Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

  • Sony Unveils INZONE H6 Air: Built for Immersive Audio, All-Day Comfort and Competitive Gaming

  • From Partnership to Placement: Techno Smile and SRM University-AP Chart a Career Pathway to Japan

election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश
Home›election 2024›Sukh Sarkar: एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये शिक्षा ऋण देगी सरकार, 10 लाख पर चार प्रतिशत ब्याज पर मिलेगी छूट

Sukh Sarkar: एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये शिक्षा ऋण देगी सरकार, 10 लाख पर चार प्रतिशत ब्याज पर मिलेगी छूट

By hinditvnews
July 26, 2024
301
0
sukhu

एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये शिक्षा ऋण देगी सरकार

केराज्य सरकार ने पात्र हिमाचली विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर पर ऋण देने के लिए वित्त वर्ष 2023-24 से डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना लागू हो गई है। उच्च या व्यावसायिक शिक्षा के लिए सरकार की ओर से 20 लाख रुपये तक ऋण दिया जाएगा। जिस परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम है, उस परिवार का विद्यार्थी इस योजना में ऋण प्राप्त करने के लिए पात्र होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ज्ञानदीप योजना के तहत जमा दो कक्षा पास विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दस लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण पर ब्याज में चार फीसदी की छूट मिलेगी। इन दोनों योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किए हैं। स्कूल और कॉलेजों में दोनों योजनाओं से विद्यार्थियों को अवगत करवाने के निर्देश दिए हैं।
इन दोनों शिक्षा ऋण योजनाओं के लिए यूको बैंक को नोडल बैंक चुना है। ऋण लेने वाले विद्यार्थियों को पसंद के संस्थान में प्रवेश पाने से पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके पश्चात विद्यार्थी को प्रवेश में चयनित होने का प्रमाणन करने से संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। विद्यार्थी के पात्र पाए जाने पर उच्च शिक्षा निदेशक ऋण की पहली किस्त जारी करने के लिए संबंधित बैंक को मामले की सिफारिश करेंगे। योजना में पात्र विद्यार्थी किसी भी अनुसूचित बैंक से शिक्षा ऋण प्राप्त कर सकेंगे।डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत अधिकतम 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मिलेगा। पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र व्यावसायिक, तकनीकी शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन, पैरा मेडिकल फार्मेसी, नर्सिंग, विधि इत्यादि में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों से तकनीकी कोर्स और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण लेने के लिए पात्र होंगे। विद्यार्थियों के पंजीकरण और प्रवेश तिथि को अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

मनाली-कुल्लू हाईवे पर बाहनु के समीप नदी ...

Next Article

HRTC: अब 100-100 रुपये में बनेंगे स्मार्ट, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Kisan
    farmerWeatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: मानसून की पहली बारिश हिमाचल के किसानों के लिए बनी आफत, करोड़ों की फसल हुई बर्बाद

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • cmsukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार की सख्ती, प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाए 55 इंजीनियर-कर्मी, न लौटने पर तनख्वाह होगी बंद

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: तीन साल में नष्ट होगा आरटीआई रिकॉर्ड, सरकार ने लिया फैसला

    July 29, 2024
    By hinditvnews
  • 18 01 2024 Shimla Latest 23632308
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला की सड़कें होंगी चकाचक, निगम को मिले तीन करोड़; धोबी घाट के लिए भी जारी हुई इतनी राशि

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: हिमाचल में 45 लोगों के खिलाफ 3,100 पेजों की चार्जशीट दायर

    July 19, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने 50.14 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी

    August 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Tail
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लकड़ी के बुरादे पर उगा टर्की टेल मशरूम, खुंब निदेशालय को सफलता

  • jairam thakur
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    सरकार को घेरेंगे, नेता प्रतिपक्ष जयराम

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बड़ा फेरबदल, 61 जजों के तबादले

Timeline

  • September 14, 2026

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • September 14, 2026

    Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • September 14, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

  • September 14, 2026

    Sony Unveils INZONE H6 Air: Built for Immersive Audio, All-Day Comfort and Competitive Gaming

  • September 14, 2026

    From Partnership to Placement: Techno Smile and SRM University-AP Chart a Career Pathway to Japan

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia

    Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.