Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›सिलक्यारा सुरंग की कैविटी का होगा उपचार, इस कंपनी ने संभाला जिम्मा

सिलक्यारा सुरंग की कैविटी का होगा उपचार, इस कंपनी ने संभाला जिम्मा

By hinditvnews
December 6, 2023
381
0
Tunnel

Uttarkashi Tunnel Collapse: सिलक्यारा सुरंग की कैविटी का होगा उपचार, विशेष कंपनी को मिलेगा जिम्मा; हादसे पर चुप्पी

Uttarkashi Tunnel Collapse सिलक्यारा सुरंग में हुई भूस्खलन की घटना के बाद इसके निर्माण में बड़ी बाधा उत्पन्न हुई है। निर्माण कार्य कब पटरी पर लौटेगा इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। नवयुग इंजीनियरिंग के अधिकारियों का कहना है कि सुरंग का निर्माण शुरू होने से पहले कैविटी का उपचार किया जाना है। इसके लिए कैविटी उपचार में विशेष योग्यता रखने वाली निर्माण एजेंसी का चयन होगा।

HIGHLIGHTS

  1. सिलक्यारा और बड़कोट, दोनों ओर से बंद है फिलहाल भूस्खलन प्रभावित सुरंग निर्माण का कार्य
  2. विशेष योग्यता वाली एजेंसी करेगी सिलक्यारा सुरंग में कैविटी का उपचार
  3. कैविटी उपचार के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से की जाएगी अलग बजट की मांग

उत्तरकाशी। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत सिलक्यारा सुरंग में हुई भूस्खलन की घटना के बाद इसके निर्माण में बड़ी बाधा उत्पन्न हुई है। निर्माण कार्य कब पटरी पर लौटेगा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। निर्माण कंपनी नवयुग इंजीनियरिंग के अधिकारियों का कहना है कि सुरंग का निर्माण शुरू होने से पहले कैविटी का उपचार किया जाना है। इसके लिए कैविटी उपचार में विशेष योग्यता रखने वाली निर्माण एजेंसी का तय मानकों के आधार पर चयन होगा।

साथ ही कैविटी के उपचार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से बजट की मांग भी होनी है। सुरंग में 12 नवंबर की सुबह सिलक्यारा की ओर कैविटी खुलने के कारण भारी भूस्खलन हुआ और 41 श्रमिक 17 दिन तक कैद रहे। 12 नवंबर से लेकर अभी तक सुरंग निर्माण का कार्य बड़कोट और सिलक्यारा, दोनों ओर से पूरी तरह बंद है।

480 मीटर की खुदाई है बची

बड़कोट की ओर से भी सुरंग निर्माण के अभी तक कोई आदेश नहीं मिले हैं। 4.531 किमी लंबी इस सुरंग में करीब 480 मीटर की खुदाई होनी शेष है। नवंबर में 17 दिन तक चले बचाव अभियान के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि सुरंग निर्माण का कार्य दोबारा कब से शुरू होगा। सुरंग निर्माण में बाधा बनी कैविटी का उपचार कैसे और कौन करेगा।

चुप्पी साधे हैं कंपनी के अधिकारी

इस मामले में एनएचआईडीसीएल के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन, निर्माण कंपनी नवयुग इंजीनियरिंग ने कुछ हद तक संशय को साफ किया। कंपनी के परियोजना प्रबंधक राजेश पंवार कहते हैं सुरंग की कैविटी और कमजोर हिस्से का विशेषज्ञ टीम सर्वे करेगी। इसके बाद कैविटी व कमजोर हिस्से के उपचार को कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके लिए अलग से बजट की मांग की जाएगी।

इस तकनीक से होगा कैविटी का उपचार

कैविटी का उपचार किस तकनीकी से और कैसे होगा, यह विशेषज्ञों की रिपोर्ट से ही तय होगा। जिस एजेंसी को कैविटी के उपचार का काम दिया जाएगा, उसका पूराना कार्य देखने के लिए विशेषज्ञों की विजिट होगी। इसके बाद ही संबंधित एजेंसी को कैविटी उपचार का कार्य आवंटित होगा।

सिलक्यारा में बंद है निर्माण कार्य

प्रबंधक ने कहा कि अभी सिलक्यारा और बड़कोट की ओर से सुरंग का निर्माण कार्य बंद है। सिलक्यारा की ओर से कैविटी का उपचार होने के बाद ही काम शुरू होगा। जो श्रमिक अवकाश पर जाना चाहते हैं, उन्हें फिलहाल अवकाश पर भेजा गया है। लेकिन, जो सिलक्यारा में ही रह रहे हैं, उनके लिए कंपनी ने फिलहाल खाने की व्यवस्था की है।

 

Share :
Tagsnews of gangotrinews of haridwarnews of silkiyara tunnelnews of uttarkashinews of uttrakhandnews of yamunotri
Previous Article

Himachal: केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज होंगे छात्रसंघ ...

Next Article

Rishikesh News:पानी के लिए तरस रहा नीलकंठ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Transfar
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

    October 5, 2023
    By hinditvnews
  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    Badrinath: शीतकाल के लिए बंद हुए धाम के कपाट

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Kailash
    उत्तराखण्ड

    मुश्किल समय में CM Pushkar Singh Dhami के खेवनहार बने थे Kailsh Gahtori

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: राज्यपाल ने UCC विधेयक राष्ट्रपति को भेजा, मुहर लगने के बाद राज्य में लागू हो जाएगा कानून

    February 28, 2024
    By hinditvnews
  • Ambu
    उत्तराखण्ड

    बर्फबारी में भी नहीं थमेंगे एंबुलेंस के पहिए, स्नो चेन का इंतजाम

    December 20, 2023
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    नेपाल से अवॉर्ड लेकर देहरादून पहुंचे ग्राम प्रधान का बैंड-बाजे के साथ हुआ स्वागत

    May 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Nasha Mukti
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ‘न कोई मेडिकल ऑफिसर, न कोई नियमित जांच…’, हिमाचल के ऊना में छह नशा मुक्ति केंद्रों पर लगा ताला

  • Pratibha Singh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 10 जून तक तय हो सकता है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, 6 महीने से कार्यकारिणी अधूरी

  • CM SUKHU HIMACHAL
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू के स्वास्थ्य की सोशल मीडिया पर चली फर्जी खबर, कांग्रेस सख्त; हिमाचल कांग्रेस सचिव ने दी शिकायत

Timeline

  • October 30, 2026

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • October 30, 2026

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • October 30, 2026

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • October 30, 2026

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akhilesh yadav

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Amit

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Pu High Court

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.