Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›PM मोदी पर नहीं होगा सीधा हमला

PM मोदी पर नहीं होगा सीधा हमला

By hinditvnews
August 29, 2023
476
0
modi news

Politics: PM मोदी पर नहीं होगा सीधा हमला! सितंबर से शुरू होंगी देश भर में रैलियां, यह है INDIA का इनसाइड प्लान

मुंबई में शुरू होने वाली दो दिन की बैठक से पहले सियासी रोड मैप तय हो चुका है। इसके तहत अगले महीने से विपक्षी दलों की रैलियां और जनसंपर्क अभियान शुरू हो जाएंगे। विपक्ष ने पीएम मोदी के बजाए केंद्र सरकार की योजनाओं पर हमलावर होने का प्लान बनाया है।

मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की बैठक के बाद का पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इस रोड मैप के मुताबिक, सितंबर के महीने में देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं की ओर से रैली, जनसभाओं और रोड शो के आयोजन शुरू कर दिए जाएंगे। यही नहीं इन रैलियों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे तौर पर खुलकर हमला भी नहीं किए जाने की योजना बनाई गई है। तय यह भी हुआ है कि इन रैलियों और जनसभाओं में केंद्र सरकार की योजनाओं की हकीकत जनता के सामने तथ्यों के साथ रखी जाएगी। फिलहाल 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई है।

पीएम मोदी नहीं सिर्फ जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा पर वार
इस बार प्रमुख पक्षी दलों के गठबंधन INDIA ने यही योजना बनाई है कि लोकसभा चुनाव के दौरान होने वाली प्रमुख रैलियां और जनसभाओं में सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने से बचा जाए। इसके विपरीत प्रधानमंत्री की बजाए केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उनकी तथ्यों के साथ जनता के सामने हकीकत रखी जाने की योजना बनी है। योजना यह भी बनी है कि जो मुद्दे जनता से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं उनको ही अपनी रैलियों जनसभाओं और रोड शो के दौरान उठाया जाए। विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल एक प्रमुख नेता कहते हैं कि ऐसा करके वह सीधे तौर पर जनता के मुद्दों के माध्यम से न सिर्फ उन तक अपनी पहुंच बना सकेंगे बल्कि हाल के दिनों में हुए चुनावी राज्यों में इस तरह के मुद्दों से जीत भी मिली है, उसका असर भी दिखेगा।

दूसरे राज्यों के गठबंधन के साथी भी रैलियों में रहेंगे शामिल

विपक्षी दलों के गठबंधन ने लोकसभा चुनाव से पहले फुल प्रूफ इंतजाम के साथ चुनावी प्रचार की तैयारी की हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह भी तय हुआ है कि मुंबई बैठक के कुछ दिनों के बाद ही देश के अलग-अलग राज्यों में विपक्षी नेताओं की बड़ी रैलियां शुरू कर दी जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक, सितंबर के दूसरे सप्ताह से इन रैलियों और जनसभाओं का आगाज दक्षिण भारत से लेकर चुनावी राज्यों में किए जाने का है। योजना है कि जिस राज्य में यह रैलियां और जनसभाएं होंगी वहां के विपक्षी दल जो इस गठबंधन में शामिल है वह तो रहेंगे ही, साथ ही दूसरे राज्यों के प्रमुख दलों के नेता भी इन रैलियों में शिरकत करेंगे। विपक्षी दलों में शामिल एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि ऐसा करके एक बड़ा संदेश इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ दिया जा सकेगा।

मुंबई में होने वाली दो दिनों की विपक्षी दलों के नेताओं की बड़ी बैठकों में कई और अहम फैसले लिए जाने की चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में गठबंधन के चेयरमैन समेत कुछ और वरिष्ठ पदाधिकारी के चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि मुंबई में होने वाली दो दिनों की बैठक में जो तय किया जाएगा उसको अगले कुछ दिनों के भीतर जमीन पर उतरने की पूरी तैयारी पहले से कर दी गई हैं। इसमें सबसे अहम और जरूरी तैयारी के लिहाज से अब जमीन पर उतरकर रैलियां और जनसभाओं समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में रोड शो करने की सबसे पहले बन रही है। तय योजना के मुताबिक मुंबई में तैयार होने वाले ड्राफ्ट के बाद सितंबर से ही इसको शुरू कर दिया जाएगा।

मुंबई में होने वाली बैठक में होने हैं अहम फैसले
मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले दो और अहम बैठके हो चुकी हैं। जिसमें पहली पटना और दूसरी बेंगलुरु में बैठक हुई थी। मुंबई में होने वाली बैठक को विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की सबसे महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में अलग-अलग राज्यों में गठबंधन के मुताबिक चुनाव लड़ने का पूरा खाका तैयार किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि अभी तक की तक योजना के मुताबिक अब तक साढ़े चार सौ से ज्याद सीटों पर विपक्षी दलों का सिर्फ एक प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में उतारने की योजना बन रही है। हालांकि प्रत्याशियों के मैदान में उतारने का अभी कोई भी ना तो फैसला लिया गया है ना ही अलग-अलग पार्टियों की ओर से तय किए गए किसी प्लान को सहमति मिली है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि मुंबई में होने वाली इस बैठक में यह तय हो सकता है कि किस पार्टी को उसके राज्य में कितनी सीटें मिल सकती हैं।
Share :
Tagselection of 2024latest news of modiloksabha election 2024news of indianews of modi
Previous Article

Mumbai: सुबह 6 बजे होगी जवान की ...

Next Article

एशिया कप से पहले राहुल द्रविड़ का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Modi
    Uncategorizedउत्तराखण्ड

    कल उत्तराखंड का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • seema haider
    राष्ट्रीय

    Seema-Sachin: सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजी राखी, लगाए जय श्री राम-भारत जिंदाबाद के नारे

    August 22, 2023
    By hinditvnews
  • Modi
    राष्ट्रीय

    भारत के आगे नतमस्तक हुआ कनाडा

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Modi
    दिल्लीराष्ट्रीय

    PM मोदी ने P-20 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

    October 13, 2023
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबामंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: प्रधानमंत्री मोदी ने किया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: दलाई लामा ने मोदी को दी बधाई

    June 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्री-प्राइमरी भर्ती नियमों में छूट के लिए केंद्र से मिली हिमाचल टीम

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट: लिपिकीय त्रुटि पर ही बदलेगी जन्मतिथि

  • Cyber crime
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 15.50 लाख ठगे

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.