Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

पंजाबहरियाणा
Home›पंजाब›SYL विवाद पर हरियाणा-पंजाब CM की आज तीसरी बैठक

SYL विवाद पर हरियाणा-पंजाब CM की आज तीसरी बैठक

By hinditvnews
December 28, 2023
273
0
Maan

SYL विवाद पर हरियाणा-पंजाब CM की आज तीसरी बैठक, केंद्रीय मंत्री शेखावत करेंगे अध्यक्षता; जनवरी में SC में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण मामले को लेकर आज चंडीगढ़ में एक बार फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मिलेंगे। यह बैठक भारत सरकार के आग्रह पर की जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहेंगे। चार अक्टूबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई थी।

चंडीगढ़। SYL  Dispute in Punjab-Haryana: हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री आज फिर से SYL विवाद (Punjab Haryana CM’s Meeting Today On SYL Dispute) पर चर्चा करेंगे। दोनों मुख्यमंत्री के बीच आज बैठक है।
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण मामले को लेकर आज चंडीगढ़ में एक बार फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मिलेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में जनवरी में होगी बैठक

यह बैठक भारत सरकार के आग्रह पर की जा रही है। क्योंकि केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल को लेकर करवाए जाने वाले सर्वे पर जनवरी 2024 में होने वाली सुनवाई पर जवाब भी देना है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक चंडीगढ़ के ताज होटल में की जाएगी।

चार अक्टूबर को हुई थी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

काबिले गौर है कि चार अक्टूबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) निर्माण मामले में पंजाब द्वारा अपने हिस्से का निर्माण न कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए पंजाब से कहा था कि आप इसका समाधान निकालें अन्यथा कोर्ट को कुछ करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने भूमि सर्वे का दिया था आदेश

कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह पंजाब के हिस्से में आने वाली परियोजना के लिए आवंटित जमीन का सर्वे करे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भूमि संरक्षित है। इसके अलावा कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह हरियाणा और पंजाब के बीच एसवाईएल नहर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद को निपटाने के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया को सक्रिय ढंग से आगे बढ़ाए। कोर्ट इस मामले में जनवरी में फिर सुनवाई करेगा।

गजेंद्र सिंह शेखावत बैठक में रहेंगे मौजूद

हालांकि सर्वे को लेकर अभी तक कोई भी केंद्रीय टीम पंजाब नहीं आई है क्योंकि पंजाब की ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों ने साफ किया है कि अगर कमेटी आएगी तो उसका विरोध किया जाएगा। पिछले दिनों केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मोहाली में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा था कि दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की बैठक करवाकर कोई हल निकालने की कोशिश की जाएगी अगर यह हल नहीं निकलता तो सुप्रीम कोर्ट पर ही मामले को छोड़ा जाएगा।

दशकों से चला आ रहा है हरियाणा-पंजाब में SYL विवाद

काबिले गौर है कि दोनों राज्यों के बीच यह मुद्दा कई दशकों से लटका हुआ है जहां पंजाब का कहना है कि उसके पास पड़ोसी राज्याें को देने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं है वहीं दूसरी ओर हरियाणा का कहना है कि उसके हिस्से में आए पानी को देने के लिए एसवाईएल का निर्माण जरूरी है।

पहले भी हुई बैठक, पर नहीं बनी SYL पर सहमति

आपसी सहमति बनाने के लिए इससे पहले भी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक जनवरी 2023 में भी हो चुकी है। जिसमें कोई सहमति नहीं बन सकी थी। अब सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई से पहले केंद्र सरकार दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक करने जा रही है।

क्या बोले थे सीएम मान?

इस बैठक के दौरान भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से कहा था कि हरियाणा को शारदा लिंक बनाकर पानी दिया जा सकता है। पंजाब का 76 फीसदी हिस्सा पहले से ही अत्याधिक भूजल का इस्तेमाल करने के कारण डार्क जोन में आ चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के साथ राइपेरियन सिद्धांत के अनुसार न्याय किया जाए।

 

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of cm bhagwat maannews of CM Manohar lal khattarnews of haryananews of punjabnews of SYL
Previous Article

बाबा नीब करौरी की महिमा के मुरीद ...

Next Article

सफेद चादर में लिपटा गोल्डन टेंपल, धुंध ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    पंजाब

    Patiala: मौत का कारण बनी आर्थिक तंगी

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Kisaan
    पंजाब

    किसानों की बल्ले-बल्ले, बाढ़-बारिश के खराब हुई फसलों का मिला मुआवजा

    January 6, 2024
    By hinditvnews
  • Knife
    हरियाणा

    Ambala News: पहले मांगी लिफ्ट फिर चाकू की नोंक पर लूट की वारदात को दिया अंजाम

    January 8, 2024
    By hinditvnews
  • Kartikey
    हरियाणा

    कार्तिकेय शर्मा के निर्वाचन को अजय माकन ने दी चुनौती

    November 25, 2023
    By hinditvnews
  • Bjp
    पंजाब

    पंजाब में अकाली दल से गठबंधन न होने पर भाजपाई खुश

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Amritsar
    पंजाब

    Amritsar: रंजीत एवेन्यू में कैब ड्राइवर पर चलाई गोलियां

    November 16, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • 12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Decisions: बीपीएल मापदंड में बदलाव, पेड़ कटान पर रोक; जानें मंत्रिमंडल के 20 अहम फैसले

  • Cm Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंदिरों में ऑनलाइन लंगर व दर्शन की तैयारी

  • Rafting
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: कुल्लू में ब्यास की लहरों पर रिवर राफ्टिंग का रोमांच

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.