Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

  • India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

  • After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

  • Luxury Housing Outperforms Amid Global Headwinds

  • Glow by Kirtilals Unveils 'The Frill Collection': A Contemporary Natural Diamonds Collection, Inspired by Graceful Movement

उत्तर प्रदेशधार्मिक
Home›उत्तर प्रदेश›Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दुल्हन सी सजी अयोध्या, 500 साल इंतजार के बाद विराजेंगे भगवान; देशभर में दीपोत्सव

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दुल्हन सी सजी अयोध्या, 500 साल इंतजार के बाद विराजेंगे भगवान; देशभर में दीपोत्सव

By hinditvnews
January 22, 2024
377
0
Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir Pran Pratishtha रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर राममय हो गया है। अयोध्या तो प्रभु राम के लिए सज ही चुकी है देश के अन्य स्थानों पर चहुंओर राम नाम की धूम है।कई राज्यों में प्रतिष्ठित संस्थान सिनेमाघर होटल रेस्तरां सरकारी व निजी स्कूल पंचायत सामुदायिक भवन पार्क रिहायशी सोसाइटियां प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण करेंगी ताकि अधिकाधिक लोग इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन सकें।

HIGHLIGHTS

  1. मंदिरों के साथ घरों में भी हवन आदि अनुष्ठान, लोगों ने घरों में की सजावट।
  2. लाइव प्रसारण की तैयारी, सिनेमाघरों से लेकर तमाम संस्थाओं ने की व्यवस्था।
  3. स्वर्ण मुकुट, रजत धनुष बाण धारण कर दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी। Ram Mandir Pran Pratishtha अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में धूम है, सभी का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। पूरा देश राममय हो चुका है। अयोध्या तो प्रभु राम के लिए सज ही चुकी है, देश के अन्य स्थानों पर चहुंओर राम नाम की धूम है। लोगों ने घरों को दीपोत्सव जैसा सजा दिया है। मंदिरों व घरों में अनुष्ठान और भंडारे हो रहे हैं।कई राज्यों में प्रतिष्ठित संस्थान, सिनेमाघर, होटल, रेस्तरां, जिला जेल, सरकारी व निजी स्कूल, पंचायत, सामुदायिक भवन, पार्क, रिहायशी सोसाइटियां प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण करेंगी, ताकि अधिकाधिक लोग इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन सकें।

     

    राधा-कृष्ण भी सियाराम के रूप में नजर आएंगे

    मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशवदेव राम बनकर दर्शन देंगे तो भागवत भवन में राधा-कृष्ण भी सियाराम के रूप में नजर आएंगे। मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया, ठाकुर बांकेबिहारी पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भेष में सिर पर स्वर्ण मुकुट, रत्न जड़ित स्वर्ण रजत आभूषण धारण करके हाथ में चांदी का धनुष लिए भक्तों को दर्शन देंगे।

    ठाकुर राधावल्लभ लाल, ठाकुर राधासनेह बिहारी, राधादामोदर भी प्रभु श्रीराम के रूप में दर्शन देंगे। यहां पहली बार भागवत भवन में विराजे श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार की छवि सियाराम के रूप में दर्शन देगी। जन्मस्थान के मंदिरों के भीतरी भाग को पत्र, पुष्प से सजाया जाएगा। भागवत भवन के चारों ओर केसरिया ध्वजा व भगवान श्रीराम की दिव्य छवि छवि लगाई जाएगी। ठाकुर केशव देव भी राम के रूप में दर्शन देंगे।

    सज गई बुंदेलखंड की अयोध्या

    बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा नगरी भी सज संवरकर तैयार हो गई है, जहां विराजित श्रीरामराजा सरकार का विशेष पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर नगर सहित आसपास के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विशेष पूजन के अलावा बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीप जलाए जाएंगे और बेतवा जी की आरती होगी। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    हिमाचल में कई जगह सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा

    हिमाचल प्रदेश में समारोह का कई जगह सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। जगह-जगह मंदिरों में भजन-कीर्तन, हवन व भंडारों का आयोजन होगा। मंडी में 5000 दीप जलाए जाएंगे। हमीरपुर के नरेली स्थित मंदिर में 11 हजार दीपक जलाए जाएंगे। लोगों ने दीपावली की तरह घर सजाए हैं। भगवान रघुनाथ जी की नगरी कुल्लू में सोमवार को पांच लाख दीप जलाए जाएंगे। कुल्लू में 459 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। 15 जगह सुंदरकांड का पाठ होगा। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशन से सजाया गया है।

    पंजाब में भी उल्लास कम नहीं

    श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंजाब में भी उल्लास कम नहीं है। न सिर्फ मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल सज गए, बल्कि रामभक्तों के घर भी रोशनियों से जगमगा रहे हैं। ‘मेरी झोपड़ी के भाग जाग जाएंगे’ जैसा भाव हर रामभक्त के दिल में है। इस अवसर पर राज्य के 3,400 से अधिक मंदिरों में जहां विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे, प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए 1,500 से अधिक एलईडी व एलसीडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।

    प्रसाद के रूप में 3,500 क्वि‍टल से अधिक लड्डुओं का वितरण होगा और 2,500 से अधिक भंडारे भी लगेंगे। वहीं, हरियाणा में 15 हजार मंदिरों में लाइव प्रसारण होगा। सभी व्यवस्थाएं संबंधित मंदिरों की प्रबंध कमेटियों ने अपने-अपने स्तर पर की है।

