाम के 18 साल की प्रतीक्षा का फल। सभी बाधाएं दूर हो गईं हैं। भव्य धाम की आधारशिला खुद प्रधानमंत्री रखने जा रहे हैं।

    PM Modi Visits: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कही ये बात

    संभल। श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्री कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला रखने के लिए आ रहे हैं। PM मोदी सुबह करीब 10:25 बजे श्री कल्कि धाम पहुंचेंगे। PM मोदी श्री कल्कि धाम के गर्भगृह में शिलाओं का पूजन करेंगे और आधार शिला को स्थापित करेंगे।

    PM Modi In Sambhal: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कल्कि धाम

    संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली से संभल के लिए रवाना सुबह रवाना हुए। सर्किट हाउस से निकल कर पुलिस लाइन्स से हेलीकॉप्टर से गए। दस बजे से पहले वे आयोजन स्थल पर पहुंच गए।

    PM Modi Visits: कब क्या होगा किस समय करेंगे पीएम शिलान्यास, जानिए

    संभल। 10:29 पर प्रधानमंत्री गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे। एक मिनट तक पैदल चलकर वह गर्भ गृह में पूर्व के द्वार से प्रवेश करते हुए दक्षिण दिशा तक जाकर गर्भ गृह की परिक्रमा करेंगे। वह उत्तर की तरफ मुंह कर कर पूजन का काम संपन्न करेंगे। 10:31 से 10:37 तक प्रधानमंत्री गर्भ गृह में मुख्य शिला को स्थापित करेंगे। उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर से जुड़े महात्मा वैदिक मंत्र के बीच पूजन कराएंगे। 10:39 पर प्रधानमंत्री परिक्रमा करते हुए पूर्व के द्वार से बाहर निकलेंगे। इसके बाद कल्कि धाम के भव्य मंदिर के प्रारूप का लोकार्पण भी करेंगे। 10:41 पर मंच की ओर जाएंगे। वह 10:45 पर मंचासीन हो जाएंगे। अगले 5 मिनट तक उनका स्वागत कल्कि धाम के संत करेंगे। 10: 50 से 11:00 तक प्रधानमंत्री के बोलने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम का स्वागत भाषण होगा। 11:00 बजे प्रधानमंत्री का उद्बोधन शुरू होगा जो निर्धारित समय तक जारी रहेगा।

    संभल। संत समाज से महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी, महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी, वृंदावन के संत ऋतेश्वर जी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र गिरी जी, हरिद्वार से ऋषेश्वरानंद, योगी राकेशानंद, नवीनानंद, रामबालक त्यागी, मध्य प्रदेश से पंडोखर सरकार की मौजूदगी कार्यक्रम में चार चांद लगाएगी। प्रधानमंत्री के समक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 550 एमबीबीएस एमडी की पढ़ाई करने वाले छात्र मौजूद रहेंगे जो अभिवादन करेंगे।

    PM Visit In UP: संत समाज में उत्साह, मेडिकल छात्र रहेंगे मौजूद

    संभल। संत समाज से महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी, महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी, वृंदावन के संत ऋतेश्वर जी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र गिरी जी, हरिद्वार से ऋषेश्वरानंद, योगी राकेशानंद, नवीनानंद, रामबालक त्यागी, मध्य प्रदेश से पंडोखर सरकार की मौजूदगी कार्यक्रम में चार चांद लगाएगी। प्रधानमंत्री के समक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 550 एमबीबीएस एमडी की पढ़ाई करने वाले छात्र मौजूद रहेंगे जो अभिवादन करेंगे।

    Sambhal News: PM Modi के संबोधन को सुनने के लिए जुटने लगे लोग

    Sambhal News: PM Modi के संबोधन को सुनने के लिए जुटने लगे लोग

    संभल। संभल के कल्कि धाम में सोमवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी है। बड़ी संख्या में साधु संत व स्थानीय लोग अपने-अपने पास के जरिए अंदर प्रवेश कर रहे हैं । उनकी लंबी लाइन लगी हुई है। 20000 कुर्सियों के सापेक्ष अब तक 10000 से ज्यादा कुर्सियां भर चुकी हैं जबकि प्रधानमंत्री के आने में अभी ढाई घंटे का विलंब है। उनका कार्यक्रम 10:25 से शुरू होगा। उधर स्वस्तिवाचन के लिए डेढ़ सौ बालिकाओं का ग्रुप धाम पधार चुका है। बालिकाएं स्वस्ति वाचन के जरिए प्रधानमंत्री का वैदिक मंत्र के बीच स्वागत करेंगी।

Share :
Tagshindi newsnational
Previous Article

छत्रपति शिवाजी को लेकर गोवा में तनाव, ...

Next Article

Rahul Gandhi: क्या फिर अमेठी से चुनाव ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: हरिद्वार-ऋषिकेश में घना कोहरा, ठंड बढ़ी

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Tax
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन करेंगे तकसीम मामलों की सुनवाई

    January 3, 2026
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे CM, होली के कार्यक्रम रद्द

    October 22, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    CHANDIGHARहरियाणा

    कड़ा रुख: IAS अधिकारी को हाईकोर्ट की चेतावनी, 50,000 रुपये जुर्माना

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 दिन बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

    May 2, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala news
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2025: धर्मशाला स्टेडियम में 4, 8, 11 मई को होंगे मैच

  • 1 67
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: डायलिसिस के लिए मरीजों को नहीं करना होगा इंतजार, 14 यूनिटों में होगा विस्तार

  • 1 81
    election 2024Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    वीरभद्र हों, धूमल या हों शांता, चुनावों में दिग्गजों को भी मिल चुकी है हार

Timeline

  • November 1, 2026

    Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • November 1, 2026

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two Day 13th Convocation

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.