Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Indo-Pak Tension: अमृतसर में पाक के दो ड्रोन ढेर, पंजाब में IAS की छुट्टियां रद्द

  • Kedarnath Yatra: आज से ट्रायल में चलेंगे स्वस्थ घोड़े-खच्चर

  • IPL 2025: भारत-पाक तनाव के बीच सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • भारत-पाक तनाव: रेलवे अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द-रूट बदले

  • Himachal: पाक से साइबर हमले, पुलिस ने दिए 7 सुरक्षा सुझाव

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: अब शिमला में आइस स्केटिंग का साल भर ले सकेंगे मजा

Shimla: अब शिमला में आइस स्केटिंग का साल भर ले सकेंगे मजा

By hinditvnews
November 25, 2024
34
0
Ice Sketing

Shimla: अब शिमला में आइस स्केटिंग का साल भर ले सकेंगे मजा, पर्यटन विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 25 Nov 2024

आइस स्केटिंग रिंक शिमला को ऑल-वेदर इंडोर रिंक में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग ने परियोजना के लिए 35 करोड़ रुपये के टेंडर आवंटित कर दिए हैं।

ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक शिमला को ऑल-वेदर इंडोर रिंक में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग ने परियोजना के लिए 35 करोड़ रुपये के टेंडर आवंटित कर दिए हैं।  रिंक न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पर्यटकों और पेशेवर स्केटिंग प्रतियोगिताओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। रिंक को ऑल-वेदर बनाने के लिए परिसर का निर्माण किया जाएगा। इससे रिंक इनडोर बनेगी। एशियन डेवलपमेंट बैंक से इस परियोजना के लिए वित्तीय मदद मिलेगी। बैंक की उपलब्ध कराई धनराशि का उपयोग रिंक के ढांचागत सुधार, तकनीकी उन्नति और उपकरणों की स्थापना में किया जाएगा।

पहले यह परियोजना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनाई जानी थी। यह परियोजना शिमला के पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के राजस्व में वृद्धि करने के उद्देश्य से की जा रही है। योजना के अनुसार काम अगले साल के मध्य तक शुरू होगा। इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शिमला के रिंक को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना है। इसके लिए रिंक का आकार 60 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा तय किया गया है। यह पेशेवर स्केटिंग प्रतियोगिताओं के लिए उपयुक्त है। रिंक को पूरी तरह से इंडोर बनाया जाएगा। रिंक में अन्य आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इनमें चेंजिंग रूम, दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था और एक कैफेटेरिया भी होगा। इन सुविधाओं से न केवल स्केटर्स बल्कि दर्शकों के लिए भी अनुभव बेहतर होगा। 

सतह के नीचे बिछाए जाएंगे ब्राइन पाइप 
रिंक में बर्फ को पूरे साल स्थिर और टिकाऊ बनाए रखने के लिए अत्याधुनिक रेफ्रिजरेशन सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। रिंक की सतह के नीचे ब्राइन पाइप बिछाए जाएंगे। इनमें पानी और एंटीफ्रीज का ठंडा मिश्रण प्रवाहित होगा।

अत्याधुनिक रेफ्रिजरेशन सिस्टम लगेगा
रिंक में बर्फ को पूरे साल स्थिर और टिकाऊ बनाए रखने के लिए अत्याधुनिक रेफ्रिजरेशन सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। बड़े चिलर्स ब्राइन को जमने लायक ठंडा करेंगे और पंप्स से इसे सतह के नीचे लगातार प्रवाहित किया जाएगा। यह प्रक्रिया सतह से गर्मी को हटाकर बर्फ को स्थायी रूप से जमी रहने में मदद करेगी। रिंक के नीचे एक इंसुलेशन लेयर बिछाई जाएगी, जो जमीन से गर्मी के प्रभाव को रोकने में सहायक होगी। इस लेयर में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री जैसे विस्तारित पॉलीस्टायरीन या पॉलीयुरेथेन का उपयोग किया जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि बर्फ लंबे समय तक जमी रहे। इससे लोगों को पूरे साल स्केटिंग करने में सहूलियत होगी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
ऑल-वेदर स्केटिंग रिंक पर्यटन उद्योग को नया आयाम देगा। पूरे साल खुला रहने वाला यह रिंक पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बनेगा। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा यह रिंक शिमला को अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल बनाने में भी मदद करेगा।

इस सीजन रिंक में प्राकृतिक तरीके से बर्फ जमाई जाएगी। अगले साल गर्मियों में रिंक के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।-पंकज प्रभाकर, प्रबंधक, आइस स्केटिंग रिंक शिमला

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsNow you can enjoy ice skating in Shimla throughout the yearshimla newsTourism department has started the process
Previous Article

HPTDC Hotel Issue: अब क्या करें? शादी ...

Next Article

Bhanupalli Bari Railline: बिलासपुर रेल ट्रैक पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • uttarakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: शीतलहर ने बढ़ाई गलन, ठंड से कांपा उत्तराखंड, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का अलर्ट

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Dalai Lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Reman Megsese Award 2024: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • 26 01 2024 Rep D
    राष्ट्रीय

    Republic Day 2024 Live: 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा राफेल, सुखोई ने भी दिखाया दम; देखें वीडियो

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज-कल शुष्क, 16 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Xr:d:dafxlot Vb8:1466,j:243612925611545855,t:24021310
    पंजाब

    Kisan Andolan: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांति…लेकिन तनाव

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, सात स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

    January 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sarkaghat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकाघाट की बेटी बनी ट्रक ड्राइवर,यू-ट्यूबर भी

  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करे सुक्‍खू सरकार’, जयराम ठाकुर ने उठाई मांग

  • Nati
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Manali Winter Carnival: महानाटी में 1500 महिलाएं एक साथ झूमीं

Timeline

  • May 9, 2025

    Indo-Pak Tension: अमृतसर में पाक के दो ड्रोन ढेर, पंजाब में IAS की छुट्टियां रद्द

  • May 9, 2025

    Kedarnath Yatra: आज से ट्रायल में चलेंगे स्वस्थ घोड़े-खच्चर

  • May 9, 2025

    IPL 2025: भारत-पाक तनाव के बीच सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • May 9, 2025

    भारत-पाक तनाव: रेलवे अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द-रूट बदले

  • May 9, 2025

    Himachal: पाक से साइबर हमले, पुलिस ने दिए 7 सुरक्षा सुझाव

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Amritsar

    Indo-Pak Tension: अमृतसर में पाक के दो ड्रोन ढेर, पंजाब में IAS की छुट्टियां रद्द

    By hinditvnews
    May 9, 2025
  • Ghora

    Kedarnath Yatra: आज से ट्रायल में चलेंगे स्वस्थ घोड़े-खच्चर

    By hinditvnews
    May 9, 2025
  • Cricket Stadium

    IPL 2025: भारत-पाक तनाव के बीच सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

    By hinditvnews
    May 9, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.