Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›केदारनाथ हेली सेवा: टिकट फुल होते ही सक्रिय हुए ठग, VIDEO में देखें ठगी का तरीका

केदारनाथ हेली सेवा: टिकट फुल होते ही सक्रिय हुए ठग, VIDEO में देखें ठगी का तरीका

By hinditvnews
April 9, 2025
238
0
Cyber Crime

Kedarnath Heli Seva: टिकट बुकिंग फुल होते ही सक्रिय हुए ठग, VIDEO में देखें कैसे बना रहे यात्रियों को शिकार

हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Wed, 09 Apr 2025

Kedarnath Heli Seva 2025: हर साल ठग हेली सेवा की असली वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगते हैं। मंगलवार को भी जब बुकिंग फुल हुई तो ठग सक्रिय हो गए। नीचे वीडियो में देखिए ठग कैसे ठगी करते हैं..

केदारनाथ हेली सेवा का मई का स्लॉट पलक झपकते ही फुल हो गया। इसी के साथ सक्रिय हो गए साइबर ठग। बुकिंग का प्रयास कर रहे लोगों को इन ठगों ने फोन कर बुकिंग कराने का दावा किया। मई में किसी भी दिन की बुकिंग के लिए 25 हजार रुपये मांगे गए। इस मोबाइल नंबर पर जब अमर उजाला ने संपर्क किया तो मामला सही पाया गया। ठगों ने आधे पैसे पहले और आधे टिकट मिलने के बाद देने को कहा। यही नहीं ठग तो ऑनलाइन पंजीकरण कराने को भी तैयार हो गया।

मंगलवार को जब हेली सेवा बुकिंग दोपहर 12 बजे से शुरू हुई तो चंद मिनटों में ही पूरे मई के स्लॉट बुक हो गए। ऐसे में लोग अपनी बारी का इंतजार करते रह गए। साइबर ठगों ने ऐसे लोगों को फंसाने की कोशिश शुरू कर दी। सवाल यह है कि जब सभी स्लॉट फुल हो गए तो ठग किस तरह से बुकिंग का दावा कर रहे हैंं। इसी की पड़ताल करने के लिए अमर उजाला ने टिकट बुक करने का दावा कर रहे व्यक्ति के नंबर पर बात की।

सामान्य कॉलिंग का नहीं था रिचार्ज, व्हाट्सएप पर हुई बात
इस नंबर पर जब अमर उजाला रिपोर्टर ने कॉल किया तो पता चला कि उसकी सेवाएं रिचार्ज न होने के कारण समाप्त कर दी गई हैं। इसके बाद एक प्रयास व्हाट्सअप कॉलिंग का किया गया। नंबर की डीपी पर श्रीकेदारनाथ धाम का फोटो लगा था। व्हाट्सअप कॉल पर चंद सेकेंड बात हुई। इसके बाद उसने चैटिंग शुरू कर दी। चैटिंग के कुछ अंश…

ठग- पिक-अप प्वइंट बताएं
रिपोर्टर- सिरसी
ठग- एक तरफ से या दोनों तरफ से
रिपोर्टर- दोनों तरफ से
ठग- उसी दिन लौटना है या अगले दिन सुबह
रिपोर्टर- अगले दिन
ठग- कितने लोग हैं
रिपोर्टर- तीन
ठग- बुकिंग दिनांक बताओ
रिपोर्टर- 11 मई
ठग-ओके चेक करके बताता हूं, कुछ देर बाद…पिक-अप टाइम सिरसी से 3.15 पीएम, अगले दिन वापसी 11.20 एएम…ओके

इसके बाद ठग ने सिरसी से प्रति व्यक्ति किराया व्हाट्सअप कॉल पर बताया। बताया कि 6060 रुपये प्रति व्यक्ति लगेगा और जाने वालों का विवरण मांगा। रिपोर्टर ने कहा कि रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन करा लेंगे तो कहा कि वो फ्री में रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।

कोई अधिकृत एजेंट नहीं है
ठग ने अपना एक कार्ड भी ऑनलाइन भेजा है। इसमें उसका नाम हर्ष यादव लिखा है। साथ ही लिखा है कि वह आईआरसीटीसी से अप्रूव है। बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से किसी एजेंट या एजेंसी को इस काम के लिए अप्रूवल नहीं दिया गया है।

इन बातों का रखें ध्यान
– केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से ही बुकिंग की जाएगी।
– बुकिंग के लिए कोई अन्य पोर्टल या एजेंसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
– किसी भी मोबाइल नंबर पर बात न करें।
– भुगतान भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही किया जाएगा।
– किसी के भी क्यूआर कोड या यूपीआई आईडी पर भुगतान न करें।
– ठगी की आशंका होने पर 1930 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बताएं।

Share :
Tagsdehradun newshindi newsKedarnath Heli Seva 2025 ticket booking full thugs become activeuttarakhandwatch live how they are doing fraud
Previous Article

हिमाचल मौसम: कई क्षेत्रों में बदला माैसम, ...

Next Article

हरिद्वार: आर्य नगर में जोरदार ब्लास्ट, एक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: तपोवन में कड़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Iit
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आईआईटी मंडी में यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी प्रोफेसर को नौकरी से निकाला गया

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: ‘आज शाम नए मंदिर में रखी जाएगी रामलला की मूर्ति, कल होगी प्राण प्रतिष्ठा’- आचार्य ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाबहरियाणा

    Fatehabad: टोहाना में किसानों की महापंचायत आज

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Sushant
    फ़िल्ममनोरंजन

    Supreme Court: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को राहत

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: IAS-IPS अफसरों के लिए अनिवार्य ‘कर्मयोगी’ कौशल कोर्स

    July 17, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Note
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कड़ी शर्तों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों को 21.40 करोड़

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: मांगें नहीं मानी तो 25 जुलाई से कार्यालयों की चाबियां सौंपेंगे, पटवारी और कानूनगो ने दिया अल्टीमेटम

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम, मंत्रियों और सीपीएस के वेतन-भत्ते दो महीनों के लिए होंगे विलंबित, जानें पूरा मामला

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.