Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

सिरमौरहिमाचल प्रदेश
Home›सिरमौर›Success Story: हिमाचल में आई आपदा में टूटा अनामिका का घर, फिर भी पंजाहल स्कूल में बना दिया ये रिकॉर्ड

Success Story: हिमाचल में आई आपदा में टूटा अनामिका का घर, फिर भी पंजाहल स्कूल में बना दिया ये रिकॉर्ड

By hinditvnews
May 12, 2024
259
0
Himachal Student

अगर मेहनत शिद्दत से की जाए तो मंजिल आपको अपनी तरफ खींच ही लेती है। इस लाइन को सार्थक कर दिया धारटीधार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजाहल की छात्रा अनामिका ने। जिन्होंने 94.85 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है। लेकिन ये सफर आसान नहीं था। अनामिका का हिमाचल आपदा में घर टूट गया इसके बाद भी उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी।नाहन। जिला सिरमौर के धारटीधार इलाके के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजाहल की छात्रा अनामिका ने 10वीं कक्षा में 94.85 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जो इस स्कूल में अब तक सर्वाधिक अंक लाने के लिए स्कूल का रिकॉर्ड बन गया है। सुरिया ननाहां गांव में पिता भगवंत सिंह और माता सुमन देवी के घर जन्मी अनामिका ने स्कूल का नाम रोशन किया है।

10वीं में 94.85 प्रतिशत अंक लाकर गांव का नाम किया रोशन

इस परिवार पर पिछले साल आपदा का ऐसा कहर टूटा कि आज भी बरसात के दिए जख्मों को नहीं भुला सके हैं। भूस्खलन के चलते घर में दरारें आ गईं, जो रहने के लिए सुरक्षित नहीं बचा। इसके बाद परिवार को यहां से दूसरे स्थान पर शिफ्ट होना पड़ा। यही नहीं सुरिया ननाहां का कोई सा घर सुरक्षित नहीं बचा था। इसी छोटे से गांव की बेटी ने दसवीं की परीक्षा में 94.85 प्रतिशत अंक लेकर गांव का नाम रोशन किया है।

आपदा में टूट गया था घर

यह उपलब्धि पाना इतना आसान भी नहीं था। तीन किलोमीटर एकतरफा पैदल सफर तो दूसरी तरफ सुविधाओं का अभाव और रोजाना 6 किलोमीटर आना जाना। घर में खेती-बाड़ी के काम में अपने माता-पिता का हाथ बटाना। ये सब चुनौतियों के अलावा सबसे अहम बात ये है कि इनका घर पिछले साल आई आपदा से टूट गया। पढ़ाई करने के लिए घर में जगह तक नहीं बची। ऐसी कई चुनौतियां इस छात्रा की मेहनत और प्रतिभा के आगे बौनी साबित हो गईं।

सरकार ने प्रभावित परिवार को जारी किया था मुआवजा

स्कूल के प्रधानाचार्य महेश गुप्ता ने बताया कि ये स्कूल के लिए नया रिकॉर्ड बना है। अनामिका की ये उपलब्धि स्कूल के लिए भी काफी बड़ी है। पंजाहल वार्ड सदस्य शेरजंग ठाकुर ने बताया कि अनामिका आपदा प्रभावित परिवार से संबंध रखती है। कड़ी चुनौतियों के बावजूद बच्ची ने स्कूल सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रशासन और सरकार ने इस प्रभावित परिवार को मुआवजा जारी किया। आज इस परिवार ने गांव में ही दूसरी जगह घर बनाया है।

Share :
Tagshimachalhindi newsSIRMAUR
Previous Article

Himachal News: ‘ऐसा कोई बचा नहीं, जिसे ...

Next Article

Punjab News: STF के हाथ लगी बड़ी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cyber Crime
    दिल्ली

    पूर्व बैंक अधिकारी से 23 करोड़ की ठगी, साइबर क्राइम में गिरफ्तारी

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Chotala
    हरियाणा

    पूर्व सीएम ओपी चौटाला की रसम पगड़ी: राज्यपाल व सीएम नायब सैनी करेंगे शिरकत

    December 31, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: मई के पहले 5 दिन में 28% ज्यादा बारिश, जानें हफ्ते का हाल

    May 6, 2026
    By hinditvnews
  • Cyber Crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पाक से साइबर हमले, पुलिस ने दिए 7 सुरक्षा सुझाव

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Amit
    CHANDIGHARदिल्लीपंजाब

    Chandigarh: चार अगस्त को मनीमाजरा आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, 24 घंटे पानी समेत कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

    July 25, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Roadways
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: नई बसें नहीं चलीं, 31 मार्च से बढ़ेगा संकट

    February 11, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Garlic
    शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    महंगाई की मार: पिछले साल से लहसुन बीज के दाम हुए दोगुना

  • Lok
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: सुजानपुर और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक साबित होंगे फौजी मतदाता

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मुख्यमंत्री की मंजूरी को भेजी जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति देने की फाइल, स्टेशन अलॉट करने पर फंसा पेच

Timeline

  • May 16, 2026

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • May 16, 2026

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • May 16, 2026

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • May 16, 2026

    Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • May 16, 2026

    M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Strengthens Future Ready Education Through Ai Integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, And Innovation Driven Academic Ecosystems

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Career Compass Conclave Held At Cii Chandigarh: Educators And Industry Leaders Unite To Redefine Career Readiness For Students

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Tabor Redefines Anti Drone Testing With Software Defined Sdr Platform

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.