Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct-Growth Plan

  • Rodic Consultants Partners with Nasscom to Launch National InfraAI Innovation Challenge for Smarter Infrastructure

  • India's New-Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

  • ICAST-2026 at Manipal University Jaipur: Global Experts Converge on Sustainable Technologies, Green Hydrogen and the Future of Chemical Engineering

  • Timezone and Play 'N' Learn Unveil the Ultimate Fun Destination for All Ages at Pacific Mall, Delhi

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: शिमला के कुफरी में सूखा, बर्फ गायब

Shimla: शिमला के कुफरी में सूखा, बर्फ गायब

By hinditvnews
December 22, 2025
211
0
Kufri

कराहते पहाड़: शिमला के कुफरी में कुफर सूखा…बर्फ भी गायब; जिन ढलानों पर होती थी स्कीइंग, अब घोड़ों की लीद

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 22 Dec 2025

 

हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन का असर साफ देखने को मिल रहा है। राजधानी शिमला में जिन ढलानों पर स्कीइंग होती थी, वह घोड़ों की लीद से भरी पड़ी हैं।

जिस कुफर (तालाब) के नाम पर कुफरी नाम पड़ा, वह सूख चुका है। कभी इस तालाब में मछलियां हुआ करती थीं और सैलानी फोटो खिंचवाते थे। जलवायु परिवर्तन की मार से कुफरी में अब नाममात्र बर्फ पड़ रही है। जिन ढलानों पर स्कीइंग होती थी, वह घोड़ों की लीद से भरी पड़ी हैं। शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी में जलवायु परिवर्तन का असर जानने रविवार को अमर उजाला टीम मौके पर पहुंची।

कुफरी में अक्तूबर से बर्फबारी शुरू होती थी, अब जनवरी के अंत में बर्फ गिरती है। बर्फ न होने से कुफरी में पर्यटन सीजन सिमटकर एक महीने का रह गया है, जिससे यहां हजारों पर्यटन कारोबारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है।

बीते पांच वर्षों में कुफरी आने वाले टूरिस्टों की संख्या घटकर 30 फीसदी रह गई है। कुफरी से दिखने वाली हिमालयन रेंज 12 महीने बर्फ से सफेद नजर आती थी, तीन वर्षों से पहाड़ काले दिख रहे हैं। एडवेंचर एक्टिविटी के नाम पर कुफरी में स्लेजिंग और स्कीइंग की जगह अब जिप लाइन और मंकी जंपिंग ने ले ली है। अंग्रेजों के जमाने में शुरू हुए विंटर स्पोर्ट्स क्लब कुफरी में 1986 तक देश-विदेश से लोग स्कीइंग के लिए आते थे, अब न क्लब है न स्कीइंग होती है।

क्रिसमस से पहले भी कुफरी में बर्फबारी न होने से सैलानी निराश हो रहे हैं। कुफरी में देवदार के पेड़ों का आवरण लगातार घट रहा है। इसे भी स्थानीय लोग बर्फबारी में कमी का कारण मान रहे हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप कहते हैं कि कुफरी में पर्यटन और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए जलस्रोतों के संरक्षण, वन क्षेत्र में विस्तार, घोड़ों की संख्या नियंत्रण करने और वैकल्पिक आजीविका स्रोतों के लिए प्रशासन ठोस कार्ययोजना तैयार कर रहा है।

1891 में अंग्रेजों ने खोजा कुफरी
कभी नेपाल साम्राज्य का हिस्सा रहे कुफरी की 1891 में अंग्रेजों ने खोज की। शम्मी कपूर की फिल्म जंगली का गीत, चाहे कोई मुझे जंगली कहे… कश्मीर में बर्फ कम होने पर यहां फिल्माया गया।

टूरिस्ट न आने से बंद करना पड़ा होम स्टे, खोल दिया स्कूल
पर्यटन निगम से सेवानिवृत कुलदीप वालिया ने बताया कि होम स्टे खोला था, लेकिन अब  टूरिस्ट कम आ रहे हैं, इसलिए होम स्टे बंद कर दिया। इसमें स्कल खोल दिया। होटल कुफरी आश्रय के संचालक सेवानिवृत अधिकारी राकेश मेहता ने बताया कि 2019 के बाद अच्छी बर्फ नहीं गिरी। देशू वैली अश्वपालक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदूषण के लिए सिर्फ घोड़ों को दोष देना गलत है, घुड़सवारी से 1000 घरों का चूल्हा जल रहा है।

पूरे प्रदेश के साथ कुफरी भी जलवायु परिवर्तन की मार झेल रहा है। सरकार ऑल वेदर टूरिज्म विकसित करने का प्रयास कर रही है। पर्यावरण संरक्षण, वन आवरण बढ़ाने  के लिए काम किया जा रहा है।- अनिरुद्ध सिंह, पंचायतीराज मंत्री

नौ पंचायतों के हजारों लोगों को नुकसान कुफरी-श्वाह पंचायत के उप प्रधान शशांक अत्री का कहना है कि जलवायु परिवर्तन से पिछले 5 वर्षों से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। पहले 5 से 7 फीट बर्फ पड़ती थी, अब बर्फ न पड़ने से कारोबार को नुकसान हो रहा है। बर्फबारी न होने से 8 से 9 पंचायतों के हजारों लोगों को नुकसान हो रहा है।

 

Share :
Previous Article

मरीजों के लिए खुशखबरी, एम्स बिलासपुर में ...

Next Article

खाद घोटाला: हिमाचल की सप्लाई पंजाब में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ayog
    election 2024Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: मतदान नहीं करने दिया तो नियोक्ता पर कार्रवाई, निर्वाचन आयोग ने जारी किए कड़े निर्देश

    March 22, 2024
    By hinditvnews
  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कार्यरत शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य, 2028 तक पास करना होगा

    June 26, 2026
    By hinditvnews
  • mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के सराज में जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: शिमला में वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरे होंगे पांच प्रोजेक्ट, निगम के मेयर ने दिए सभी एजेंसियों ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    कांगड़ामौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    भारी बारिश से नूरपुर में नुकसान, सड़क सहित कई वार्डों में भर गया मलबा

    September 4, 2025
    By hinditvnews
  • Rally
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सुक्खू सरकार के खिलाफ शिमला में गरजी भाजपा

    December 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Medicine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अमेरिका के टैरिफ से फार्मा उद्योग प्रभावित, कंपनियों पर पड़ेगा असर

  • Sukkhu
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जयराम सरकार में पांच साल तक हमीरपुर जिले की अनदेखी हुई

  • Milk
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सर्दी में दूध उत्पादन 30-40% कम, अपनाएं ये टिप्स

Timeline

  • August 19, 2026

    Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct-Growth Plan

  • August 19, 2026

    Rodic Consultants Partners with Nasscom to Launch National InfraAI Innovation Challenge for Smarter Infrastructure

  • August 19, 2026

    India's New-Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

  • August 19, 2026

    ICAST-2026 at Manipal University Jaipur: Global Experts Converge on Sustainable Technologies, Green Hydrogen and the Future of Chemical Engineering

  • August 19, 2026

    Timezone and Play 'N' Learn Unveil the Ultimate Fun Destination for All Ages at Pacific Mall, Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct Growth Plan

    Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct-Growth ...

    By hinditvnews
    August 19, 2026
  • Rodic Consultants Partners with Nasscom to Launch National InfraAI Innovation Challenge for Smarter Infrastructure

    By hinditvnews
    August 19, 2026
  • India's New Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

    India's New-Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

    By hinditvnews
    August 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.