Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Saurabh Murder: मुस्कान गर्भवती, सौरभ या साहिल? बबलू बोला- सौरभ का बच्चा हम पालेंगे

Saurabh Murder: मुस्कान गर्भवती, सौरभ या साहिल? बबलू बोला- सौरभ का बच्चा हम पालेंगे

By hinditvnews
April 8, 2025
361
0
Muskan

Saurabh Murder: गर्भवती है मुस्कान, कौन है बाप, सौरभ या साहिल? भाई बबलू बोला- सौरभ का बच्चा हुआ तो हम पालेंगे

हिंदी टीवी न्यूज़, मेरठ Published by: Megha Jain Updated Tue, 08 Apr 2025

Saurabh Murder Case Of Meerut: पति सौरभ की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं उसके प्रेमी साहिल की नानी दूसरी बार उससे मिलने जेल पहुंची।

Meerut Murder Case Update: सौरभ हत्याकांड में प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी गर्भवती है। मुस्कान की हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय से जेल पहुंची महिला डॉक्टर की टीम ने उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान का शुक्रवार या सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। अब सबके जेहन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन है इस बच्चे का पिता, सौरभ या साहिल। सौरभ के भाई बबलू का कहना है कि यदि बच्चा सौरभ का हुआ तो हम पालेंगे।

ब्रह्मपुरी निवासी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर 3 मार्च को अपने पति सौरभ राजपूत की सीने में चाकू घोपकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने उसके शव के टुकड़े करके प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट और डस्ट डाल कर सील कर दिया था। इसके बाद दोनों शिमला, मनाली व कसोल घूमने चले गए थे। 18 मार्च को दोनों के लौटने पर इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर ड्रम में बंद सौरभ का शव टुकड़ों में बरामद किया था।

19 मार्च से मुस्कान और साहिल शुक्ला जिला कारागार में बंद हैं। कुछ दिनों से मुस्कान की हालत सही नहीं थी। दो दिन पहले हालत बिगड़ने और उल्टी होने पर उसे महिला डॉक्टर को दिखाया गया। महिला डॉक्टर ने उसके प्रेग्नेंसी जांच के लिए लिखा था। जेल प्रशासन ने सीएमओ को पत्र भेजकर मुस्कान की प्रेग्नेंसी जांच कराने को कहा था। सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय से महिला डॉक्टरों की टीम ने जिला कारागार पहुंच कर मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट किया।

बच्चा सौरभ का होगा तो हम पालेंगे : भाई
अब मुस्कान और सौरभ के परिजनों को अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट का इंतजार है। सौरभ राजपूत के भाई बबलू का कहना है कि यदि बच्चा सौरभ का होगा तो हम पालेंगे। हालांकि इस संबंध में मुस्कान के परिजनों ने चुप्पी साध ली है।

साहिल से मिलने दूसरी बार पहुंची नानी
जेल में बंद साहिल शुक्ला से मिलने उसकी नानी पुष्पा सोमवार को दूसरी बार जेल पहुंची। उसने जेल में साहिल से मुलाकात की। वह साहिल के लिए फल और कपड़े भी लेकर गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि साहिल से मिलने के लिए उसकी नानी दूसरी बार आई है, जबकि मुस्कान से मिलने के लिए अभी तक कोई नहीं आया है।
Share :
Tagshindi newsmeerut newssaurabh Murder Caseuttar pradesh
Previous Article

UP: पीएम से संवाद में रायबरेली की ...

Next Article

हिसार एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नायब सैनी, 14 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: पीयू की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत

    July 28, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की अपील, भूदेव एप डाउनलोड करें, भूकंप पर बजेगा सायरन

    April 12, 2025
    By hinditvnews
  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, सात स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Chandigarh: पलवल दुष्कर्म-हत्या दोषी की फांसी 50 साल की कैद में बदली

    July 9, 2026
    By hinditvnews
  • Akhilesh yadav
    उत्तर प्रदेश

    अखिलेश का आरोप: यूपी में फेक एनकाउंटर से सरकार अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रही है

    May 26, 2026
    By hinditvnews
  • Kangra news
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    “Kangra: बीड़ में शुरू होगी पैराग्लाइडिंग की उड़ानें

    February 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दैनिक वेतनभोगी सेवा पर ग्रेच्युटी आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एलएसडी तस्करी केस में 4 एसटीएफ जवान सस्पेंड, जांच में बड़ा खुलासा

  • Naina
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: नैना देवी से लौटते श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर पलटी, 15 सवार घायल

Timeline

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • September 11, 2026

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • September 11, 2026

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • September 11, 2026

    Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • September 11, 2026

    PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer Led Journey Across Haryana and Punjab

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.