Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

  • हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

  • मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

  • लखनऊ: रियाद उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट जाने से पहले स्थिति जांचें

  • गुरुग्राम: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने रौंदा, महिला की मौत

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: चिट्टा तस्करी में पकड़े कर्मचारी बिना जांच होंगे बर्खास्त, कड़े निर्देश जारी

Shimla: चिट्टा तस्करी में पकड़े कर्मचारी बिना जांच होंगे बर्खास्त, कड़े निर्देश जारी

By hinditvnews
February 23, 2026
199
0
Hp

हिमाचल प्रदेश: चिट्टा तस्करी में पकड़े कर्मचारी बिना विभागीय जांच होंगे बर्खास्त, कड़े निर्देश जारी

हिंदी टीवी,  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 23 Feb 2026

हिमाचल प्रदेश में अब चिट्टा तस्करी में पकड़े सरकारी कर्मचारी बिना विभागीय जांच के ही बर्खास्त होंगे।

हिमाचल में बढ़ती चिट्टा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कड़े नियम बना रही है। अब चिट्टा तस्करी में पकड़े सरकारी कर्मचारी बिना विभागीय जांच के ही बर्खास्त होंगे। कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।

मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्डों-निगमों के एमडी, विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को भी पत्र भेजे गए हैं। आदेशों में यह भी कहा है कि विशेष परिस्थितियों में और तथ्यों की गहन जांच के बाद ही ऐसी कार्रवाई होगी। इसे मनमाने ढंग से लागू नहीं किया जाएगा। हर मामले में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों व सांविधानिक प्रावधानों का पालन अनिवार्य होगा। सरकार के कार्मिक विभाग ने निर्देश में स्पष्ट किया है कि एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत चिट्टा तस्करी और ड्रग्स के दर्ज मामलों में नियमित विभागीय जांच के बिना भी सेवा से बर्खास्तगी या हटाने की कार्रवाई की जा सकती है।

मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्डों-निगमों के प्रबंध निदेशकों, विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राज्य में चिट्टा और ड्रग्स के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। यदि किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मादक पदार्थों के कब्जे, तस्करी, परिवहन, वित्तपोषण या सहयोग के आरोप में एफआईआर दर्ज होती है तो इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि इन निर्देशों को सभी अधीनस्थ कार्यालयों तक व्यापक रूप से प्रसारित किया जाए, जिससे कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

संविधान के अनुच्छेद 311(2)(ब) और केंद्रीय सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1965 के नियम 19 के तहत प्रावधान है कि यदि व्यावहारिक न हो कि नियमित विभागीय जांच कराई जाए तो सक्षम प्राधिकारी लिखित कारण दर्ज कर सीधे कार्रवाई कर सकता है। – संजय गुप्ता, मुख्य सचिव

Share :
TagsHimachal Employees caught smuggling chitta will be dismissed without departmental inquiryhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Kullu: शिक्षक पर छात्रा से अश्लील हरकत ...

Next Article

धर्मशाला: कैलाश सत्यार्थी बोले– मैक्लोडगंज को ‘दलाई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Paneer
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: FDA की कार्रवाई, कार में लाया जा रहा 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Igmc shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP: घर में प्रदूषण से महिलाओं में समय से पहले शारीरिक बदलाव, 40 में मेनोपोज़

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Chandigarh Airport
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान, कनेक्टिविटी बढ़ी

    February 16, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    पंजाब

    शादी के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म और जानलेवा हमला, आरोपी फरार

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Train Nurpur Road Baijnath
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    जोगिंद्रनगर-पठानकोट ट्रैक पर 28 से दौड़ सकती है ट्रेन

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: बड़ोग में एनएच पर बहुमंजिला इमारतों में किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के आदेश

    January 1, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Ambulance
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मुफ़्त इलाज के लिए जांच के लिए आएगी एंबुलेंस, सरकार की नई गारंटी

  • Kalka train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला रेलवे ट्रैक: सोलन पहुंची ट्रेन

  • Murder
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रेम प्रसंग हत्याकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे

Timeline

  • October 12, 2026

    सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

  • October 12, 2026

    हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

  • October 12, 2026

    मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

  • October 12, 2026

    लखनऊ: रियाद उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट जाने से पहले स्थिति जांचें

  • October 12, 2026

    गुरुग्राम: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने रौंदा, महिला की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maan

    सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel

    हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Muskan

    मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.