Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

  • India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

  • After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

  • Luxury Housing Outperforms Amid Global Headwinds

  • Glow by Kirtilals Unveils 'The Frill Collection': A Contemporary Natural Diamonds Collection, Inspired by Graceful Movement

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Rishikesh Accident: ट्रायल के दौरान फटा टायर

Rishikesh Accident: ट्रायल के दौरान फटा टायर

By hinditvnews
January 9, 2024
311
0
Uttrakhand

Rishikesh Accident: ट्रायल के दौरान फटा टायर, वन क्षेत्राधिकारी समेत चार की खाई में गिरकर मौत; एक लापता और पांच घायल

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में शक्ति नहर के किनारे बड़ी दुर्घटना हुई। वन्यजीवों की सुरक्षा व बचाव कार्य को खरीदे गए इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल के दौरान टायक फट गया। इससे वन क्षेत्राधिकारी समेत चार लोगों की खाई में गिरकर मौत हो गई जबकि पशु चिकित्साधिकारी समेत पांच अन्य घायल हो गए। वहीं एक महिला नहर में जा गिरी।

HIGHLIGHTS

  1. राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में शक्ति नहर के किनारे हुई दुर्घटना, पांच घायल, महिला वन्य जीव प्रतिपालक लापता
  2. वन्य जीवों की सुरक्षा व बचाव कार्य के लिए खरीदे गए इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन का लिया जा रहा था ट्रायल

ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में वन्यजीवों की सुरक्षा व बचाव कार्य को खरीदे गए इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन के ट्रायल के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) व एक उप वन क्षेत्राधिकारी (डिप्टी रेंजर) समेत चार लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना के समय वन विभाग की वन्य जीव प्रतिपालक महिला अधिकारी वाहन से छिटककर चीला नहर में जा गिरीं, जबकि पशु चिकित्साधिकारी समेत पांच अन्य घायल हो गए। नहर में गिरी महिला अधिकारी की एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।

दुर्घटना वाहन का बायीं तरफ का पिछला टायर फटने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति काफी तेज थी, जिस कारण टायर फटने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा। वाहन पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और इसके बाद चीला नहर की सुरक्षा दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मृतक वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के भाई हैं। सभी घायलों का ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

सोमवार शाम करीब पांच बजे की घटना

दुर्घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे ऋषिकेश से 15 किमी आगे चीला जल विद्युत गृह के पास हुई। यह स्थान हरिद्वार शहर से करीब सात किमी की दूरी पर है। वन विभाग ने पिछले दिनों बेंगलुरु की प्रवेग डायनामिक्स कंपनी से वन्यजीवों की सुरक्षा व बचाव कार्य के लिए इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन खरीदा था।

सोमवार शाम इस वाहन का ट्रायल लेने के लिए वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व वाहन निर्माता कंपनी के कर्मचारी वन विभाग के चीला कार्यालय से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे।

वाहन मुश्किल से 700 मीटर ही चला होगा कि चीला शक्ति नहर मार्ग पर पिछला टायर फटने से चालक नियंत्रण खो बैठा। पेड़ से टकराने के बाद नहर की सुरक्षा दीवार से वाहन के टकराने के दौरान उसमें सवार वन अधिकारियों समेत चार लोग सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि महिला अधिकारी आलोकी शक्ति नहर में गिर गईं। वाहन में चालक समेत 10 लोग सवार थे।

खाई में गिरे चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को ऋषिकेश एम्स पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शैलेश घिल्डियाल (वन क्षेत्राधिकारी), प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकारी), सैफ अली खान व कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया।

शेष पांच घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम चीला शक्ति नहर में उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। वन विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी चीला कालोनी के रहने वाले, जबकि कंपनी के कर्मचारी बेंगलुरु के निवासी बताए जा रहे।

कंपनी का चालक चला रहा था वाहन

दुर्घटना के समय वाहन का संचालन कंपनी का चालक अश्विन बिजू कर रहा था। इस दौरान वन विभाग के दो अन्य चालक भी वाहन में सवार थे और वाहन संचालन की जानकारी ले रहे थे।

वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना के समय वन मंत्री अधिकारिक दौरे पर भुवनेश्वर गए हुए थे। ‘दैनिक जागरण’ को फोन पर उन्होंने बताया कि वह तत्काल वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, इसका पहले ट्रायल हो चुका था।

वन निदेशक समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने इसका ट्रायल लिया था। इसके बावजूद दुर्घटना कैसे हुई, इसकी विशेष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदना मृतकों के स्वजन व घायलों के साथ है। दुर्घटना में वन विभाग ने अपने पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों को खोया है।

पंजीकृत नहीं हुआ था वाहन

दुर्घटना का शिकार हुआ इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन अभी परिवहन विभाग में पंजीकृत नहीं हुआ था। सूत्रों की मानें तो वन विभाग इसे टाइगर सफारी में संचालित जिप्सी के विकल्प के तौर पर भी उपयोग करने की तैयारी कर रहा है। जिप्सी में चालक समेत आठ यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है। इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर में भी चालक समेत आठ यात्रियों के बैठने की क्षमता बताई जा रही है। ऐसे में दुर्घटना के समय यह वाहन ओवरलोड भी था।

दुर्घटना में मृतक

-शैलेश घिल्डियाल (42 वर्ष) (वन क्षेत्राधिकारी)

-प्रमोद ध्यानी (43 वर्ष) (उप वन क्षेत्राधिकारी)

-सैफ अली खान (25 वर्ष) (संविदा चालक वन विभाग)

-कुलराज सिंह (35 वर्ष) (वाहन कंपनी कर्मचारी)

दुर्घटना में घायल

-डा. राकेश नौटियाल (पशु चिकित्सक, राजाजी नेशनल पार्क)

-हिमांशु गोसाई (वाहन चालक)

-अमित सेमवाल (वाहन चालक)

-अश्विन बिजू (कंपनी का चालक)

-अंकुश (वाहन कंपनी कर्मचारी)

नहर में गिरकर लापता

सुश्री आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक)

 

 

Share :
Tagsnews accident of forest officers in uttrakhandnews of dehradunnews of haridwarnews of rishikeshnews of uttrakhand
Previous Article

Himachal News: बिजली कर्मचारियों का ‘हल्ला बोल’, ...

Next Article

Uttarakhand: आज से देहरादून से अयोध्या के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2024: यात्रा में अब तक 56 तीर्थयात्रियों की मौत

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand news
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: 48 घंटे बाद भी नहीं खुल पाया नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग, आवाजाही पूरी तरह से बंद

    August 24, 2023
    By hinditvnews
  • Radika
    उत्तराखण्ड

    एसीएस की अगुवाई में चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए में बनेगी कमेटी

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Train
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh: 22 मई को योगनगरी से रवाना होगी सात ज्योतिर्लिंग यात्रा ट्रेन

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Holi
    उत्तराखण्ड

    Nainital News: नैनीताल जिले में आज भी होली, अवकाश जारी

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Factory
    उत्तराखण्ड

    ऋषिकेश में आबादी के बीच टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    November 27, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (76)
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    राज्यसभा चुनाव: सुक्खू सरकार को झटका, पहले हुई क्रॉस वोटिंग, फिर पर्ची से जीते भाजपा के हर्ष महाजन

  • Mukesh
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News:’महिलाओं को जल्‍द देंगे 1500-1500 रुपये’

  • Download (47)
    लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    लाहौल में शीतलहर: तापमान माइनस 27 डिग्री सेल्सियस, जम गया तेल, दूध और पानी

Timeline

  • July 25, 2026

    Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

  • July 25, 2026

    India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

  • July 25, 2026

    After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

  • July 25, 2026

    Luxury Housing Outperforms Amid Global Headwinds

  • July 25, 2026

    Glow by Kirtilals Unveils 'The Frill Collection': A Contemporary Natural Diamonds Collection, Inspired by Graceful Movement

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dr. Azad Moopen Meets Shri D.k. Shivakumar; Reaffirms Aster Dm Quality Care's Commitment To Karnataka With Rs 1,315 Crore Investment

    Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka ...

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • India's Next Growth Story Lies In The Rise Of Retail And Commercial Real Estate

    India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • After 22 Years In Real Estate, Dr. Renu Rana Launches Renaliyas

    After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.