Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • आयुर्वेद के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज -डॉ. मुकेश शारदा यह सम्मान पाने वाले भारत के पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर

  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab by election: कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग करोड़ों की मालकिन

Punjab by election: कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग करोड़ों की मालकिन

By hinditvnews
October 25, 2024
140
0
Wading

Punjab by election: कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग करोड़ों की मालकिन, मनप्रीत बादल और डिंपी ढिल्लों बहुत पीछे

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Fri, 25 Oct 2024

गिद्दड़बाहा से भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल, आप के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और कांग्रेस की उम्मीदवार अमृता वड़िंग ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। प्रदेश की विधानसभा सीट गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, बरनाला और चब्बेवाल के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन के आखिरी दिन पंजाब के कई बड़े नेता नामांकन दाखिल कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले वीरवार को गिदड़बाहा सीट से भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बताते चलें कि उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने चुनाव लड़ने के इनकार कर दिया है।

गिदड़बाहा सीट पर उपचुनाव के लिए इस बार भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणिय मुकाबला है। गिद्दड़बाहा से भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल, आप के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और कांग्रेस की उम्मीदवार अमृता वड़िंग ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग पार्टी के पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग की पत्नी हैं।

तीनों प्रत्याशी करोड़पति
नामांकन पत्र में तीनों उम्मीवारों ने अपने संपत्तियों का ब्यौरा भी दिया है। गिद्ड़बाहा से तीनों प्रत्याशी लखपति नहीं बल्कि करोड़पति हैं। तीनों के पास करोड़ों की संपत्ति है। तीनों प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारी को अपनी-अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है, उसके अनुसार तीनों प्रत्याशियों में से सबसे ज्यादा धन दौलत अमृता वड़िंग के पास है। अमृता वड़िंग पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल से भी ज्यादा धनवान हैं।

 

मनप्रीत बादल के बैंक अकाउंट में 2.21 लाख रुपये
नामांकन पत्र में दिए गए संपत्ति की जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह बादल के पास कुल 1.66 करोड़ चल संपत्ति है। वहीं उनके पास 1.57 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें कमर्शियल इमारत है। उनके पास एक लाख रुपये कैश हैं। बैंक अकाउंट की अगर बात करें तो उनके खातों में 2.21 लाख रुपये जमा है। वहीं ज्वेलरी के तौर पर मनप्रीत सिंह बादल के पास 3.65 लाख रुपये के सोने के गहने हैं।

अमृता वड़िंग नौ करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग की पत्नी व गिद्दड़बाहा से कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग के पास चल व अचल संपत्ति 9 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनके पास चल संपत्ति 4.61 करोड़ रुपये और 4.57 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा अमृता के पास 2.73 लाख रुपये कैश है। वहीं, उनके दो बैंक अकाउंट भी हैं, जिनमें 24669 रुपये जमा हैं। उन्होंने 65.69 लाख रुपये निवेश भी किए हैं। इसके अलावा अमृता वड़िंग ज्वेलरी की भी शौकिन हैं। नामांकन पत्र में दिए गए ब्यौरे के अनुसार उनके पास 33 लाख रुपये के गहने हैं।

डिंपी ढिल्लों के पास पांच करोड़ की संपत्ति
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी डिंपी ढिल्लों भी करोड़पति हैं। डिंपी ढिल्लों लगभग 5 करोड़ रुपये की चल व अचल संपति के मालिक हैं। उनके पास 1.70 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 3.28 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसके अलावा 22.06 लाख रुपये सोने के गहने हैं। डिंपी ढिल्लों के पास लाइसेंसी हथियार भी है। उनके पास एक पिस्टल है, जिसकी किमत डेढ़ लाख रुपये है।
Share :
Tagschandigarh newsGiddarbaha by election Congress candidate Amrita warring have nine crores propertyhindi newspunjab news
Previous Article

मुरादाबाद में हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ...

Next Article

Rahul Gandhi: अचानक दिल्ली के उत्तम नगर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज बारिश-ओलावृष्टि, कल अंधड़ का अलर्ट

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    उत्तराखण्ड

    निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर छह माह तक स्थिति स्पष्ट करे सरकार

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Sambhal
    उत्तर प्रदेश

    संभल हिंसा: 208 आरोपियों के खिलाफ 4175 पन्नों में चार्जशीट दाखिल

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Himalayas
    राष्ट्रीय

    3 डिग्री तापमान बढ़ने पर हिमालय के 90% हिस्से को साल भर सूखे का करना पड़ेगा सामना, अध्ययन में सामने ...

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Bsf
    Chandigarh Newsपंजाब

    BSF जवान वापसी: पीके शॉ के साथ टॉर्चर? पत्नी ने बताई हालत

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ी, कई दिनों तक बरसेंगे बादल

    February 2, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2025: जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ेगा, ड्रोन टैक्सी सेवाएं शुरू होंगी

  • himachal high court
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: शौचालयों में महिलाओं से अतिरिक्त वसूली पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त

  • Vv
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Robert Vadra In Shimla: शिमला पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा

Timeline

  • March 11, 2026

    आयुर्वेद के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज -डॉ. मुकेश शारदा यह सम्मान पाने वाले भारत के पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • #DrMukeshSharda

    आयुर्वेद के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज -डॉ. मुकेश शारदा यह सम्मान पाने वाले ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.