Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • What We have Learned is a Handful; What We have not Learned is the Size of the World

  • State of Working India 2026: India's Young Workforce is Growing and Getting More Educated

  • VinFast Continues Award Momentum in India with Wins at Jagran Hi-Tech and Car&Bike Awards 2026

  • Sauce Labs CEO, Prince Kohli, Says $1 Trillion Software Quality Industry Has Been "Building Wrong" for 20 Years

  • Emergence Launches India's First Frontier AI Lab for Autonomous Agents to Power the Nation's Shift from IT Services to Advanced Manufacturing

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab News: सांसद परनीत कौर आज भाजपा में होंगी शामिल।

Punjab News: सांसद परनीत कौर आज भाजपा में होंगी शामिल।

By hinditvnews
March 14, 2024
337
0
Parneet

सांसद परनीत कौर आज भाजपा में होंगी शामिल, शाही सीट पटियाला में खत्म हो सकता BJP का वनवास

पंजाब की शाही सीट पटियाला से चार बार कांग्रेस की सांसद रही कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर गुरुवार को बीजेपी में शामिल होंगी। वहीं परनीत कौर को बीजेपी पटियाला से सीट दे सकती है क्योकि वो बीते 25 सालों से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इसके साथ ही ये 30 सालों में पहला मौका होगा जब भाजपा का कोई उम्मीदवार इस सीट से चुनाव लड़ेगा।

 चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी बेटी जय इंदर कौर के बाद पंजाब की ‘शाही सीट’ पटियाला से चार बार कांग्रेस की सांसद रहीं उनकी पत्नी परनीत कौर गुरुवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगी। परनीत कौर पिछले 25 वर्षों से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। वह इस सीट से भाजपा उम्मीदवार हो सकती हैं। गत 30 वर्षों में पटियाला सीट के राजनीतिक इतिहास में पहला मौका होगा, जब भाजपा का कोई उम्मीदवार इस सीट से चुनाव लड़ेगा।

दो बार के पंजाब के मुख्यमंत्री व पूर्व कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने सांसद परनीत कौर को तीन फरवरी 2023 को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद भी परनीत पति कैप्टन अमरिंदर के कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं और तब से ही यह तस्वीर स्पष्ट हो गई थी कि लोकसभा चुनाव के करीब आकर परनीत कौर भाजपा में शामिल हो जाएंगी।

कल अमरिंदर सिंह ने नड्डा से की थी मुलाकात

दो दिन पहले गत मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही यह कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में परनीत कौर ही पटियाला से उम्मीदवार हो सकती हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन हो जाने के बाद भी पटियाला सीट भाजपा के खाते में जाएगी। परनीत कौर की उम्र 79 वर्ष है, लेकिन उनके लिए भाजपा 75 से अधिक उम्र के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारने की अपनी नीति में भी ढील दे सकती है।

बता दें कि कांग्रेस छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का गठन कर भाजपा के साथ गठबंधन किया था। 2022 के विधानसभा में इस सीट से पीएलसी के उम्मीदवार के तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़े थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पीएलसी का भाजपा में विलय कर लिया था।

परनीत कौर पटियाला में लहरा सकती पहली बार बीजेपी का झंडा

अब भाजपा अगर परनीत कौर को टिकट देती है तो यह तय है कि पटियाला सीट पर पहली बार भगवा झंडा फहराएगा। पहले गठबंधन के दौरान इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल ही चुनाव लड़ता था। परनीत कौर कांग्रेस से 1999, 2004 व 2009 का लोकसभा चुनाव लगातार जीती थीं। 2014 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धर्मवीर गांधी से वह चुनाव हार गईं, लेकिन 2019 में उन्होंने पुनः जीत हासिल की थी।

 

Share :
Tagsews of parmeet kaurnews of amrinder singhnews of chandigarhnews of PUnews of punjab
Previous Article

Kisan Mahapanchayat: ‘देश में एक बड़े आंदोलन ...

Next Article

Haryana Politics: जिस सीट से लड़ेंगे मनोहर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    पंजाब

    कोटकपूरा में मजदूर ने ईंट-पत्थरों से किया एक व्यक्ति का कत्ल

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherपंजाब

    Punjab Mausam: पंजाब में अधिकतम पारे में 2.2 डिग्री की गिरावट से गर्मी से मामूली राहत

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • Nayab Saini
    पंजाबहरियाणा

    Haryana Lok Sabha Election: दोपहर 12 बजे तक 26.9% कुल मतदान

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    पंजाब

    Jalandhar: शादी का झांसा देकर एनआरआई की बेटी से दुष्कर्म

    March 8, 2024
    By hinditvnews
  • Job
    पंजाब

    PPSC Recruitment 2024: आज से करें पंजाब में पशुचिकित्सा अधिकारियों भर्ती के लिए आवेदन

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • हरियाणा

    Lok Sabha Elections: रोहतक से इस अभिनेता को उतारने की जुगत में भाजपा

    March 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    धार्मिकहिमाचल प्रदेश

    राज दरबार में 100 साल तक चला पीढ़ी दर पीढ़ी छुआछूत का मुकदमा, ब्राह्मणों ने कर दिया था

  • gaggal airport sshimla
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    गगल से देहरादून, नोएडा और जयपुर के लिए सीधी उड़ान, शेड्यूल में बदलाव

  • Weather Alert
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: कई भागों में एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने के आसार, दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Timeline

  • March 17, 2026

    What We have Learned is a Handful; What We have not Learned is the Size of the World

  • March 17, 2026

    State of Working India 2026: India's Young Workforce is Growing and Getting More Educated

  • March 17, 2026

    VinFast Continues Award Momentum in India with Wins at Jagran Hi-Tech and Car&Bike Awards 2026

  • March 17, 2026

    Sauce Labs CEO, Prince Kohli, Says $1 Trillion Software Quality Industry Has Been "Building Wrong" for 20 Years

  • March 17, 2026

    Emergence Launches India's First Frontier AI Lab for Autonomous Agents to Power the Nation's Shift from IT Services to Advanced Manufacturing

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • What We Have Learned Is A Handful; What We Have Not Learned Is The Size Of The World

    What We have Learned is a Handful; What We have not Learned is the Size ...

    By hinditvnews
    March 17, 2026
  • State Of Working India 2026: India's Young Workforce Is Growing And Getting More Educated

    State of Working India 2026: India's Young Workforce is Growing and Getting More Educated

    By hinditvnews
    March 17, 2026
  • Vinfast Continues Award Momentum In India With Wins At Jagran Hi Tech And Car&bike Awards 2026

    VinFast Continues Award Momentum in India with Wins at Jagran Hi-Tech and Car&Bike Awards 2026

    By hinditvnews
    March 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.