Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab Weather:दो दिन तक साफ रहेगा आसमान

Punjab Weather:दो दिन तक साफ रहेगा आसमान

By hinditvnews
October 11, 2023
344
0
Weather

Punjab Weather Today: पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, दो दिन तक साफ रहेगा आसमान; फिर बारिश की होगी बौछार

Punjab Weather Today पंजाब में आने वाले दिन में भी पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में दो दिन तक मौसम साफ रहेगा तो वहीं 14 और 15 अक्टूबर को फिर से मौसम बदलेगा और विभिन्न स्थानों पर हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मानसून की विदाई होने के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।

HIGHLIGHTS

  1. पंजाब में दो दिन तक साफ रहेगा मौसम
  2. 14 और 15 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम
  3. कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
  4. जोरदार बारिश से तापमान में आई गिरावट

 

संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: पंजाब के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बीते दो दिनों से पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे सुबह और रात के तापमान में गिरावट देखी गई। लोगों ने हल्की ठंड का अहसास किया।

आने वाले दिन में भी पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में दो दिन तक मौसम साफ रहेगा तो वहीं, 14 और 15 अक्टूबर को फिर से मौसम बदलेगा और विभिन्न स्थानों पर हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जोरदार बारिश से तापमान में आई गिरावट

मानसून की विदाई के बाद पहली बार सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार मध्यरात्रि के बाद से लेकर मंगलवार सुबह पांच बजे के दौरान पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के बीच जमकर बारिश हुई।

सोमवार रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे से मौसम का मिजाज बदल गया। शुरू में तेज हवाएं चली और फिर बूंदाबांदी हुई। करीब एक बजे के बाद से जोरदार बारिश शुरू हो गई, जो कि सुबह तक रुक रुककर जारी रही।

तीन दिन तक बारिश की संभावना

बारिश की वजह से जहां दिन व रात के तामपान में कमी आई, वहीं हवा में तैर रहे प्रदूषण से भी थोड़ी राहत मिली। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 14 से 16 अक्टूबर तक पंजाब में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

बारिश होने पर सोमवार की तुलना में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। जयादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कहां कितनी हुई बारिश?

वहीं, रात का तापमान भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अमृतसर, पठानकोट, एसबीएस नगर में न्यूनतम तामपान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना, बरनाला, होशियारपुर, रोपड़, मोगा, जालंधर, फिरोजपुर, पटियाला में न्यूनतम तामपान 19 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार सुबह पांच बजे तक चंडीगढ़ में 4.6 मिलीमीटर, अमृतसर में 17.6 मिलीमीटर, लुधियाना में 18.8 मिलीमीटर, पटियाला में 23.3 मिलीमीटर, गुरदासपुर 12.5 मिलीमीटर, एसबीएस नगर 3.7 मिलीमीटर, बरनाला 1.5 मिलीमीटर, फतेहगढ़साहिब में 19.0 मिलीमीटर, जालंधर में 16.5 मिलीमीटर, रोपड़ 2.5 मिलीमीट वर्षा दर्ज की गई।

 

Share :
Tagsnews of chandiggarhnews of ludhiananews of punjabweather of punjab
Previous Article

रजनी को मकान के लिए प्रशासन ने ...

Next Article

Delhi Traffic:इन रास्तों पर वाहन प्रवेश पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Siddu
    पंजाब

    Punjab News: सिद्धू मूसेवाला के घर आने वाली हैं खुशियां

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Musium
    पंजाब

    International Museum Day: 71 साल के चंडीगढ़ के संग्रहालयों में सैकड़ों साल पुरानी चीजें संग्रहित

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherपंजाब

    तपती-जलती गर्मी: पंजाब में टूटा रिकॉर्ड, 47.4 डिग्री तापमान पर झुलसे लोग

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    पंजाब

    Highcourt: हरियाणा में 57 फीसदी आरक्षण को चुनौती

    May 17, 2024
    By hinditvnews
  • Bhatinda
    पंजाब

    किराना की दुकान में नाबालिग बच्‍चे से बिकवाया जा रहा था नशा

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Sukhna
    पंजाबहरियाणा

    Chandigarh: रॉक गार्डन, बर्ड पार्क और सुखना के लिए शटल बस शुरू

    November 18, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Cmsukhu Ll
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: उद्योगों पर मिल्क-पर्यावरण उपकर 31 मार्च तक टला

  • Hrtc Bus To Ayodhya
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: उत्तर प्रदेश से समझौते के बाद अयोध्याधाम के लिए चलेंगी बसें, अब काउंटर साइन का इंतजार

  • Aag
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: सुबाथू के जाड़ला में चलती कर में लगी आग

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.