Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • 26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Tourism: हिमाचल में सैलानियों की चहलकदमी

Tourism: हिमाचल में सैलानियों की चहलकदमी

By hinditvnews
August 29, 2023
416
0
Shimla

Himachal Tourism: मौसम खुलते ही हिमाचल में सैलानियों की चहलकदमी शुरू, होटलों में बढ़ने लगी बुकिंग

shimla news

सैलानियों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। आपदा के बाद सबसे पहले सैलानी स्पीति पहुंचने लगे हैं। स्पीति के होटलों में इस वीकेंड पर करीब 40 फीसदी कमरे बुक रहे।

मौसम खुलते ही सैलानियों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। आपदा के बाद सबसे पहले सैलानी स्पीति पहुंचने लगे हैं। स्पीति के होटलों में इस वीकेंड पर करीब 40 फीसदी कमरे बुक रहे। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि एक हफ्ते अगर मौसम साफ रहता है तो कसौली, चायल, धर्मशाला और डलहौजी में भी सैलानियों की आमद शुरू हो जाएगी। मौसम खुलते ही हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहल-पहल शुरू हो गई है। प्राकृतिक आपदा के बाद बीते दो महीने से पूरी तरह ठप पर्यटन कारोबार उबरना शुरू हो गया है।

 

लंबे अंतराल के बाद इस वीकेंड से शिमला के होटलों में कमरों की बुकिंग दोबारा शुरू हुई है। सितंबर, अक्तूबर के लिए इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। दुर्गा पूजा की छुट्टियों पर बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश के पर्यटन स्थलों का रुख कर सकते हैं। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद बताते हैं कि मौसम खुलते ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट पहुंचने शुरू हो गए हैं। स्पीति में इस वीकेंड पर 35 से 40 फीसदी कमरे बुक रहे। बाइकर्स ग्रुप की इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। एक हफ्ते अगर मौसम साफ रहता है तो पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ना शुरू कर देगा।

शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बारिश का दौर थमते ही शिमला में सैलानियों की चहल-पहल शुरू हो गई है। वीकेंड पर शहर के होटलों में 15 से 20 फीसदी कमरे बुक थे। अगले हफ्ते सैलानियों की संख्या में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि आपदा के बाद बारिश का सिलसिला थमने से पर्यटन उद्योग के दोबारा पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। सड़कें जैसे-जैसे बहाल होंगी टूरिस्ट बढ़ते जाएंगे। हालांकि आपदा से पर्यटन कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है।

सोशल मीडिया से कर रहे प्रचार : चौहान
नारकंडा के अज्ञातवास द हिमालयन रिट्रीट के संचालक प्रताप चौहान ने बताया कि हिमाचल में मौसम खुल गया है, अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती चली जाएगी। सितंबर के लिए इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया के जरिये पर्यटन कारोबारी सैलानियों को हिमाचल में आमंत्रित कर रहे हैं ताकि पर्यटन उद्योग एक बार फिर रफ्तार पकड़ सके।

 

Share :
Tagshimachal weatherlatest himachal tourism updateshimla weathertoday himachal tourismtourism of himachaltourism of shimla
Previous Article

दरकते पहाड़: हिमाचल जार-जार, हम ही कसूरवार,

Next Article

Kangra News: चक्की पुल को लेकर लोगों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (3)
    शिमला

    शिमला-मटौर मार्ग मूसलाधार बारिश के बाद पत्‍थर गिरने से बाधित, करीब 40 सड़कें भी ब्‍लॉक; करोड़ों का हुआ नुकसान

    August 11, 2023
    By hinditvnews
  • 2023 7image 21 56 031640462raininshimla Ll
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज और कल बारिश का येलो अलर्ट

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • weather alert
    राष्ट्रीयशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चेतावनी: उत्तराखंड-हिमाचल और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, 204.4 मिमी वर्षा का अनुमान; केंद्र की हालात पर नजर

    August 21, 2023
    By hinditvnews
  • shimla news
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: पर्यटन कारोबार ठप, होटलों में महज 10 फीसदी बुकिंग; शिमला आने से कतरा रहे सैलानी

    August 26, 2023
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़े मौसम के मिजाज, प्रदेश की 41 सड़कें बंद; इन जिलों में भारी बारिश का येलो ...

    July 8, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    India NewsWeatherकिन्नौरकुल्लूमौसमहिमाचल प्रदेश

    रामपुर में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरकी पहाड़ी, 560 सड़कें बंद

    August 30, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: हिमाचल में परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नियुक्त किए कर्मचारी

  • Ambuja
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Ambuja Company Darlaghat: अंबुजा कंपनी दाड़लाघाट 1 हफ्ते तक रहेगी बंद

  • CM SUKHU HIMACHAL
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet खाली रहेंगे मंत्रियों के पद

Timeline

  • November 4, 2025

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • November 4, 2025

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • November 4, 2025

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • November 4, 2025

    हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • November 4, 2025

    Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meeting Dhami

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Tender

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Kuldeep

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.