    छत्तीसगढ़ में में जगह-जगह राम कथा का आयोजन

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जगह-जगह राम कथा का आयोजन किया गया है। देवालयों में विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है। वीआइपी रोड स्थित राम मंदिर में विशेष महाआरती के साथ हजारों की संख्या में दीए जलाए जाएंगे। कोटा स्थित हनुमान कथा (बागेश्वर धाम) कार्यक्रम स्थल में शाम छह बजे 11 लाख दीपों के साथ भगवान राम की महाआरती होगी।

    भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी में मानस गान समेत महाआरती का आयोजन है। जगदलपुर में ढाई लाख दीए प्रज्जवलित किए जाने की तैयारी है। कई नगरों समेत राज्य के गांव-गांव में मानस मंडलियां मानस का पाठ कर रही हैं।

    उत्तराखंड के महादेव मंदिर में 21 हजार दीप प्रज्वलित होंगे

    देवभूमि उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर अयोध्या में होने वाले समारोह का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था है। देहरादून में टपकेश्वर स्थित महादेव मंदिर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। देहरादून के परेड मैदान और हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी में मां गंगा के तट को भी दीयों से रोशन किया जाएगा। शीतकालीन गद्दीस्थलों में भी दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नैनीताल के नयनादेवी मंदिर में भजन-कीर्तन होंगे। पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में 5001 दीप जलेंगे। चंपावत जिले के शारदा घाट में गंगा आरती व दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा।

    राजस्थान में शोभायात्रा निकाली जाएगी

    जयपुर के रामनिवास बाग में स्थित अल्बर्ट हाल पर राम मंदिर का छोटा स्वरूप बनाया गया है। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी और हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा होगी। बांसवाड़ा में भी शोभयात्रा निकाली जाएगी। जैसलमेर में तनोट माता के मंदिर में सोमवार को अखंड पाठ की पूर्णाहुति होगी। दौसा जिले के मेंहदीपुर बालाजी में रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों का अयोजन शुरू हुआ। जोधपुर में 630 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण लोगों को दिखाया जाएगा। यहां प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने सफाई कार्य किया।

    बंगाल में 500 लीटर तेल वाला दीया जलाया जाएगा

    22 जनवरी को कोलकाता के पानीहाटी में लगभग 200 किलोग्राम वजन और 500 लीटर तेल वाला एक विशाल मिट्टी का दीया जलाया जाएगा। यह 14 फीट लंबा और 4.5 फीट चौड़ा है। कोलकाता सहित राज्यभर के मंदिरों में भव्य तैयारी है। राम-सीता के साथ अन्य मंदिरों को भी सजाया गया है।

    बिहार के मंदिरों व घरों में दीपोत्सव

    बिहार के मंदिरों व घरों में दीपोत्सव के साथ लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है। माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम व जानकी मंदिर में भव्य आयोजन होगा। पूरे जिले में करीब 10 लाख राम ज्योति जलेगी। वहीं, नेपाल के जनकपुरधाम में भव्य रूप से सजावट की गई है। यहां सवा लाख दीप जलेंगे।

    झारखंड में भी होगा सीधा प्रसारण

    रांची के श्रीराम-जानकी मंदिर, पहाड़ी मंदिर, जमशेदपुर के लक्ष्मीनारायण बिरला मंदिर, बोकारो के चास में स्थित हनुमान मंदिर तथा दुमका के शिवपहाड़ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में एलईडी और प्रोजेक्टर के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

Share :
Tagsayodhya ram mandirnews of ram mandir
Previous Article

विरोध झेलने के बाद भी नहीं टूटा ...

Next Article

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: रामलला का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ram mandir
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: आज अनुष्ठान का छठा दिन, 114 कलशों के जल से रामलला की मूर्ति को कराया ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • pm modi
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ram Mandir: ‘PM मोदी की लीडरशिप और मेहनत का परिणाम है राम मंदिर’, प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री के कायल ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री योगी

    September 4, 2023
    By hinditvnews
  • Bus
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार से अयोध्या के लिए आज से चलेगी रोडवेज बस

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Ayodhya Ram Mandir Timings And History 1
    उत्तर प्रदेशधार्मिक यात्रा

    Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूर्वांचल में हाईअलर्ट, PFI सिमी से जुड़े 115 लोगों पर ATS व STF की ...

    January 16, 2024
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: ‘आज शाम नए मंदिर में रखी जाएगी रामलला की मूर्ति, कल होगी प्राण प्रतिष्ठा’- आचार्य ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Decisions: गांवों में भी आएंगे अब पानी के बिल, बसों में कर्मियों की मुफ्त यात्रा बंद

  • Volvo
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    83 दिन बाद कसोल पहुंची वोल्वो बस

  • Death
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: चंदुआ गांव के सैनिक का दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन, किडनी देकर भी बहन नहीं बचा पाई जान

Timeline

  • July 25, 2026

    Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

  • July 25, 2026

    India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

  • July 25, 2026

    After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

  • July 25, 2026

    Luxury Housing Outperforms Amid Global Headwinds

  • July 25, 2026

    Glow by Kirtilals Unveils 'The Frill Collection': A Contemporary Natural Diamonds Collection, Inspired by Graceful Movement

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dr. Azad Moopen Meets Shri D.k. Shivakumar; Reaffirms Aster Dm Quality Care's Commitment To Karnataka With Rs 1,315 Crore Investment

    Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka ...

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • India's Next Growth Story Lies In The Rise Of Retail And Commercial Real Estate

    India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • After 22 Years In Real Estate, Dr. Renu Rana Launches Renaliyas

    After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.