Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

  • Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

  • Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

  • Chandigarh University Hosts 'Women Only Fest' HERizon 1.0 in Collaboration With IEEE India Council

  • fischer Strengthens Production in Asia: New Production Sites in India and China

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›“Shimla: कालका-शिमला फोरलेन से जुड़ेगा सर्कुलर रोड, बन रहा 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर

“Shimla: कालका-शिमला फोरलेन से जुड़ेगा सर्कुलर रोड, बन रहा 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर

By hinditvnews
January 14, 2025
152
0
Flyover

Shimla: कालका-शिमला फोरलेन से जुड़ेगा सर्कुलर रोड, चलौंठी के पास बनाया जा रहा है 900 मीटर लंबा फ्लाओवर

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha JainjUpdated Tue, 14 Jan 2025

फोरलेन को सर्कुलर रोड से जोड़ने के लिए चलौंठी में 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।

कालका-शिमला फोरलेन के कैथलीघाट-ढली हिस्से से शहर का सर्कुलर रोड भी जुड़ेगा। इससे शहर के हजारों लोगों को लाभ होगा। फोरलेन को सर्कुलर रोड से जोड़ने के लिए चलौंठी में 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। यह फ्लाईओवर चलौंठी में निकलने वाली टनल को ढली-आईजीएमसी सड़क से जोड़ेगा। फ्लाईओवर चाप आकार में बनेगा और जमीन से इसकी ऊंचाई 72 मीटर होगी। शहर के लोग चलौंठी से सीधे कालका-शिमला फोरलेन से सफर कर चंडीगढ़ जा सकते हैं। इससे शहर में क्रॉसिंग के पास लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

फ्लाईओवर का पहला पिलर 71 मीटर, दूसरा 65 मीटर, तीसरा 55 मीटर और बाकी पिलर 45 मीटर ऊंचे होंगे। फोरलेन का निर्माण होने के बाद शिमला से चंडीगढ़ पहुंचना आसान हो जाएगा। फ्लाईओवर में कुल 15 पिलर होंगे। अगले सात महीनों में सभी पिलर तैयार होने की उम्मीद है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्य में 200 से अधिक मजदूर लगे हुए हैं ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा किया जा सके। स्ट्रक्चर इंजीनियर अनवर अली ने बताया कि फिलहाल ठंड के चलते सुबह 8 से शाम 7 बजे तक काम किया जा रहा है। अभी पिलर की शटरिंग का कार्य किया जा रहा है। पिलर के ऊपरी हिस्से में सरियों का ढांचा बनाया जा रहा है। इसके लिए मजदूर जमीन से 70 मीटर की ऊंचाई पर क्रेन से लटक कर निर्माण कार्य कर रहे हैं।

इसके बाद सरियों को कंक्रीट से मजबूती दी जाएगी। पिलर तैयार होने के बाद मोल्ड में फ्लाईओवर प्लेटफार्म तैयार किए जाएंगे। इन्हें क्रेन के जरिये पिलर के ऊपर रखा जाएगा। चलौंठी में बेहतर यातायात संचालन के लिए चंडीगढ़ की तर्ज पर गोल चौराहा भी बनाया जाएगा। इसके लिए ढली-आईजीएमसी सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया गया है। यह फ्लाईओवर न केवल यातायात की समस्या को कम करेगा बल्कि शहर की सुंदरता में भी निखारा लाएगा। वर्तमान में शहर में यातायात की समस्या प्रमुख चुनौती है, खासकर पर्यटन सीजन के दौरान। इस फ्लाईओवर के निर्माण से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन सुचारु होगा और यात्रा का समय कम होगा। एनएचएआई के साइट इंजीनियर योगेश वर्मा ने बताया कि फोरलेन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस फोरलेन के बनने के बाद चंडीगढ़ का सफर आसान होगा।

दो चरणों में हो रहा है फोरलेन का काम
कैथलीघाट-ढली के बीच फोरलेन परियोजना का निर्माण कार्य दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में कैथलीघाट से शकराल तक 17.5 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जा रहा है। 1,844 करोड़ रुपये की लागत से इस चरण में 20 पुल, 4 सुरंगें, एक अंडरपास और एक टोल प्लाजा का निर्माण हो रहा है। दूसरे चरण में शकराल से ढली-मशोबरा जंक्शन तक 11 किलोमीटर का कार्य 2,070 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। इसमें 6 सुरंगें और सात पुल और फ्लाईओवर शामिल हैं।

 

Share :
Tagshimachal newshimachal pradeshhindi newsKalka- Shimla Flyover
Previous Article

Water Supply Scam: 22 लोगों से पूछताछ, ...

Next Article

HP Tourism: बर्फीली वादियों से सैलानियों की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Paneer
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: FDA की कार्रवाई, कार में लाया जा रहा 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Vote
    कांगड़ाकिन्नौरचंबाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: 31 मार्च तक लग सकती है आचार संहिता

    February 18, 2026
    By hinditvnews
  • Viral News Today
    General Knowledgeतकनीकीराष्ट्रीय

    पुरुषों की छाती बताती है उनका भाग्य, जानिए कैसे

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Govt School
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कक्षाओं में शिक्षकों के लिए मोबाइल बैन, छठी से अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • news of fraud
    उत्तर प्रदेश

    69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों की मांग—अधिकारियों पर भी हो कार्रवाई

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Aap Congress
    पंजाब

    Punjab में खरगे की सक्रियता के बीच AAP ने की महारैली की घोषणा, जानें क्या होगा उस दिन का माहौल

    February 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ी, कई दिनों तक बरसेंगे बादल

  • Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने बिजली बोर्ड कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया

  • Priyanka
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश से एंट्री कर सकती हैं सोनिया या प्रियंका गांधी

Timeline

  • April 4, 2026

    Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

  • April 4, 2026

    Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

  • April 4, 2026

    Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

  • April 4, 2026

    Chandigarh University Hosts 'Women Only Fest' HERizon 1.0 in Collaboration With IEEE India Council

  • April 3, 2026

    fischer Strengthens Production in Asia: New Production Sites in India and China

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Single Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough In High Risk Cardiac Care Through Cryoablation And Rf Ablation

    Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and ...

    By hinditvnews
    April 4, 2026
  • Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice Chancellor's Scholarships For Global Study Pathway

    Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

    By hinditvnews
    April 4, 2026
  • Danube Properties Unveils Aed 3.5m+ 'greenz' Master Community In Dubai's High Growth Academic City

    Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

    By hinditvnews
    April 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.