Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

दिल्ली
Home›दिल्ली›SC: दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना फिलहाल नहीं होगी लागू

SC: दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना फिलहाल नहीं होगी लागू

By hinditvnews
January 17, 2025
123
0
Supreem Court

SC: दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना फिलहाल नहीं होगी लागू, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

हिंदी टीवी न्यूज़, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Fri, 17 Jan 2025

समझौते के तहत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य ढांचा मिशन को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लागू किया जाना था। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक आदेश में पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) योजना को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल लागू करने पर रोक लगा दी है। दरअसल दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने एक आदेश में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता करने का निर्देश दिया था। इस समझौते के तहत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य ढांचा मिशन को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लागू किया जाना था। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है।

दिल्ली सरकार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दीं ये दलीलें
जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने का आदेश दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। दिल्ली सरकार की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। सिंघवी ने दलील दी कि राज्य सूची की 1,2 और 18 एंट्री के तहत केंद्र की शक्तियां सीमित हैं, लेकिन उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में सरकार की शक्तियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में फिर से परिभाषित किया है।

सिंघवी ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार के साथ समझौते के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी। गौरतलब है कि दिल्ली में पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना लागू नहीं है। साल 2017 में दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें दिल्ली में सरकारी अस्पतालों में आईसीयू बेड और वेंटीलेटर्स की उपलब्धता पर चिंता जाहिर की थी। साथ ही याचिका में पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना को दिल्ली में भी लागू कराने की मांग की गई थी। ऐसे में उच्च न्यायालय ने योजना को पूरी तरह से लागू करने की बजाय केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच समझौता करने का आदेश दिया था।

क्या है पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना
देश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से इतर है। योजना के तहत 10 उच्च फोकस वाले राज्यों में 17,788 ग्रामीण स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार मदद करेगी। साथ ही योजना के तहत देशभर में 11,024 शहरी स्वास्थ्य एवं जनकल्याण केंद्र भी स्थापित किए जाने हैं।

 

Share :
Tagsdelhi ncr newshindi newsSupreem Court News
Previous Article

Himachal: नकली सोना गिरवी रखकर बैंक को ...

Next Article

Jhunjhunu News: सुलताना के निजी अस्पताल में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bhang
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भांग की खेती पर शोध के लिए सरकार खर्च करेगी 3 करोड़

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla News
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una: बंगाणा में तालाब से मिला नवजात शव, इलाके में मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 12,292 छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, केंद्र ने दी दिसंबर तक मोहलत

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Bhiwani
    हरियाणा

    प्रवीण हत्याकांड: हत्या से पहले इंस्टाग्राम पर छाया कातिल पत्नी का दिखावा

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Punjab News
    पंजाब

    गजब: बैसाखी के सहारे भी नहीं चल पा रहा था भिखारी, फिर हुआ कुछ ऐसा…. अचानक दाैड़ने लगा

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Guhawati Weather
    खेल

    RR vs PBKS Weather Report: गुवाहाटी में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    May 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Police Bharti: हिमाचल हाईकोर्ट ने 123 पुलिस कांस्टेबल पदों के परिणाम पर रोक लगाई

  • uttrakhand
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    रामपुर के समेज में सर्च ऑपरेशन जारी, सेना के खोजी कुत्तों की ली जा रही मदद

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पटवारी, कानूनगो आंदोलन की तैयारी में, सरकार बुला सकती है सेवानिवृत्त कर्मी

Timeline

  • March 9, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • March 9, 2026

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • March 9, 2026

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • March 9, 2026

    Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • March 9, 2026

    Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce At 6th Lineman Diwas On March 7, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, ...

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders With Felicitation On International Women's Day

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • What Is The Best Eco Friendly Refrigerator To Buy This Summer?

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.