Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

धार्मिकबिलासपुरहिमाचल प्रदेश
Home›धार्मिक›Ram Mandir: स्वर्ग की अनुभूति और हर तरफ प्रकाश देखकर बह गई आंसूओं की धारा, अयोध्या में श्री राम के अलावा कुछ नहीं दिखा

Ram Mandir: स्वर्ग की अनुभूति और हर तरफ प्रकाश देखकर बह गई आंसूओं की धारा, अयोध्या में श्री राम के अलावा कुछ नहीं दिखा

By hinditvnews
January 23, 2024
215
0
Aydhya News

पिछले दिनों श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण आया तो शरीर में जैसे नई उर्जा का संचार सा हो गया और उसी क्षण से अयोध्या जाने की उत्सुकता बढ़ने लगे। गाड़ी में अयोध्या श्रीराम मंदिर से कुछ दूरी पर बनाए गए महात्माओं से शिविरों में पहुंचाया। वहां देश भर में महात्माओं की भीड़ देखकर मन को शांति सी आई।बिलासपुर। विश्वास तो नहीं था कि दोबारा कभी अयोध्या जा पाऊंगा, क्योकिं वर्ष 1992 में यह प्रण लेकर आ गया था कि अब जीवन में तभी अयोध्या श्रीराम मंदिर आऊंगा, जबकि यह मंदिर बन जाएगा, अन्यथा आजीवन अयोध्या के दर्शन नहीं करूंगा। इसके बावजूद दिल में एक उम्मीद थी कि कभी न कभी यह मंदिर बनकर तैयार होगा और मंदिर जाना होगा। शायद यही उम्मीद आज दिन तक जीवित रखे हुए थी।

पूरे सफर में मंदिर के बारे में सोचता रहा

पिछले दिनों श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण आया तो शरीर में जैसे नई उर्जा का संचार सा हो गया और उसी क्षण से अयोध्या जाने की उत्सुकता बढ़ने लगे। 20 जनवरी को बिलासपुर से अंबाला तक निजी वाहन में गया। अंबाला से लखनऊ के ट्रेन ली। सफर लंबा था। पूरे सफर में यही विचार बार बार आ रहा था कि प्रभु श्रीराम का मंदिर कैसा बना होगा।

मंजिल पास आती गई, मन अधीर होने लगा

इंटरनेट मीडिया पर जिस तरह से बनाया गया है उसी तरह का होगा। क्या वहां जाकर कुछ नया भी लगेगा या सामान्य ही अनुभव होगा। इन्हीं पशोपेश के बीच लखनऊ पहुंचा। वहां पहुंचते ही प्रशासन की ओर से एक अधिकारी गाड़ी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने स्वागत किया और कहा कि हम आपको अयोध्या ले जाने के लिए आए हैं। जैसे ही प्रशासन की ओर से भेजी गाड़ी में वहां तो मन अधीर सा होने लगा। बड़ी मुश्किल से मन को समझाते हुए अधिकारी से थोड़ी बहुत बातचीत की।

सारी दुनिया को था 22 जनवरी का इंतजार

गाड़ी में अयोध्या श्रीराम मंदिर से कुछ दूरी पर बनाए गए महात्माओं से शिविरों में पहुंचाया। वहां देश भर में महात्माओं की भीड़ देखकर मन को शांति सी आई। वह 22 जनवरी को वह दिन आया जिस दिन का सारी दुनिया बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही थी। शिविर से बाहर निकले तो चारों और श्रीराममय माहौल था।

गाड़ी ने सीधे ही आयोजन स्थल के ब्लॉक नंबर आठ वीआइपी ब्लॉक में छोड़ा। ब्लॉक में प्रवेश करते ही मन मष्तिष्क में एक बिजली से कौंध गई। चारों और की नजारा देखकर अनुभूति हुई कि स्वर्ग तो यही है।

आंखों से बहने लगे आंसू

जिस स्थान को पहले हम लोग नरक कहते थे वह आज स्वर्ग बन गया है। चऊं और प्रकाशोत्सव और प्रभु श्रीराम की भक्ति को देखकर आसपास या परिचितों से कुछ बात कर पाता उससे पहले आंखों से आंसू आ गए। यह आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। हमारे सामने ही मंदिर का मुख्य द्वार था। एक बार जो उस द्वार की ओर नजर गई तो वहां से फिर नजर हटी ही नहीं। मानों सब कुछ शून्य हो गया था और जुबान पर ताला सा लग गया था। मन में सिर्फ प्रभु श्रीराम का ही जाप हो पा रहा था। रह रह कर आंखों से आंसू आए जा रहे थे।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बहुत से कार्यक्रम हुए, लेकिन एक बार जो श्रीराम की लगन लगी तो कुछ पता नहीं चला कि आयोजन स्थल पर कौन आ रहा है? क्या हो रहा है और कौन क्या बोल रहा है। उस कुछ घंटे के कार्यक्रम में जो भी मनोभव रहे उनका शब्दों में जीवन भर नहीं कर पाऊंगा।

आज अयोध्या स्वर्ग है

अभी भी सिर्फ इतना याद है कि मन में यही आ रहा था कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की अंतिम स्टेज में होने की बावजूद अगर बच गया हूं तो भगवान में शायद इसी क्षण को देखने के लिए बचाया है। अब तो भगवान अपने पास भी बुला लें तो कोई मन नहीं है। वहां से वापस आते वक्त गहन में यही बात आ रही थी कि अगर कोई मुझसे पूछ लेगा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर कैसा है और वहां का नजारा कैसा तो शब्दों में वर्णन करें करूंगा। पहले जिस क्षेत्र को हम धरती का नरक की संज्ञा देते हुए कहते थे कि अगर नरक की टिकट कटानी है तो अयोध्या जा आओ, आज वह अयोध्या स्वर्ग बन गई है।

Share :
Tagsbilaspur HPhindi news
Previous Article

Bihar Politics : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक ...

Next Article

Himachal Weather: कई भागों में पांच दिन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather Update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: मैदानी इलाकों में कोहरा, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Pushpa 2
    फ़िल्ममनोरंजन

    Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग में छिड़की गई रहस्यमयी स्प्रे

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Kissan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: किसानों को रोकने के लिए यूटी पुलिस ने कसी कमर, सीमाएं सील

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Rape
    उत्तर प्रदेश

    Meerut: टॉफी देने के बहाने छह साल की बच्ची से दरिंदगी

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Jogindra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Govt Jobs: जोगिंद्रा सहकारी बैंक सोलन में 32 पदों की भर्ती, मंजूरी मिली

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Jyoti
    हरियाणा

    Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के वीडियो से बनी फेमस, दानिश से मिलकर बदली जिंदगी

    May 21, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • uttrakhand
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 455 सड़कें बंद, लोक निर्माण विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • Baddi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विद्युत ठेकेदारों का नए टेंडर भरने से इनकार

  • Sonia
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला आ सकती हैं, सोनिया गांधी

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.