Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real-World Solutions

  • CreditAccess Grameen Broadens its Global Lender Base with USD 175 Million Syndicated Social Loan Facility

  • GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding Organisations

  • SKDRDP Wins Elaben Memorial Award for Best Women-Friendly Financial Institution 2025–26

  • SRM AP's Research Excellence Grows as 20 Faculty Members Feature Among the World's Top 2 percent Scientists

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: हाईकोर्ट बोला- उच्च योग्यता से सरकारी नौकरी का अधिकार नहीं

हिमाचल: हाईकोर्ट बोला- उच्च योग्यता से सरकारी नौकरी का अधिकार नहीं

By hinditvnews
July 14, 2026
90
0
himachal high court

Himachal: उच्च योग्यता होना सरकारी नौकरी पाने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने फैसले में किया स्पष्ट

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 14 Jul 2026

प्रदेश हाईकोर्ट ने एक फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार किसी पद के लिए विज्ञापित अनिवार्य योग्यता पूरी नहीं करता है तो उसके पास उच्च योग्यता होने के आधार पर भी उस पद पर नियुक्ति पाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार किसी पद के लिए विज्ञापित अनिवार्य योग्यता पूरी नहीं करता है तो उसके पास उच्च योग्यता होने के आधार पर भी उस पद पर नियुक्ति पाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि भर्ती नियमों और विज्ञापन में मांगी गई योग्यता को बदला नहीं जा सकता। हाईकोर्ट ने पाया कि चूंकि याचिकाकर्ता विज्ञापन और भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार अनिवार्य योग्यता पूरी नहीं करता थाष इसलिए चयन आयोग की ओर से उसकी उम्मीदवारी को रद्द करने का फैसला पूरी तरह से सही था। इसी के साथ अदालत ने इस याचिका को बिना किसी राहत के खारिज कर दिया।

अदालत ने याचिकाकर्ता के तर्कों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कोई ठोस दस्तावेज या सामग्री प्रस्तुत नहीं की गई ,है जो यह साबित करे कि याचिकाकर्ता का 3 साल का डिप्लोमा एक सामान्य स्नातक डिग्री के समकक्ष है। भले ही याचिकाकर्ता के पास टूरिज्म मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हो, लेकिन विज्ञापन में इस योग्यता की मांग नहीं की गई थी। नियोक्ता को यह तय करने का पूरा अधिकार है कि उसे किस पद के लिए किस तरह के उम्मीदवार की आवश्यकता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल इसलिए कि उम्मीदवार को लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल गई थी और उसने अधिक अंक प्राप्त किए, वह भर्ती नियमों में छूट का दावा नहीं कर सकता। राज्य एक आदर्श नियोक्ता के रूप में यह सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र है कि कुछ पद केवल बुनियादी योग्यता वाले लोगों के लिए ही आरक्षित रहें, जिससे उच्च योग्यता वाले उम्मीदवारों के कारण कम पढ़े-लिखे लोगों के रोजगार के अवसर न छिनें।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने वर्ष 2016 में पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग में अनुबंध के आधार पर इंस्पेक्टर (होटल) के पदों के लिए आवेदन मांगे थे। विज्ञापन के अनुसार इस पद के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा अथवा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री रखा गया था। याचिकाकर्ता संदीप कौशल ने अनुसूचित जाति श्रेणी में इस पद के लिए आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में अपनी श्रेणी में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। हालांकि, दस्तावेज सत्यापन के दौरान उनका चयन रद्द कर दिया गया, क्योंकि उनके पास साधारण स्नातक की डिग्री नहीं थी। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि उनके पास मास्टर डिग्री है। तर्क दिया कि याचिकाकर्ता ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट से 3 साल का डिप्लोमा किया है, जो स्नातक के समकक्ष है। इसके अलावा उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर इन टूरिज्म मैनेजमेंट की उच्च डिग्री भी हासिल की है। याचिकाकर्ता का तर्क था कि चूंकि उनके पास उच्च योग्यता है और उन्होंने परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, इसलिए उनका चयन रद्द करना पूरी तरह से गलत है।

