Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Rishikesh News:पानी के लिए तरस रहा नीलकंठ का ये गांव

Rishikesh News:पानी के लिए तरस रहा नीलकंठ का ये गांव

By hinditvnews
December 6, 2023
395
0
Rishikesh

Rishikesh: पानी के लिए तरस रहा नीलकंठ का ये गांव, 20 साल पुरानी पेयजल योजना; अब हुई खस्ता हाल

Rishikesh यमकेश्वर ब्लाक के नीलकंठ न्याय पंचायत के भादसी गांव में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। आलम यह है कि ग्रामीण पानी के लिए प्राकृतिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। इसके लिए उन्हें प्रतिदिन आधा से डेढ़ किमी तक की दूरी तय करनी पड़ रही है। नीलकंठ न्याय पंचायत के भादसी गांव में पुंडरासू पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति होती है।

ऋषिकेश। उत्तराखंड के कई जिले ऐसे हैं जहां पीने के पानी की किल्लत है। इन्हीं में से एक गांव है ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लाक के नीलकंठ न्याय पंचायत के भादसी गांव में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। यहां 150 से अधिक की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।

आलम यह है कि ग्रामीण पानी के लिए प्राकृतिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। इसके लिए उन्हें प्रतिदिन आधा से डेढ़ किमी तक की दूरी तय करनी पड़ रही है। नीलकंठ न्याय पंचायत के भादसी गांव में पुंडरासू पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति होती है। इस पेयजल योजना के लिए भी ग्रामीणों ने लंबा आंदोलन किया था। जिसके बाद वर्ष 2001-02 में यह पेयजल योजना बनकर तैयार हुई।

20 वर्ष पुरानी है पेयजल समस्या

पेयजल योजना से पुंडरासू के अलावा समीप के ही आंबेडकर ग्राम समलखेत व घैकल में भी पेयजल आपूर्ति की जाती है। योजना बनने के बाद कुछ वर्षों तक पेयजल आपूर्ति सामान्य रही। मगर, बाद में जल संस्थान ने इसी योजना से नीलकंठ मेला क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति भी जोड़ दी। 20 वर्ष पुरानी पेयजल योजना पर नए क्षेत्र के जोड़े जाने से यहां पेयजल की समस्या बढ़ने लगी।

पुंडरसू पंपिंग योजना अब हो रहा नाकाफी

पिछले कुछ वर्षो से अब पुंडरसू पंपिंग योजना यहां की आबादी की प्यास बुझाने में नाकाफी साबित हो रही है। भादसी के पूर्व ग्राम प्रधान जवाहर सिंह भंडारी ने बताया कि पहले तो गर्मियों के दिनों और नीलकंठ मेले के दौरान ही पानी का संकट होता था। मगर, अब सर्दियों में भी पानी का संकट होने लगा है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से गांव में पेयजल का संकट और भी गंभीर हो गया है।

शिकायत के बाद भी नहीं निकल रहा हल

इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। मगर, कोई संतोषजनक हल नहीं निकल पा रहा है। ग्राम प्रधान डबल सिंह भंडारी ने बताया कि करीब 20 वर्ष पुरानी पेयजल योजना पर मरम्मत के नाम पर कोई काम नहीं हो पाया है। जिससे पेयजल लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। आए दिन पंप खराब होने और बजट की कमी की बात कहकर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर देते हैं।

मरम्मत करने की करी मांग

ग्राम प्रधान डबल सिंह भंडारी ने विभाग से पेयजल लाइन की मरम्मत कर गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। इस संबंध में जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता शूरवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुंडारसू पंपिंग योजना में कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थी, जिसे ठीक कर दिया है। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की भी मरम्मत कर दी गई है। शीघ्र ही गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

 

Share :
Tagsnews of haridwarnews of neelkanthnews of rishikeshnews of uttrakhandnews village of rishikesh
Previous Article

सिलक्यारा सुरंग की कैविटी का होगा उपचार, ...

Next Article

कानूनगो पर लगे NOC दिलाने के नाम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pushkar
    उत्तराखण्ड

    नवंबर में आपदा पर होगा वैश्विक सेमिनार

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Exam
    उत्तराखण्ड

    देहरादून में 22 हजार अभ्यर्थियों ने दी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

    December 18, 2023
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    उत्तराखण्ड

    ऋषिकेश में पीएम मोदी की जनसभा शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dia
    उत्तराखण्ड

    Exclusive: एम्स के प्रोफेसर का दावा, केवल इस कैप्सूल से नियंत्रित होगी शुगर

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Varunavrat
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi: पल-पल सताता डर…वरुणावत में भूस्खलन

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 448 252 22382835 Thumbnail 16x9 Hp1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- राजनीतिक, भौगोलिक और जनसंख्या की जरूरत पर खुलेंगे नए कार्यालय

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राज्य सहकारी बैंक उपभोक्ताओं के लिए बनाएं वन टाइम सेटलमेंट नीति

  • The Tiny Feet Of A Newborn Baby In Mother's Hands
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

Timeline

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • October 30, 2026

    VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • October 30, 2026

    REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up ...

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology ICAMEN

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.