Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›Punjab: रवनीत बिट्टू का सीएम मान पर हमला: ISI एजेंट बताया, पीएम के विदेश दौरों पर सवाल उठाए

Punjab: रवनीत बिट्टू का सीएम मान पर हमला: ISI एजेंट बताया, पीएम के विदेश दौरों पर सवाल उठाए

By hinditvnews
May 21, 2026
139
0
Ravneet

रवनीत बिट्टू का मान पर हमला: सीएम को बताया ISI का एजेंट, पीएम के विदेशी दौरों पर सवाल को बताया गैरजिम्मेदाराना

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Thu, 21 May 2026

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर निशाना साधा था। इसी बयान पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने पलटवार किया है।

पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें आईएसआई एजेंट कहा है।

बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर उठाए गए सवालों को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि वह देश के हितों के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

चंडीगढ़ में बलटाना में आरयूबी के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्रधानमंत्री की जिम्मेदारियों और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के मुखिया हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के हितों के लिए विभिन्न देशों का दौरा करना पड़ता है।

खुद की तुलना पीएम से कर रहे मान

बिट्टू ने कहा कि क्या सीएम भगवंत मान खुद की तुलना प्रधानमंत्री से कर सकते हैं। क्या वह प्रधानमंत्री जितना काम कर सकते हैं। अगर प्रधानमंत्री विदेश नहीं जाएंगे तो तेल और गैस जैसे अहम मुद्दों का समाधान कैसे होगा। यह बेहद गंभीर मामला है।

उन्होंने कहा कि सीएम मान आईएसआई के एजेंट हैं और आईएसआई के इशारे पर देश को खतरे में डालना चाहता है। वह प्रधानमंत्री के काम में बाधा पैदा करना चाहते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठाए थे।

मान ने पीएम के विदेश दौरे पर उठाए थे सवाल

16 मई को मान ने कहा था कि सबसे पहले प्रधानमंत्री को अपनी विदेश यात्राएं बंद करनी चाहिए। वह अभी नीदरलैंड गए हुए हैं और वहां से तीन-चार अन्य देशों का भी दौरा करेंगे। एक तरफ लोगों को विदेश यात्रा टालने को कहा जा रहा है और दूसरी तरफ खुद विदेश जा रहे हैं।

बीते मंगलवार को भी सीएम मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र अपनी विदेश नीति और आर्थिक नीति की विफलताओं को छिपाने के लिए पश्चिम एशिया संकट का सहारा ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब सरकार हर समस्या का ठीकरा पश्चिम एशिया संकट पर फोड़ रही है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन के सीमित उपयोग, अनावश्यक विदेशी यात्राएं टालने, सोने की खरीद कम करने और अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन व इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की अपील की थी।
Share :
Tagschandigarh newshindi newsPatiala Newspunjab newsUnion Minister Ravneet Bittu Attacks CM Bhagwant Mann controversial statement
Previous Article

वकील हड़ताल पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: ...

Next Article

मेरठ: भीषण गर्मी के चलते 23 मई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vv
    Chandigarh Newsपंजाबशिमला

    हिमाचल: डॉ. अमरीन और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लिए सात फेरे

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Road Accident: बहन की पार्टी के बाद स्कूटी गड्ढे में गिरी, चेतन की मौत, दोस्त घायल

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • CM Sukhu Himachal
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 70+ पेंशनरों को 40 दिन में मिलेगा पूरा एरियर

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: परिवार रजिस्टर में नई पत्नी-बच्चों के नाम दर्ज, RTI से उठे सवाल

    October 23, 2026
    By hinditvnews
  • Tiger
    JaipurRajasthan

    राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

    October 15, 2026
    By hinditvnews
  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: चिट्टा तस्करी के दोषी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख जुर्माना

    December 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Tourism: हिमाचल में सैलानियों की चहलकदमी

  • Dig
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal IPS Promotion: हिमाचल के तीन IPS अफसरों को CM सुक्खू ने दिया नए साल का तोहफा

  • Fir
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चीनी नागरिक को पनाह देने वाला मकान मालिक भी एफआईआर में

Timeline

  • November 16, 2026

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • November 16, 2026

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • November 16, 2026

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • November 16, 2026

    महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • November 16, 2026

    धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kangna

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Accident

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Rohtang

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.