तीन हफ्ते में दें पूरा बकाया
प्रदेश हाईकोर्ट के सख्त रुख और चेतावनी के बाद सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अनुबंध सेवा के नियमितीकरण के बाद बकाया राशि का भुगतान वास्तविक आधार पर करने और इसके लिए बजट आवंटित करने की बात स्वीकार कर ली है। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने सुनवाई करते हुए अवमानना कारर्वाई को बंद कर दिया है। विभाग को तीन सप्ताह के भीतर सभी बकाया राशि याचिकाकर्ताओं के खातों में जारी करने का आदेश दिया है। इसे पहले 19 जून को हुई सुनवाई में कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई थी। अदालत ने पाया था कि मुख्य फैसले में याचिकाकर्ताओं को 2 मई 2019 से उनके समकक्षों के समान सभी परिणामी लाभों के साथ संविदा सेवा को नियमित करने का आदेश दिया गया था।

इसके बावजूद निदेशक ने एक कार्यालय आदेश जारी कर वास्तविक लाभ के बजाय काल्पनिक लाभ और किस्तों में भुगतान करने का मनमाना प्रयास किया। सरकार की ओर से अदालत को सूचित किया गया कि याचिकाकर्ताओं के वेतन का पुनर्गठन कर दिया गया है। पहले गणना की गई 10,35,357 की राशि और वित्तीय मांग के आधार पर वित्त विभाग ने 8 जुलाई 2026 को आवश्यक बजट आवंटित कर दिया है। यह बजट संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को भी ट्रांसफर कर दिया गया है। अदालत ने प्रतिवादियों (सरकार/विभाग) को निर्देश दिया है कि वे आज से तीन सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ताओं को फैसले के तहत देय और स्वीकार्य भुगतान सुनिश्चित करें। याचिकाकर्ताओं को यह छूट दी है कि यदि उनकी कोई शिकायत अभी भी अधूरी रह जाती है, तो वे कानून के अनुसार दोबारा उचित कानूनी उपाय तलाश सकते हैं।

 

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: High Court ruling: Possessing higher qualifications does not confer a right to a govt job.hindi newsshimla news
Previous Article

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

Next Article

HP CBSE Schools: नौवीं के छात्रों को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Buransh
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बदल रहा मौसम, सेब पौधों पर पत्ते और बुरांश में खिल गए फूल

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • wether
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हल्का हिमपात, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी; चार एनएच सहित 263 सड़कें अब भी बंद

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ससुर के अतिक्रमण पर बहू की अयोग्यता? हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    May 16, 2026
    By hinditvnews
  • Manimahes yatra
    कुल्लूचंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    छोटा शाही स्नान आज, कल से मणिमहेश यात्रा

    September 6, 2023
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath: दिवाली पर श्रद्धालु धाम आएं तो पटाखे न जलाएं.

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Rr
    उत्तराखण्ड

    “ऋषिकेश: पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा दुकानदार, हड़कंप”

    January 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    मौसम: हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग 3.8°C; तापमान 2-5 डिग्री गिरा

  • Kangna
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कंगना का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- आस्था पर कर रही राजनीति

  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज-कल शुष्क, 16 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Timeline

  • October 12, 2026

    From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real-World Solutions

  • October 12, 2026

    CreditAccess Grameen Broadens its Global Lender Base with USD 175 Million Syndicated Social Loan Facility

  • October 12, 2026

    GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding Organisations

  • October 12, 2026

    SKDRDP Wins Elaben Memorial Award for Best Women-Friendly Financial Institution 2025–26

  • October 12, 2026

    SRM AP's Research Excellence Grows as 20 Faculty Members Feature Among the World's Top 2 percent Scientists

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real World Solutions

    From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real-World Solutions

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • CreditAccess Grameen Broadens its Global Lender Base with USD 175 Million Syndicated Social Loan Facility

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding Organisations

    GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding ...

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.